📱Download Our App
तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को मारी टक्कर, एक की मौत

जिले के लालघाटी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने दो बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक अजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर घायल हैं। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर दूर तक घिसटते चले गए।

पीएम आवास योजना के नियम बदले

पीएम आवास योजना के नियम बदले

पीएम आवास योजना शहरी 2.0 में नियमों में बदलाव किया गया है । केंद्र सरकार ने नियमों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि सिर्फ उन्हीं लाभार्थियों को पीएम आवास योजना का पैसा मिलेगा, जिन्होंने अगस्त, 2024 से पहले जमीन खरीदी है। इसके बाद जिन आवेदकों ने जमीन की रजिस्ट्री कराई है, उन्हें घर बनाने के लिए मिलने वाले 2.5 लाख रुपये नहीं मिलेंगे।

News Source: नवभारत
‘भारत का नक्शा बदल देंगे.. पाक आतंकी घिलजई ने दी धमकी

‘भारत का नक्शा बदल देंगे.. पाक आतंकी घिलजई ने दी धमकी

जमात-उद-दावा के आतंकी अताउल्लाह घिलजई ने एक रैली में भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए नक्शा बदलने की धमकी दी है । उसने दावा किया कि वे भारत के अंदर तक पहुंचने के लिए तैयार हैं और इसके लिए पाकिस्तानी सेना के साथ तालमेल बिठा रहे हैं । घिलजई ने पाकिस्तानी नेताओं और सेना को अपनी कट्टरपंथी विचारधारा की रक्षा के लिए साथ आने का निमंत्रण भी दिया ।

News Source: नवभारत
MP में बनेंगे दो और एयरपोर्ट, सीएम मोहन का बड़ा ऐलान

MP में बनेंगे दो और एयरपोर्ट, सीएम मोहन का बड़ा ऐलान

आज गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्यप्रदेश को एक बहुत बड़ा तोहफ़ा दिया है । एमपी में फिलहाल 6 एयरपोर्ट ही संचालित किए जा रहे हैं । अब जब दो नए एयरपोर्ट बनने जा रहे हैं । सीएम मोहन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे ।

बेटी अनिका शर्मा की मदद के लिए आगे आये इंदौर BJP विधायक रमेश मेंदोला

बेटी अनिका शर्मा की मदद के लिए आगे आये इंदौर BJP विधायक रमेश मेंदोला

इंदौर की नन्ही अनिका शर्मा, जो SMA टाइप-2 जैसी दुर्लभ बीमारी से जूझ रही है, की मदद के लिए BJP विधायक रमेश मेंदोला आगे आए हैं। उन्होंने परिवार को आर्थिक सहायता दी और जनता से 9 करोड़ रुपये के महंगे इंजेक्शन के लिए दान की अपील की । अब तक 4 करोड़ से अधिक की राशि जुटाई जा चुकी है। वंही लगभग 5 करोड़ रुपये की राशि जुटाना बाक़ी है।

तेंदुए ने किया किसान पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत

तेंदुए ने किया किसान पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत

विजयपुर के खाड़ी गांव में सोमवार 50 वर्षीय सोनेराम गुर्जर पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। वह रोज की तरह अपने खेत की रखवाली करने गए थे, तभी झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उन्हें दबोच लिया। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल किसान का इलाज विजयपुर अस्पताल में चल रहा है।

News Source: एबीपी न्यूज़
अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, डायल 112 ने बचाई जान

अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, डायल 112 ने बचाई जान

जिले के पनवाड़ी गांव के रहने वाले शेर अली सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उन्हें इतनी जोर से टक्कर मारी कि वो दूर जा गिरे। लेकिन गनीमत रही कि डायल 112 की टीम ने एक पल की भी देरी नहीं की और तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुँचाया। समय पर इलाज मिलने से उनकी जान बच गई है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़ : कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल गिरफ्तार

कच्चा बादाम फेम अंजलि अरोड़ा के बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल को मेरठ में परतापुर काशी टोल प्लाजा पर गिरफ्तार किया गया है । आकाश ने दिल्ली नंबर की स्कॉर्पियो पर भारतीय संसद एक्स-एमपी का फर्जी स्टीकर लगाया हुआ था । परतापुर थाने में धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है ।

News Source: पत्रिका
खंडवा के रेलवे अफसर से 37.77 लाख की ठगी, 2 करोड़ मुनाफे का दिया था लालच

खंडवा के रेलवे अफसर से 37.77 लाख की ठगी, 2 करोड़ मुनाफे का दिया था लालच

खंडवा में एक रेलवे अधिकारी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने पहले ₹3 हजार के निवेश पर ₹10 हजार का रिटर्न देकर भरोसा जीता, फिर म्यूचुअल फंड में रकम दोगुनी करने के नाम पर उनसे ₹37.77 लाख निवेश करा लिए। फर्जी वेबसाइट पर मुनाफा ₹2 करोड़ दिखने के बाद साइट बंद हो गई। पुलिस ने मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
इस गणतंत्र दिवस संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहाँ फहराया तिरंगा?

इस गणतंत्र दिवस संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहाँ फहराया तिरंगा?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने गणतंत्र दिवस पर मुजफ्फरपुर (बिहार) स्थित उत्तर बिहार प्रांत कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। भागवत ने कहा कि यह दिन अपने दायित्वों को याद करने और भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने का संकल्प लेने का है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें