📱Download Our App
पानी से भरी बाल्टी में डूबी 10 महीने की मासूम, मौत

पानी से भरी बाल्टी में डूबी 10 महीने की मासूम, मौत

भोपाल के ईदगाह हिल्स में बुधवार रात 10 महीने की मासूम खेलते हुए बाथरूम में चली गई और पानी से भरी बाल्टी में सिर के बल गिर गई। किचन में काम कर रही मां ने जब 10 मिनट बाद देखा, तो बच्ची का शरीर नीला पड़ चुका था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अयोध्या जेल से फरार हुए 2 क़ैदी, 7 अधिकारी निलंबित

अयोध्या जेल से फरार हुए 2 क़ैदी, 7 अधिकारी निलंबित

उत्तर प्रदेश में अयोध्या से सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है । जिला जेल से दो कैदी गोलू अग्रहरि उर्फ सूरज अग्रहरी और शेर अली फ़रार हो गये है ।कैदियों की तलाश की जा रही है । मामले में डीजी जेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए वरिष्ठ जेल अधीक्षक यूसी मिश्रा और जेलर समेत सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस फरार कैदियों की तलाश में जुटी है

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की मौत

सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, 20 वर्षीय युवक की मौत

रतलाम-इंदौर फोरलेन पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकराकर 20 वर्षीय हर्ष गुर्जर की मौत हो गई। हर्ष अपनी ई-बाइक से दुकान जा रहा था, तभी कोहरे और ट्रक पर सुरक्षा रेडियम न होने के कारण वह पीछे से टकरा गया। ट्रक में बाहर निकले लोहे के एंगल और चालक की लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
4 लाख पार हुई चांदी, सोना भी 10 हजार उछला

4 लाख पार हुई चांदी, सोना भी 10 हजार उछला

वायदा बाजार (MCX) में सोना-चांदी की कीमतों ने आज सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए । चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार निकल गई, वहीं सोना करीब 10,000 रुपये की छलांग लगाकर ₹1,75,869 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने-चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी के पीछे सबसे बड़ी वजह दुनियाभर में बढ़ रहा राजनैतिक तनाव है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
पंचतत्व में विलीन हुए अजीत दादा, नम आँखो से दी विदाई

पंचतत्व में विलीन हुए अजीत दादा, नम आँखो से दी विदाई

महाराष्ट्र के दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज गुरुवार (29 जनवरी) को बारामती के विद्या संस्थान मैदान में किया गया। NCP प्रमुख को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में लोग ग्राउंड में जुटे हुए थे

News Source: @ChoteNews रिसर्च
संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे 2026, इतनी रहेगी देश की ग्रोथ रेट

संसद में पेश हुआ इकोनॉमिक सर्वे 2026, इतनी रहेगी देश की ग्रोथ रेट

इकोनॉमिक सर्वे 2026 के मुताबिक, वैश्विक अनिश्चितताओं, भू-राजनीतिक तनावों और महंगाई के दबाव के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत रफ्तार बनाए रखने की ओर बढ़ रही है। सरकार को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में देश की ग्रोथ रेट 6.8 से 7.2 प्रतिशत के बीच रह सकती है।

इंदौर : डांसिंग कॉप रणजीत सिंह का हुआ डिमोशन

इंदौर : डांसिंग कॉप रणजीत सिंह का हुआ डिमोशन

मशहूर इंदौर के ‘डांसिंग कॉप’ रणजीत सिंह को पुलिस विभाग ने बड़ा झटका दिया है। मुंबई की एक महिला द्वारा अश्लील चैटिंग और अनैतिक दबाव बनाने के गंभीर आरोपों के बाद, उन्हें कार्यवाहक प्रधान आरक्षक से वापस आरक्षक (कांस्टेबल) के पद पर डिमोट कर दिया गया है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने विभागीय कार्रवाई की पुष्टि करते हुए इसकी जानकारी साझा की।

पशु मालिकों की गुंडागर्दी: निगम के वाहन का गेट खोलकर भगाए जानवर, 2 पर FIR

पशु मालिकों की गुंडागर्दी: निगम के वाहन का गेट खोलकर भगाए जानवर, 2 पर FIR

रतलाम के लक्ष्मीनगर में आवारा पशुओं को पकड़ने गई नगर निगम की टीम पर पशु मालिकों ने हमला कर दिया। आरोपी विजय सिंह यादव और राहुल पटेल ने निगम कर्मियों से झूमाझटकी की और जबरन गाड़ी का गेट खोलकर पशुओं को छुड़ा लिया। उन्होंने विरोध करने वाली महिलाओं से भी अभद्रता की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

News Source: पत्रिका
फेमस साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, उठे गंभीर सवाल

फेमस साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, उठे गंभीर सवाल

राजस्थान के जोधपुर से एक सनसनीखेज और भावनात्मक मामला सामने आया है। सनातन धर्म के प्रचार से जुड़ी साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत के करीब चार घंटे बाद सोशल मीडिया पर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से एक कथित सुसाइड नोट पोस्ट होने से पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद समर्थक हत्या का आरोप लगा रहे है ।

भीषण हादसा : ट्रेलर में स्लीपर बस, 4 की मौत, 5 गंभीर

भीषण हादसा : ट्रेलर में स्लीपर बस, 4 की मौत, 5 गंभीर

राजस्थान के भरतपुर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। कासगंज से जयपुर जा रही एक निजी स्लीपर बस सेवर-लुधावई पुल के पास अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। इस भीषण भिड़ंत में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जाँच शुरू की है ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें