📱Download Our App
हिंदू बनकर युवती के साथ उज्जैन पहुँचा मुस्लिम युवक, बजरंग दल ने पकड़ा

हिंदू बनकर युवती के साथ उज्जैन पहुँचा मुस्लिम युवक, बजरंग दल ने पकड़ा

मध्य प्रदेश के उज्जैन में ‘लव जिहाद’ के संदेह का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। नानाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक होटल में खुद को हिंदू बताकर युवती के साथ रुके जाफर नाम के युवक को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोप है कि जाफर ने अपनी असली पहचान छुपाकर और खुद को हिंदू बताकर युवती को बरगलाया और उसे होटल लेकर पहुँचा ।

खबर : बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी अमृत बजाज की हुई मौत

खबर : बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी अमृत बजाज की हुई मौत

रायपुर में बैडमिंटन खेलते-खेलते कारोबारी अमृत बजाज (57) की अचानक मौत हो गई । प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था । उसने शॉट मारा, और जब शटल कॉक गिर गई, जिसे उठाने गए और फिर अचानक से नीचे गिर गए । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।

जानें अब कैसी है सलमान के पिता की तबीयत, कल से लीलावती अस्पताल में है भर्ती

जानें अब कैसी है सलमान के पिता की तबीयत, कल से लीलावती अस्पताल में है भर्ती

अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान के पिता सलीम खान की हालत अब स्थिर बताई जा रही है, लेकिन उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है ।वे लीलावती अस्पताल में डॉ. जलील पारकर की देखरेख में हैं । मंगलवार (17 फरवरी) सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पटना में नीट छात्रा मौत केस में परिजन को मिली धमकी

पटना में नीट छात्रा मौत केस में परिजन को मिली धमकी

पटना के शम्भू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गहराता जा रहा है । एक तरफ जहां CBI गहन जांच में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ मृतका के परिजन को लगातार धमकियाँ मिल रही हैं । परिजनों को अब दूसरी बार धमकी भरा पर्चा मिला है । इस बार पर्चा सीधा घर के अंदर फेंका गया, जिसमें लिखा था- “नहीं मानोगे तो बेटी तो गई, बेटा भी दो दिन में मरेगा.”

छठी बार मां बनी सीमा हैदर

छठी बार मां बनी सीमा हैदर

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आकर चर्चा में आईं सीमा हैदर एक बार फिर खबरों में हैं। 17 फरवरी को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। सीमा करीब तीन साल पहले अपने चार बच्चों के साथ पाकिस्तान से नेपाल होते हुए भारत आई थीं। पिछले वर्ष उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया था ।

इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल प्रबंधक को दाऊद गैंग की धमकी

इंदौर में अरबिंदो हॉस्पिटल प्रबंधक को दाऊद गैंग की धमकी

एडिशनल डीसीपी राम स्नेही मिश्रा के अनुसार, इंदौर के अरबिंदो हॉस्पिटल के महाप्रबंधक राजीव सिंह और नीरज सेन को बीती रात एक इंटरनेशनल नंबर (+1812) से धमकी भरी इंटरनेट कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दाऊद इब्राहिम के न्यूयॉर्क ऑफिस से जुड़ा बताया और स्ट्रीट डॉग्स को शिफ्ट करने को लेकर आपत्ति जताते हुए लंबी बहस की। पुलिस फिलहाल इंटरनेट कॉल के जरिए दी गई इस धमकी की गहराई से जांच कर रही है ।

News Flash : आज देशभर की बड़ी खबरे

News Flash : आज देशभर की बड़ी खबरे

  1. यूपी बोर्ड के एग्जाम से पहले पेपर लीक की अफवाह, बोर्ड बोला- ध्यान ना दें
  2. एआई इम्पैक्ट समिट में हुई अव्यवस्था, आईटी मिनिस्टर वैष्णव ने माफी मांगी
  3. T20 WC : ज‍िम्बाब्वे ने सुपर-8 के लिए किया क्वाल‍िफाई
  4. डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अजित पवार की मौत की जांच सीबीआई से कराने की मांग की
  5. कल एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हुए
News Source: एबीपी न्यूज़
T20 WC : सुपर-8 की 7 टीमें तय, देखें

T20 WC : सुपर-8 की 7 टीमें तय, देखें

ग्रुप-1 की सुपर 4 टीमे – भारत, सा. अफ्रीका, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे
ग्रुप-2 की सुपर 4 टीमे – इंग्लैंड, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, (पाकिस्तान / अमेरिक*)
*8वीं टीम का फैसला 18 फरवरी को पाकिस्तान-नामीबिया मैच से होगा

MP में नौकरी से निकाला तो शख्स ने बॉस को मारी गोली

MP में नौकरी से निकाला तो शख्स ने बॉस को मारी गोली

एमपी के रायसेन जिले में पांच साल पहले लापरवाही के कारण नौकरी से निकाले जाने से नाराज एक युवक ने नर्सरी के प्रभारी डिप्टी रेंजर और एक महिला कर्मचारी को गोली मार दी। हालांकि गोली मारने के बाद उसने भी आत्महत्या कर ली। घायल डिप्टी रेंजर और महिला कर्मचारी को रायसेन जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

UGC विवाद पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

UGC विवाद पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

UGC को लेकर सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि कानून सभी को मानना चाहिए। यदि कानून गलत है तो बदलने का उपाय भी है। जातियां झगड़े का कारण नहीं बनना चाहिए। समाज में अपनेपन का भाव होगा तो इस तरह की समस्या नहीं होगी। जो नीचे गिरे हैं, उन्हें झुक कर ऊपर उठाना पड़ेगा । एक को दबाकर दूसरे को खड़ा करने का भाव नहीं होना चाहिए ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें