BJP मुख्यालय में पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन ने फहराया तिरंगा
77वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। 45 वर्षीय नबीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।





