📱Download Our App
गाजियाबाद में होते – होते बचा युवराज जैसा कांड

गाजियाबाद में होते – होते बचा युवराज जैसा कांड

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में कल बीती देर शाम नोएडा जैसी एक बड़ी घटना होते-होते बाल-बाल बच गई । दिल्ली-मेरठ रोड स्थित गंदे नाले के पुल पर बने खतरनाक गैप के कारण स्कूटी सवार भाई-बहन साक्षी (17) और अजय सक्सेना (18) संतुलन खो बैठे और पुल से सीधे गंदे नाले में जा गिरे । स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित निकाला ।

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3KM दूर तक दिखा काला धुआं

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3KM दूर तक दिखा काला धुआं

छिंदवाड़ा के इमलीखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को एक प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी खतरनाक थी कि इसका धुआं 3 किलोमीटर दूर से ही दिख रहा था। 8 दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला, लेकिन प्लास्टिक होने के कारण आग बार-बार भड़कती रही। राहत की बात यह है कि कोई जनहानि नहीं हुई।

भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही चारधाम यात्रा

भक्तों के लिए खुशखबरी, इस दिन से शुरू हो रही चारधाम यात्रा

इस साल चारधाम यात्रा 11 दिन पहले शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के मौके पर 19 अप्रैल 2026 को चारों धामों के कपाट खुलेंगे। भक्तों को इस बार दर्शन के लिए पिछले साल के मुकाबले ज्यादा समय मिलेगा। यात्रा के लिए मार्च 2026 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या व्हाट्सऐप के जरिए रजिस्ट्रशन करवा सकते हैं।

News Source: जागरण
फ्रोजन मटर भूल जाइए, घर पर ही ऐसे करें मटर को प्रिजर्व

फ्रोजन मटर भूल जाइए, घर पर ही ऐसे करें मटर को प्रिजर्व

सर्दियों का सीजन खत्म होने से पहले आप मटर को आसानी से स्टोर कर सकते हैं। सबसे पहले मटर छीलकर उन्हें 2 मिनट तक गर्म पानी में उबालें और तुरंत ठंडे पानी में डाल दें। फिर पानी सुखाकर उन्हें एयरटाइट पाउच या डिब्बे में भरकर फ्रीजर में रख दें। ध्यान रहे स्टोर करते समय मटर गीले नहीं होने चाहिए।

News Source: न्यूज़ 24
BREAKING NEWS : 5 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत

BREAKING NEWS : 5 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की बिगड़ी तबीयत

प्रयागराज माघ मेले में 5 दिन से धरने पर बैठे अविमुक्तेश्वरानंद की तबीयत बिगड़ गई है। शिष्यों ने बताया कि अविमुक्तेश्वरानंद सुबह से वैनिटी वैन से बाहर नहीं आए हैं। उन्हें तेज बुखार है। 18 जनवरी को हुए बवाल के बाद अविमुक्तेश्वरानंद ने कल कहा था- जब तक प्रशासन माफी नहीं मांगता, तब तक मैं स्नान नहीं करूंगा। प्रशासनिक अफसर इस पूरे मामले पर चुप्पी साधे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप के हाथ के नीले निशान पर व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

डोनाल्ड ट्रंप के हाथ के नीले निशान पर व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

अमेरिकी राष्ट्रपति के हाथों पर दिखे गहरे नीले निशानों पर अब व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर सफाई दी है । प्रेस सेक्रेटरी लेविट ने कहा कि बोर्ड ऑफ पीस की घोषणा के दौरान ट्रंप का हाथ साइनिंग टेबल के कोने से टकरा गया था । उसी से यह निशान पड़ा । ट्रम्प के अनुसार वे ज़्यादा एस्पिरिन डोज लेते है, जिसके कारण उन्हें अगर थोड़ी चोट भी लगे तो जल्दी नील पड़ जाता है ।

News Source: न्यूज़ 18
गणतंत्र दिवस का अनसुना सच : राजपथ नहीं, यहां हुई थी पहली परेड

गणतंत्र दिवस का अनसुना सच : राजपथ नहीं, यहां हुई थी पहली परेड

भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ था, जिसके बाद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ध्वज फहराकर भारतीय गणतंत्र की शुरुआत की। दिलचस्प बात यह है कि पहली परेड राजपथ (अब कर्तव्य पथ) पर नहीं, बल्कि इरविन स्टेडियम में हुई थी। 1950 से 1954 के बीच परेड लाल किला और किंग्सवे कैंप में हुई। साल 1955 में राजपथ को परेड के लिए पक्का किया गया।

News Source: नवभारत
अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बड़ा दावा

अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी की रिपोर्ट में बड़ा दावा

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में अमेरिकी एजेंसी की रिपोर्ट में कैप्‍टन सुमित सभरवाल को क्‍लीन‍ चिट दी है । साथ ही रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे का शिकार हुआ प्‍लेन सर्विस के पहले दिन से ही तकनीकी समस्याओं से जूझ रहा था । मौजूद दस्तावेज के अनुसार 1 फरवरी 2014 को भारत पहुंचने के दिन से ही इस प्‍लेन में सिस्टम फेल्योर की शिकायतें आने लगी थीं ।

News Source: न्यूज़ 18
केरल को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

केरल को PM मोदी की बड़ी सौगात, 4 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री मोदी ने आज केरल के तिरुवनंतपुरम से राज्य को बड़ी रेल सौगात दी है। उन्होंने 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इससे केरल की तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे राज्यों के साथ कनेक्टिविटी बहुत मजबूत हो जाएगी। यह कदम आम लोगों के सफर को आसान और सुगम बनाएगा।

मैहर: नाबालिक ने बुजुर्ग की जेब से उड़ाए 1 लाख रुपये

मैहर: नाबालिक ने बुजुर्ग की जेब से उड़ाए 1 लाख रुपये

जिले के अमरपाटन में एक शातिर नाबालिग ने बुजुर्ग की जेब से एक लाख रुपये उड़ा लिए। बुजुर्ग व्यक्ति यूनियन बैंक से पैसे निकालकर पास के कियोस्क सेंटर पहुंचे थे, तभी मौके का फायदा उठाकर नाबालिग ने कुर्ते की जेब से नकदी निकाल ली। यह पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें