📱Download Our App
पीएम मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता

पीएम मोदी ने बांग्लादेश के नए पीएम तारिक रहमान को दिया भारत आने का न्योता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारीक रहमान को चुनाव में जीत पर बधाई दी। साथ ही उन्हें भारत आने का निमंत्रण भी दिया। BNP की जीत के बाद लिखे अपने पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत बांग्लादेश के साथ आपसी संबंधों को और मजबूत करना चाहता है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ढाका में बांग्लादेश के नए पीएम तारीक रहमान से मुलाकात की।

ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन

ऐक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का हुआ निधन

बॉलीवुड के फेमस एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन हो गया। मंगलवार को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है। एक्टर अपनी पत्नी कियारा आडवानी के साथ दिल्ली में मौजूद है ।हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का 13 फरवरी को हुआ है । फिलहाल इस मामले में और जानकारी सामने आने का इंतजार किया जा रहा है।

पंजाब CM जिस अस्पताल में भर्ती, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब CM जिस अस्पताल में भर्ती, उसे मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के मोहाली में आज एक बार फिर सनसनी फैल गई जब कई स्कूलों और फोर्टिस अस्पताल को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल मिला। यह धमकी बेहद गंभीर है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान में इसी फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सोमवार शाम को अचानक तबीयत खराब होने के चलते उन्हें दोबारा भर्ती कराया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती

सलमान खान के पिता की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में भर्ती

सलमान खान के पिता सलीम खान अस्पताल में भर्ती हैं । तबीयत खराब होने के चलते उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है । वह 90 साल के हैं । फिलहाल उनकी तबीयत को लेकर परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है ।

पंजाब CM भगवंत मान की फिर अस्पताल में भर्ती

पंजाब CM भगवंत मान की फिर अस्पताल में भर्ती

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार शाम एक बार फिर मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया । सुबह अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वे सीधे मोगा में ‘युद्ध नशियान विरुद्ध’ नशा विरोधी अभियान में शामिल होने पहुंचे थे। रैली को संबोधित करने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें दोबारा एडमिट किया गया। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं ।

हिंदुओं को मारने वाले बांग्लादेश के समारोह में जाएँगे BJP के ख़ास नेता

हिंदुओं को मारने वाले बांग्लादेश के समारोह में जाएँगे BJP के ख़ास नेता

पिछले कई महीनों से लगातार हिंदुओं की हत्या करने वाले बांग्लादेश में आज (17 फरवरी) को बीएनपी (BNP) प्रमुख तारिक रहमान शाम 4:00 बजे ढाका के साउथ प्लाजा में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। भारत की ओर से BJP नेता और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस समारोह में शामिल होंगे । 12 फरवरी को हुए चुनावों में मिली भारी जीत के बाद यह सत्ता परिवर्तन हो रहा है।

आज की बड़ी खबरे

आज की बड़ी खबरे

  • पटना NEET छात्रा की मौत के मामले में CBI ने महिला दारोगा से 3 घंटे की पूछताछ
  • अमेरिका के न्यू जर्सी में पकड़ा गया भारतीय युवक, बच्चों से रेप का आरोप
  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के साथ परमाणु वार्ता में शामिल होंगे
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भारत पहुंचे, मुंबई एयरपोर्ट पर किया लैंड
  • भारत द्वारा जब्त तीन जहाजों का ईरान से कोई संबंध नहीं- ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी का बयान
News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP Top Headlines

MP Top Headlines

  • सरकार देगी ₹1.01 करोड़ का ‘विक्रमादित्य शांति पुरस्कार’, ग्लोबल लेवल पर होगा सम्मान
  • MP विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन विपक्ष करेगा सरकार का जोरदार घेराव
  • सीएम डॉ. मोहन यादव आज 10:45 बजे मध्यप्रदेश विधानसभा पहुंचेंगे
News Source: न्यूज़ 18
MP में मैरिज रिसेप्शन में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, सब-कुछ जला

MP में मैरिज रिसेप्शन में ब्लास्ट हुआ सिलेंडर, सब-कुछ जला

भोपाल में मैरिज रिसेप्शन के दौरान भौंरी स्थित होटल प्ले एंड रिसोर्ट में सोमवार रात 10 बजे अचानक गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया । धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर दूर तक आवाज सुनाई दी, जबकि आग की लपटें 50 फीट तक ऊपर उठ गईं। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है । लेकिन लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है ।

सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम बिल्कुल ना करें

सूर्य ग्रहण के दौरान ये काम बिल्कुल ना करें

  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए । खाने पीने, सुई-धागे, कैंची का उपयोग भूलकर भी ना करें ।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान घर या मंदिर में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श ना करें ।
  • किसी भी शुभ कार्यों को करने से बचे ।
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें