
डॉक्टर कपल से 14.84 करोड़ की ठगी का मामला…
दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में एक बुजुर्ग डॉक्टर दंपत्ति को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 14.84 करोड़ रुपये ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस ने गुजरात, यूपी और ओडिशा से 8 आरोपियों को दबोचा है, जिनके तार कंबोडिया और नेपाल से जुड़े हैं। गिरोह खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर लोगों को डराता था।




