📱Download Our App
आज से महंगे होंगे ये प्रोडक्ट्स, लगेगा 40% GST

आज से महंगे होंगे ये प्रोडक्ट्स, लगेगा 40% GST

आज 1 फरवरी से कुछ प्रोडक्ट्स पर नया GST रेट लागू होंगे। ये नई GST रेट्स तंबाकू से जुड़े उत्पादों (सिगरेट, चबाने वाला तंबाकू, फिल्टर खैनी, जर्दा युक्त सुगंधित तंबाकू और गुटखा) पर लगने वाले हैं। 40% GST के साथ उत्पाद शुल्क लगाया जाएगा। ऐसे में आज से इन प्रोडक्ट्स की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी होने वाली है ।

News Source: नवभारत
कांग्रेस को बड़ा खटका, नवजोत कौर ने दिया इस्तीफा

कांग्रेस को बड़ा खटका, नवजोत कौर ने दिया इस्तीफा

पंजाब की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आया है । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है । उनके इस फैसले ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है । सिद्धू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर अपने इस्तीफे की घोषणा की है ।

इंदौर नगर निगम में खुले – आम रिश्वतखोरी, वीडियो हुआ वायरल

इंदौर नगर निगम में खुले – आम रिश्वतखोरी, वीडियो हुआ वायरल

मामला नगर निगम मुख्यालय का है जहां कर्मचारी पिंकी ने केवाईसी एवं आई डी रिकवर के नाम पर हितग्राही आकांक्षा पाल से ₹400 मांगे। इसकी सूचना हितग्राही (ने मनीष मामा को की।सूचना लगते ही IMC मेंबर मनीष मामा हितग्राही को अपने साथ कार में बैठा कर निगम मुख्यालय पहुंचे और विभागीय कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगों हाथ पकड़ा । देखें वीडियो

MP में युवक ने बिना किसी जान-पहचान के 3 युवतियों को मारे चाकू, पुलिस हैरान

MP में युवक ने बिना किसी जान-पहचान के 3 युवतियों को मारे चाकू, पुलिस हैरान

भोपाल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक सिरफिरे युवक ने तीन अलग-अलग स्थानों पर तीन युवतियों पर चाकू से हमला कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों पीड़ित युवतियां हमलावर को पहले से नहीं जानती थीं। बिना किसी विवाद या जान-पहचान के हुए इस हमले से पुलिस भी हैरान है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

बजट से पहले आम आदमी को झटका, 50 रुपये मंहगा हुआ LPG सिलेंडर

बजट से पहले आम आदमी को झटका, 50 रुपये मंहगा हुआ LPG सिलेंडर

बजट से पहले ही आम आदमियों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है. जी हां, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है । बता दें कि आज 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है । हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू LPG Gas Cylinder की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है ।

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई पांच राउंड फायरिंग

मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई पांच राउंड फायरिंग

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की है । देर रात हुई इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है । पुलिस हर उस एंगल को खंगाल रही है, जिससे आरोपियों का पता लगाया जा सके । रोहित शेट्टी की बिल्डिंग पर ये फायरिंग शनिवार आधी रात को हुई ।

MP में शिक्षक छात्राओं ने पढ़ाई की आड़ में करता था ‘बैड टच’, वीडियो वायरल

MP में शिक्षक छात्राओं ने पढ़ाई की आड़ में करता था ‘बैड टच’, वीडियो वायरल

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के शासकीय माध्यमिक विद्यालय, हड्या में पदस्थ एक शिक्षक पर छात्राओं ने पढ़ाई की आड़ में ‘बैड टच’ और अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं । इस शर्मनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। गुस्साए अभिभावकों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

भोपाल में शुरू हुई डबल डेकर बस

भोपाल में शुरू हुई डबल डेकर बस

भोपाल की सड़कों पर अब डबल डेकर बस दौड़ती नजर आएगी। इस नई सेवा की शुरुआत नादरा बस स्टैंड से बैरागढ़ के बीच की गई है, जिससे शहर के व्यस्त इलाकों में आवाजाही करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। यह आधुनिक बस न केवल सफर को आरामदायक बनाएगी, बल्कि भोपाल के सार्वजनिक परिवहन को एक नई पहचान भी देगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : 7 शहरों में हुए भीषण धमाक, 5 की मौत, 14 घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : 7 शहरों में हुए भीषण धमाक, 5 की मौत, 14 घायल

ईरान के कम से कम 7 शहरों में धमाकों की खबर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए । तुर्किये की न्यूज एजेंसी अनादोलु के अनुसार धमाकों में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है और 14 घायल हैं। हालांकि, अभी ईरान सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने के बाद सरकार ने जारी किया बयान

एपस्टीन फाइल्स में पीएम मोदी का नाम आने के बाद सरकार ने जारी किया बयान

एपस्टीन फाइल्स में पीएम का नाम आने के बाद विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है। इसमें लिखा- हमने एपस्टीन फाइल्स से जुड़े एक ई-मेल को लेकर आई खबरें देखीं, जिनमें पीएम के इजराइल दौरे का जिक्र है। जुलाई 2017 में पीएम का इजराइल जाना आधिकारिक और सच बात है। ई-मेल में इसके अलावा कही गईं बाकी बातें एक दोषी की मनगढ़ंत और बेकार बातें हैं, जिन्हें पूरी तरह खारिज किया जाना चाहिए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें