
भोपाल ब्रेकिंग : शीतल दास की बगिया के पास बस स्टैंड में लगी भीषण आग
राजधानी भोपाल के बड़े तालाब क्षेत्र स्थित शीतल दास की बगिया के पास बने बस स्टैंड पर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटें देख आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।



