
27 जनवरी को बैंक हड़ताल, लगातार 4 दिन बंद रहेंगे बैंक
5-डे वर्क वीक की मांग को लेकर 27 जनवरी 2026 को देशभर के बैंक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। गणतंत्र दिवस और साप्ताहिक छुट्टियों के चलते बैंक लगातार चार दिन बंद रह सकते हैं। यूनियनों का आरोप है कि सरकार सभी शनिवारों को छुट्टी घोषित करने के प्रस्ताव में देरी कर रही है। हड़ताल से चेक क्लियरिंग और ब्रांच सेवाओं पर असर पड़ेगा, हालांकि डिजिटल बैंकिंग चालू रहेगी।




