📱Download Our App
अलीना आमिर का डीपफेक वीडियो वायरल, मरियम नवाज से गुहार

अलीना आमिर का डीपफेक वीडियो वायरल, मरियम नवाज से गुहार

पाकिस्तानी टिकटोकर अलीना आमिर ने उनके नाम से वायरल हो रहे कथित ‘लीक वीडियो’ को पूरी तरह फर्जी और एआई-जनरेटेड डीपफेक बताया है। उन्होंने पंजाब की सीएम मरियम नवाज से अपील की है कि महिलाओं को बदनाम करने वाले ऐसे साइबर अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हो। अलीना ने वीडियो बनाने वालों की जानकारी देने पर नकद इनाम का भी ऐलान किया है।

बजट 2026 : संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा

बजट 2026 : संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा

संसद का बजट सत्र आज से आरंभ होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु संसद के दोनों सदनों – लोकसभा और राज्यसभा सदस्यों को संबोधित करेंगी। कल, आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा जबकि केन्द्रीय बजट रविवार एक फरवरी को पेश होगा। बजट सत्र का पहला चरण आज से 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। बजट सत्र के दौरान सदन की 30 बैठकें होंगी ।

चांदी की तूफानी रफ्तार: 20 महीने में 1 लाख बने 4 लाख

चांदी की तूफानी रफ्तार: 20 महीने में 1 लाख बने 4 लाख

चांदी की कीमतों में जबरदस्त आग लगी है। एमसीएक्स पर चांदी ने सिर्फ 27 दिनों में 60% का भारी रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है। आज चांदी का भाव 3.78 लाख रुपये प्रति किलो के करीब पहुँच गया है। आलम यह है कि 20 महीने पहले लगाया गया 1 लाख रुपया आज बढ़कर 4 लाख से ऊपर हो चुका है।

News Source: पत्रिका
अपहरण नहीं मर्जी, 50 करोड़ वाली डॉक्टर की बहन का बड़ा बयान

अपहरण नहीं मर्जी, 50 करोड़ वाली डॉक्टर की बहन का बड़ा बयान

डॉ. हेमलता श्रीवास्तव की 50 करोड़ की संपत्ति विवादों में है। पति और बेटे की मौत के बाद अकेली डॉक्टर ने अपनी संपत्ति गायत्री परिवार को दान कर दी है। सोमवार को उन्हें अस्पताल ले जाते समय ‘अपहरण’ की खबरें उड़ीं, जिसे उनकी बहन कनकलता मिश्रा ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा वे खुद भी उनके साथ गायत्री मंदिर गई थीं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
चीन को लगा झटका: अडानी ने फिर छीना एशिया के दूसरे सबसे अमीर का ताज

चीन को लगा झटका: अडानी ने फिर छीना एशिया के दूसरे सबसे अमीर का ताज

गौतम अडानी ने एक बार फिर चीनी अरबपति झोंग शानशान को पछाड़कर एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का खिताब हासिल कर लिया है। मंगलवार को अडानी की संपत्ति में 2.82 अरब डॉलर का उछाल आया, जिससे उनकी कुल नेटवर्थ 72.8 अरब डॉलर हो गई है। फिलहाल, मुकेश अंबानी 92.6 अरब डॉलर के साथ एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

बच्चों के लिए खत्म हुआ सोशल मीडिया, इस देश में लगी सोशल मिडिया पर रोक

बच्चों के लिए खत्म हुआ सोशल मीडिया, इस देश में लगी सोशल मिडिया पर रोक

फ्रांस सरकार ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकटॉक, इंस्टाग्राम, फेसबुक और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। इस कानून का उद्देश्य बच्चों को साइबर बुलिंग और सोशल मीडिया की लत से बचाना है।

News Source: न्यूज़ 24
करंट की चपेट में आने से नीलगाय की मौत, आरोपी गिरफ्तार

करंट की चपेट में आने से नीलगाय की मौत, आरोपी गिरफ्तार

जिले के चौरेही गांव में फसल बचाने के लिए बिछाए गए अवैध करंट ने एक मादा नीलगाय की जान ले ली। खेत मालिक रामकुमार रैकवार ने झटका मशीन और तारों का जाल बिछाया था, जिसकी चपेट में आने से नीलगाय बुरी तरह झुलस गई और मौके पर ही दम तोड़ दिया। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अजित पवार के साथ अनुभवी कैप्टन ने भी गंवाई जान, 15 साल का अनुभव भी काम न आया

अजित पवार के साथ अनुभवी कैप्टन ने भी गंवाई जान, 15 साल का अनुभव भी काम न आया

बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के साथ विमान उड़ा रहे कैप्टन साहिल मदान की भी मौत हो गई। मदान बेहद अनुभवी पायलट थे, जिन्हें 15 सालों का फ्लाइंग एक्सपीरियंस था। वे 2022 से VSR वेंचर्स के साथ जुड़े थे। हादसे के वक्त विमान में पवार के साथ उनका स्टाफ और एक अन्य पायलट कैप्टन यश भी सवार थे।

News Source: आज तक
टॉयलेट के जिद्दी दागों से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

टॉयलेट के जिद्दी दागों से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

टॉयलेट की सफाई के लिए महंगे क्लीनर के बजाय आप कोल्ड ड्रिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसका एसिड जंग और दाग काट देता है। पीलेपन के लिए नींबू और नमक का पेस्ट लगाएं। वहीं, कीटाणुओं के खात्मे और चमक के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड बेहतरीन है। इन्हें डालकर 20-30 मिनट छोड़ें और रगड़कर धो लें, टॉयलेट बिल्कुल नया जैसा चमकने लगेगा।

कामयाब होना है? गांठ बांध लें चाणक्य की ये 7 बातें

कामयाब होना है? गांठ बांध लें चाणक्य की ये 7 बातें

आचार्य चाणक्य के अनुसार सफलता के लिए 7 बातें सबसे जरूरी हैं। सबसे पहले, अपनी योजनाओं को गुप्त रखें और काम पूरा होने से पहले किसी को न बताएं। हमेशा ईमानदार रहें और हर काम पूरी एकाग्रता के साथ करें। समय बर्बाद न करें और किसी पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बनें। अंत में, अपनी संगति अच्छी रखें और दोस्त हमेशा सोच-समझकर ही चुनें।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें