
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, स्कूल में नहीं हुआ ध्वजारोहण
भितरवार के शासकीय माध्यमिक विद्यालय लुहारी में गणतंत्र दिवस पर एक बड़ी लापरवाही सामने आई। जहाँ पूरे देश में तिरंगा फहराया जा रहा था, वहीं इस स्कूल में ध्वजारोहण तक नहीं किया गया। स्कूल परिसर में सन्नाटा पसरा रहा और कोई भी शिक्षक या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुँचा। उपसरपंच और ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।






