📱Download Our App
MP में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है । पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 19 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है । मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, इंदौर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, सिहोर, बुरहानपुर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में वर्षा होने की संभावना अधिक है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
News Flash : आज की बड़ी खबरे

News Flash : आज की बड़ी खबरे

  • BBC इंडियन स्‍पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर बनीं स्‍मृति मंधाना
  • NASA का क्रू-12 इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पहुंचा
  • सनाए ताकाइची इस्तीफा देकर फिर जापान की प्रधानमंत्री बनीं
  • AI इम्‍पैक्‍ट समिट इंडिया ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी को इवेंट से निकाला
  • अमेरिकी सिविल राइट एक्टिविस्‍ट जेसी जैक्सन का निधन
News Source: @ChoteNews रिसर्च
इस्‍तीफा देकर दौबारा जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची

इस्‍तीफा देकर दौबारा जापान की पीएम चुनी गईं ताकाइची

18 फरवरी को जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया और दोबारा पीएम रीअपॉइंट हुईं। ताकाइची प्रशासन के सभी मंत्रियों ने मंत्रिमंडल की बैठक में सामूहिक रूप से अपने इस्तीफे सौंप दिए थे । बता दें अक्टूबर 2025 में सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं । पीएम पद से इस्तीफे का कारण अब तक सामने नहीं आया है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
मध्य प्रदेश के कई जिलों में देर रात हुई बारिश और ओले गिरे

मध्य प्रदेश के कई जिलों में देर रात हुई बारिश और ओले गिरे

मध्य प्रदेश में बुधवार रात मौसम ने भीषण करवट ली। सीहोर,खंडवा, खरगोन, इंदौर, नीमच, मंदसौर और उज्जैन सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई और ओले गिरे। इस बेमौसम मार से गेहूं, अफीम, सरसों और चने की तैयार फसलें खेतों में बिछ गई हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

नर्मदापुरम में ‘गड़े धन’ का झांसा देकर प्राचार्य से 1 करोड़ की ठगी

नर्मदापुरम में ‘गड़े धन’ का झांसा देकर प्राचार्य से 1 करोड़ की ठगी

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में अंधविश्वास के फेर में पड़कर एक कॉलेज प्राचार्य 1.04 करोड़ रुपये गंवा बैठे। डोलरिया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश वर्मा को उनके पुराने ड्राइवर अंकित शर्मा ने घर में 7 किलो सोना गड़े होने का लालच दिया। तांत्रिक क्रिया और खजाना निकालने के नाम पर ड्राइवर ने किस्तों में करोड़ों रुपये ऐंठ लिए।

VIDEO : खरगोन में शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, मौत

VIDEO : खरगोन में शादी में डांस करते-करते आया हार्ट अटैक, मौत

खरगोन के वझरा में मेहंदी की रस्म के दौरान नाचते-नाचते दूल्हे के मामा को हार्ट अटैक आ गया । जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई । बड़वानी में पिपलुद गांव के रहने वाले घनश्याम यादव (40) अपने भांजे की शादी में वझरा आए थे । बता दें घनश्याम अपनी पत्नी के साथ नाच रहे थे । आज बुधवार को घनश्याम यादव का अंतिम संस्कार किया गया ।

MP में छात्रावास से 11वीं की छात्रा हुई गायब, किडनैपिंग का मामला दर्ज

MP में छात्रावास से 11वीं की छात्रा हुई गायब, किडनैपिंग का मामला दर्ज

MP के शहडोल जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास, ग्राम हर्री से 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के गायब होने का मामला तब सामने आया जब मंगलवार को वॉर्डन ने नियमित हाजिरी ली । जानकारी लगते ही वॉर्डन उमंग भारद्वाज ने सोहागपुर थाना में अपहरण का मामला दर्ज कर परिजनों को सूचना दी । पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

MP बजट में गांवों के लिए बड़ा ऐलान

MP बजट में गांवों के लिए बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री देवड़ा ने कहा- जनजातीय क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने 11,277 गांवों के लिए 793 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है। इसका उद्देश्य इन इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है । बजट की इस घोषणा का सीधा लाभ गांवों को मिलेगा ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
MP Budget में किसानों को सरकार का तोहफा

MP Budget में किसानों को सरकार का तोहफा

मध्य प्रदेश विधानसभा में वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट भाषण दे रहे हैं। बजट में सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है । बजट में घोषणा की है कि सरकार 3000 करोड़ से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे । साथ ही  मत्स्य उत्पादन के लिए 412 करोड़ का प्रावधान किया गया है । इसके अलावा जल जीवन मिशन के लिए 4454 करोड रुपए का प्रबंध किया गया है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

भारत निर्वाचन आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। मतदान की तिथि 16 मार्च 2026 है। मतगणना मतदान के दिन ही होगी । महाराष्ट्र (7), ओडिशा (4), तमिलनाडु (6), पश्चिम बंगाल (5), असम (3), बिहार (5), छत्तीसगढ़ (2), हिमाचल (1) तेलंगाना (2), हरियाण (2) सीटों पर होगा चुनाव ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें