📱Download Our App
लोकल न्यूज़ : मुंबई में रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की हत्या

लोकल न्यूज़ : मुंबई में रेलवे स्टेशन पर प्रोफेसर की हत्या

शाम करीब 5:40 बजे मुंबई के मलाड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में हुई मामूली बहस पर बदमाश ने पार्ले स्थित एनएम कॉलेज के 33 वर्षीय प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी । हमले के बाद आरोपी फ़रार हो गया । पुलिस सीसीटीवी के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है ।

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पटना: NEET छात्रा मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, दो पुलिस अधिकारी सस्पेंड

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। लापरवाही बरतने के आरोप में दो पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए SIT गठित की गई है और अब FSL रिपोर्ट आने के बाद समीक्षा की रहीं हैं।

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ, नहीं होगी बारिश

गणतंत्र दिवस पर दिल्ली-NCR में मौसम रहेगा साफ, नहीं होगी बारिश

दिल्ली-NCR में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड के दौरान बारिश की संभावना नहीं है। सुबह-शाम हल्का कोहरा और ठिठुरन बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप खिलने से राहत मिलेगी। हालांकि, प्रदूषित हवा (AQI) अभी भी सेहत के लिए हानिकारक बनी हुई है।

इटारसी: मधुकर बस्ती में हिंदू सम्मेलन, जाति-पाति के बंधन तोड़ने का दिया संदेश

इटारसी: मधुकर बस्ती में हिंदू सम्मेलन, जाति-पाति के बंधन तोड़ने का दिया संदेश

इटारसी की मधुकर बस्ती में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहाँ समाज की एकता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जाति-पाति के भेदभाव को खत्म कर सबको एक साथ आना होगा। कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और राम स्तुति व वंदे मातरम के नारों से जोश भर दिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इटारसी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आग से हड़कंप, समय रहते पाया काबू

इटारसी: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आग से हड़कंप, समय रहते पाया काबू

इटारसी की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में धुआं फैल गया। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि सिलेंडर को समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे हादसा टल गया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP: नर्मदापुरम में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तर का अस्पताल

MP: नर्मदापुरम में बनेगा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तर का अस्पताल

नर्मदापुरम के बाईखेड़ी में जल्द ही आयुर्वेदिक चिकित्सा का बड़ा केंद्र खुलने जा रहा है। यहाँ आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज और 100 बिस्तरों वाला अस्पताल बनेगा, जिसका भूमि पूजन हो चुका है। इससे इलाके के लोगों को न केवल बेहतर इलाज मिलेगा, बल्कि आयुर्वेद की पढ़ाई के नए रास्ते भी खुलेंगे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP: गेहूं के दाम पर छिड़ी रार, किसान बोले- 2700 से कम मंजूर नहीं

MP: गेहूं के दाम पर छिड़ी रार, किसान बोले- 2700 से कम मंजूर नहीं

हरदा में गेहूं के समर्थन मूल्य को लेकर किसानों और सरकार के बीच ठन गई है। सरकार ने भाव 2585 रुपये तय किया है, लेकिन अन्नदाता 2700 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि लागत बढ़ रही है, ऐसे में कम दाम पर फसल बेचना घाटे का सौदा होगा।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, मैदान पर हुई अंतिम रिहर्सल

गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, मैदान पर हुई अंतिम रिहर्सल

नर्मदापुरम के पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की अंतिम रिहर्सल पूरी कर ली गई है। परेड की सलामी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और बैठक व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि उत्सव भव्य रहे।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सिवनी मालवा: आनंद उत्सव में बच्चों की कलाकारी ने जीता सबका दिल

सिवनी मालवा: आनंद उत्सव में बच्चों की कलाकारी ने जीता सबका दिल

सिवनी मालवा के ग्राम चौतलाय में आनंद उत्सव के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक रंग जमा दिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों की नृत्य और गायन की प्रस्तुतियों ने ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
नर्मदा जयंती पर घाट किनारे लगेगी कक्षा, सफाई का मिलेगा पाठ

नर्मदा जयंती पर घाट किनारे लगेगी कक्षा, सफाई का मिलेगा पाठ

सिवनी मालवा में 25 जनवरी को नर्मदा जयंती के मौके पर कक्षाएं घाट किनारे ही लगेंगी। विद्यार्थियों को सुबह घाट पर पहुंचकर स्वच्छता अभियान, श्रमदान और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों में नर्मदा संरक्षण और राष्ट्रीयता की भावना जगाना है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें