📱Download Our App
मंत्री के भाषण में नहीं था बाबासाहेब का नाम, महिला कर्मचारी ने किया खुला विरोध

मंत्री के भाषण में नहीं था बाबासाहेब का नाम, महिला कर्मचारी ने किया खुला विरोध

नासिक में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वन विभाग की महिला कर्मचारी माधुरी जाधव ने ग्राम विकास मंत्री गिरीश महाजन का जमकर विरोध किया। माधुरी का आरोप है कि मंत्री ने अपने संबोधन में संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर का नाम नहीं लिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि चाहे उन्हें सस्पेंड कर दिया जाए, लेकिन वे माफी नहीं मांगेंगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कृपाल चौक के पास जनरल स्टोर में बिक रहे थे चाइनीज चाकू, दो गिरफ्तार

कृपाल चौक के पास जनरल स्टोर में बिक रहे थे चाइनीज चाकू, दो गिरफ्तार

मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने पूर्णिमा जनरल स्टोर कृपाल चौक के पास दबिश देकर 50 से ज़्यादा बटन वाले चाइनीज चाकू बारामद किए । आरोपी ब्रजेश साहू से चाकुओं के संबंध मे पूछताछ पर उक्त चाकू गलगला बाजार मे विजय जनरल स्टोर के मालिक बेबू कटारिया उर्फ भगवानदास कटारिया की दुकान से खरीदना स्वीकार किया । आरोपियों के विरुद्ध धारा 25, 35 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई  की जा रही है ।

भोपाल न्यूज़ : कल इन इलाकों में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली

भोपाल न्यूज़ : कल इन इलाकों में 7 घंटे बंद रहेगी बिजली

भोपाल के एमपी एमएलए क्वार्टर, जवाहर चौक, टीटी नगर, भारत नगर, रायसेन नगर, पटेल नगर, सेफिया कॉलेज रोड, मालवीय नगर, कैलाश नगर, रचना नगर, गौतम नगर,बैंक कॉलोनी, साकेत नगर, अलकापुरी, शक्तिनगर, रेलवे कॉलोनी और इनसे जुड़े 40 से अधिक इलाकों में मंगलवार को 6 से 7 घंटे ( सुबह 10 से शाम 5 बजे ) तक बिजली कटौती होगी ।

News Source: एबीपी न्यूज़
Budget 2026 : इनकम टैक्स को लेकर हैं मिडिल क्लास की बड़ी उम्मीदें

Budget 2026 : इनकम टैक्स को लेकर हैं मिडिल क्लास की बड़ी उम्मीदें

बजट 2026 में मिडिल क्लास की सबसे बड़ी उम्मीद है की टैक्स फ्री इनकम की लिमिट 12 लाख से बढ़कर 15 लाख रुपये हो जाए। साथ ही स्टैंडर्ड डिडक्शन ₹75,000 से बढ़ाकर ₹1 लाख किया जाए । इसके अलावा सेक्शन 80C की लिमिट को भी दोगुनी की जाये ताकि पीपीएफ ईपीएफ और इंश्योरेंस जैसी सेविंग्स का फायदा सही तरीके से मिल सके । हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि इस बार ये बदलाव होना मुश्किल है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बजट 2026 : क्या है बजट से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी का मतलब?

बजट 2026 : क्या है बजट से पहले होने वाली हलवा सेरेमनी का मतलब?

बजट की तैयारी पूरी होने पर वित्त मंत्रालय में ‘हलवा सेरेमनी’ का आयोजन किया जाता है । वित्त मंत्री स्वयं नॉर्थ ब्लॉक में बजट छपाई से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को हलवा बांटते हैं । हलवा सेरेमनी के पीछे मान्यता रही है कि हर शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए, इसलिए बजट से पहले इस हलवा सेरेमनी का आयोजन किया जाता है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
PVR INOX ने 226.8 करोड़ में बेचा 4700BC ब्रांड, इस कंपनी से हुआ सौदा

PVR INOX ने 226.8 करोड़ में बेचा 4700BC ब्रांड, इस कंपनी से हुआ सौदा

मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX ने अपने प्रीमियम स्नैक्स ब्रांड ‘4700BC’ को बेचने का फैसला किया है। इस ब्रांड की पैरेंट कंपनी जिया मेज प्राइवेट लिमिटेड (ZMPL) में PVR की 93.27% हिस्सेदारी थी, जिसे अब दिग्गज FMCG कंपनी मारिको (Marico) ने 226.8 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। यह पूरा सौदा कैश में हुआ है।

T20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा

T20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान का नया ड्रामा

आईसीसी द्वारा बांग्लादेश को बाहर किए जाने के बाद पीसीबी ने नया ड्रामा शुरू कर दिया है । पीसीबी ने पहले तो धमकी दी कि वो टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार करने की सोच रहा है । अब वो पूरे टूर्नामेंट का बायकॉट करने की बजाय केवल भारत से ग्रुप मैच का बहिष्कार कर सकता है । पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसे ‘डबल स्टैंडर्ड’ बताते हुए कहा कि अंतिम निर्णय सरकार से सलाह के बाद लिया जाएगा।

News Source: आज तक
खंडवा न्यूज़ : मीडिया के सवालों से बचते दिखे मंत्री विजय शाह

खंडवा न्यूज़ : मीडिया के सवालों से बचते दिखे मंत्री विजय शाह

खंडवा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री विजय शाह मीडिया से दूरी बनाते नजर आए। कर्नल सोफिया कुरैशी विवाद को लेकर कांग्रेस के विरोध और सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के बीच, मंत्री जी ने ध्वजारोहण के बाद केवल शुभकामनाएं दीं और मीडिया के सवालों का जवाब दिए बिना वहां से चलते बने । जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर के इंजीनियर का सिर फोड़ा, पंचमढ़ी में हुई घटना

ब्रेकिंग न्यूज़ : इंदौर के इंजीनियर का सिर फोड़ा, पंचमढ़ी में हुई घटना

नर्मदापुरम के पचमढ़ी में ख़राब खाने की शिकायत करने पर आरंभ टूर एडवेंचर कंपनी कंपनी के लोगों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर आलोक गुप्ता और उनके 2 साथियों के साथ गंभीर मारपीट की । साथ ही वंही छोड़कर वापस इंदौर भी नहीं लाए । घटना रविवार रात करीब 10 बजे न्यू होटल परिसर बेटा बावर्ची के पास की है । हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई FIR नहीं हुई ।

कटनी: प्रसव से पहले महिला की मौत, अस्पताल में तनाव

कटनी: प्रसव से पहले महिला की मौत, अस्पताल में तनाव

कटनी के बरही सरकारी अस्पताल में सोमवार सुबह 29 वर्षीय फूलबाई को प्रसव पीड़ा के बाद भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में सुस्ती बरती, जिसके कारण दोपहर 1 बजे महिला की मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। स्वास्थ्य विभाग ने किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया है।

News Source: यूट्यूब
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें