
बेंगलुरु: 20 दिन पुराने नौकरों ने बिल्डर के घर से पार किए 18 करोड़
बेंगलुरु के मारथहल्ली में एक बिल्डर के घर से 20 दिन पहले ही काम पर रखे नौकरों ने 18 करोड़ रुपये के गहने और कैश चोरी कर लिए। जब परिवार एक समारोह में गया था, तब नौकरानी और उसके पति ने लॉकर तोड़कर 11.5 किलो सोना, हीरे और चांदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस आरोपियों नेपाली कपल (दिनेश और कमला) की तलाश में जुटी है।





