📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

ब्रेकिंग न्यूज़ : अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली डिप्टी सीएम की शपथ

एनसीपी के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने उपराज्यपाल आचार्य देवव्रत की उपस्थिति में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ले ली है । वह राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बनी हैं । इस दौरान ‘अजीत दादा अमर रहे’ के नारे भी लगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने से पहले आधिकारिक आवास देवगिरी बंगले में अजीत पवार को श्रद्धांजलि दी ।

‘गोविंदा आला रे’ पर जमकर थिरके इंदौर BJP विधायक कैलाश विजयवर्गीय

‘गोविंदा आला रे’ पर जमकर थिरके इंदौर BJP विधायक कैलाश विजयवर्गीय

इंदौर में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं का अनोखा अंदाज देखने को मिला। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक रमेश मंदोला ‘गोविंदा आला रे’ गाने पर जमकर नाचे। नेताओं का यह बेबाक और ऊर्जावान डांस सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।

खरगोन ब्रेकिंग : अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश

खरगोन ब्रेकिंग : अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश

खरगोन पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाले राजस्थान के फलौदी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने सनावद के एक रिटायर्ड प्रोफेसर को एनआईए अधिकारी बनकर डराया और 10 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने ₹3.01 लाख नकद, 17 एटीएम कार्ड और कई चेकबुक जब्त की हैं। यह कार्रवाई पीड़ित की शिकायत पर साइबर सेल की मदद से की गई।

60 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म,  इलाज के दौरान तोड़ा दम

60 साल की बुजुर्ग से दुष्कर्म, इलाज के दौरान तोड़ा दम

खरगोन के टांडा बरुड में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक नाबालिग ने अपनी 60 वर्षीय बुजुर्ग रिश्तेदार के साथ घर से उठाकर खेत में दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर कोर्ट में पेश किया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
उज्जैन में बड़ा हादसा: ब्रिज के सरियों के बीच फसकर मजदूर की मौत

उज्जैन में बड़ा हादसा: ब्रिज के सरियों के बीच फसकर मजदूर की मौत

उज्जैन के शांति पैलेस चौराहे पर शनिवार दोपहर ब्रिज निर्माण के दौरान एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। झारखंड का रहने वाला अशोक पिलर पर लोहे का जाल बिछा रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह भारी सरियों के बीच दब गया। पुलिस ने गैस कटर से सरिए काटकर उसे बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक दल की बैठक के लिए विधानसभा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

ब्रेकिंग न्यूज़ : विधायक दल की बैठक के लिए विधानसभा पहुंचीं सुनेत्रा पवार

अजित पवार के आकस्मिक निधन के बाद पार्टी की कमान और उपमुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा के लिए उनकी पत्नी और सांसद सुनेत्रा पवार आज एनसीपी विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए राज्य विधानसभा पहुंचीं । सूत्रों के अनुसार आज सुनेत्रा पवार को औपचारिक रूप से विधायक दल का नेता चुना जाएगा। जिसके बाद उन्हें उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलवाई जा सकती है ।

मोबाइल चार्जिंग बनी मौत का कारण, करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत

मोबाइल चार्जिंग बनी मौत का कारण, करंट लगने से 30 वर्षीय महिला की मौत

दमोह के सहरी गांव में शनिवार सुबह मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से 30 वर्षीय रश्मि गौड़ की मौत हो गई। चार्जिंग के दौरान बिजली बोर्ड के पास एक कटी हुई डोरी से उनका हाथ छू गया, जिससे उन्हें जोरदार झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अमेरिकी सरकार ने सार्वजनिक की 2 हजार वीडियो और लाखो फ़ोटोज़ वाली एप्सटीन फाइल्स

अमेरिकी सरकार ने सार्वजनिक की 2 हजार वीडियो और लाखो फ़ोटोज़ वाली एप्सटीन फाइल्स

अमेरिकी न्याय विभाग ने यौन अपराधी जेफ्री एप्सटीन से जुड़े जांच रिकॉर्ड का बड़ा हिस्सा सार्वजनिक किया है। ‘एप्सटीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट’ के तहत 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज जारी किए गए हैं, ताकि सरकार की जानकारी सामने आ सके । कुल 52 लाख पन्नों की समीक्षा चल रही है। इन फाइलों में डोनाल्ड ट्रंप और बिल क्लिंटन के नाम वाले फ्लाइट लॉग भी शामिल हैं । एप्सटीन ने 2019 में आत्महत्या कर ली थी।

 

News Source: द-हिंदू
इंदौर में दरिंदगी: 13 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

इंदौर में दरिंदगी: 13 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या

इंदौर के श्रीनगर कांकड़ में शुक्रवार से लापता 13 वर्षीय अली कादरी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार को पुलिस ने घर के पास ही एक बिल्डिंग के पलंग में छिपाया गया अली का शव बरामद किया। CCTV फुटेज और खून से सनी जैकेट के आधार पर पुलिस ने 21 साल के रेहान को हिरासत में लिया है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
नर्मदापुरम में दिनदहाड़े युवक की पिटाई, बेल्ट और लातों से बेरहमी से पीटा

नर्मदापुरम में दिनदहाड़े युवक की पिटाई, बेल्ट और लातों से बेरहमी से पीटा

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में गर्ल्स स्कूल के गेट के पास एक युवक की बेल्ट और लातों से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। आरोपी ने पीड़ित को जमीन पर पटककर बुरी तरह पीटा और पत्थर भी फेंका, जो एक महिला को जा लगा। बताया जा रहा है कि पीड़ित विक्षिप्त है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर रही है कि यह हमला किसी छेड़छाड़ के विवाद में हुआ या किसी अन्य कारण से।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें