📱Download Our App
बड़ा हमला : मार गिराये 84 पाकिस्तानी सैनिक

बड़ा हमला : मार गिराये 84 पाकिस्तानी सैनिक

बलूच लिबरेशन आर्मी ने ऑपरेशन हेरोफ के तहत पाकिस्तानी सेना को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। BLA ने बलूचिस्तान के 14 शहरों में 48 अलग-अलग स्थानों पर हमले किए हैं। BLA के हमलों में 84 पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई है।

Budget 2026 : आज ऑटो सेक्टर के इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Budget 2026 : आज ऑटो सेक्टर के इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

अगर बजट में आमलोगों की बजट और कमाई का कोई ऐलान होता है तो जिसका सीधा असर वाहन बिक्री पर पड़ पड़ेगा । जिसका सीधा लाभ मारुति, टाटा मोटर्स और हीरो मोटोकॉर्प जैसी ऑटो कंपनियों को मिल सकता है। साथ ही, EV इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकारी निवेश से ओला इलेक्ट्रिक और महिंद्रा जैसी कंपनियों के शेयरों में मजबूती आने की संभावना है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Budget 2026 : आज इन सेक्टर के शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Budget 2026 : आज इन सेक्टर के शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

आज यूनियन बजट को पेश होने पर कुछ सेक्टर के शेयरों में बड़ी हलचल भी देखने को मिल सकती है । आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ सेक्टर के बारे में…… 1. – ऑटो सेक्टर, 2. – रेलवे सेक्टर, 3. – फार्मा सेक्टर, 4. – डिफेंस सेक्टर

News Source: @ChoteNews रिसर्च
Budget 2026 : 20% रक्षा बजट बढ़ा सकती है मोदी सरकार – रिपोर्ट्स

Budget 2026 : 20% रक्षा बजट बढ़ा सकती है मोदी सरकार – रिपोर्ट्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल बजट पेश करेंगी, जिसमें रक्षा बजट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पिछले वित्त वर्ष में सरकार ने ₹6,81,210.27 करोड़ आवंटित किए थे। जो वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 9.5% ज्यादा था। वैश्विक तनाव के बीच विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार रक्षा आवंटन में 20% की भारी बढ़ोतरी हो सकती है।

जबलपुर ब्रेकिंग : सरेआम भाजपा नेता से वसूली, सरेआम गुंडे धमका रहे

जबलपुर ब्रेकिंग : सरेआम भाजपा नेता से वसूली, सरेआम गुंडे धमका रहे

जबलपुर में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा के पूर्व जिला मंत्री आशीष काटकर को सरेआम धमकाते हुए 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने चेतावनी दी कि यदि क्षेत्र में दुकान चलानी है, तो हर महीने ‘मंथली’ देनी होगी, वरना जान से मार देंगे। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि उन्हें पहले भी निशाना बनाने के प्रयास किया गया था ।

इंदौर ब्रेकिंग : आरोपी ने बताया आखिर क्यों उसने 13 वर्षीय अली को उतारा मौत के घाट

इंदौर ब्रेकिंग : आरोपी ने बताया आखिर क्यों उसने 13 वर्षीय अली को उतारा मौत के घाट

इंदौर के श्रीनगर में 13 वर्षीय अली की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा हुआ है। ड्रग्स लेते देख लेने पर आरोपी रेहान ने अली की हत्या कर शव पलंग पेटी में छिपा दिया, जिस पर उसकी दादी सोती रहीं। पुलिस के साथ अली को ढूंढने का नाटक कर रहे रेहान के नाखूनों में लगा खून देख पुलिस को शक हुआ और राज खुल गया।

MP में आज से आंधी-बारिश के लिए तैयार रहे इन 16 जिलों के लोग

MP में आज से आंधी-बारिश के लिए तैयार रहे इन 16 जिलों के लोग

मध्य प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक विदिशा, राजगढ़, रायसेन, गुना, सागर और नर्मदापुरम (पचमढ़ी) सहित 16 जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और ओलावृष्टि की भी संभावना है, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ेगा ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
आख़िर 1 फरवरी को ही क्यों पेश किया जाता है बजट?

आख़िर 1 फरवरी को ही क्यों पेश किया जाता है बजट?

बता दें कि पहले केंद्रीय बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन साल 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसे बदलकर 1 फरवरी कर दिया। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य यह था कि बजट घोषणाओं और योजनाओं को नए वित्त वर्ष (1 अप्रैल) से समय पर लागू करने के लिए मंत्रालयों और विभागों को पर्याप्त समय मिल सके।

कितनी पढ़ी है महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?

कितनी पढ़ी है महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार?

दिवंगत नेता अजीत पंवार की पत्नी और महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपनी उच्च शिक्षा छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) से प्राप्त की है। उन्होंने डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री ली और उसके बाद एस.बी. आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज से स्नातकोत्तर पूरा किया। कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उन्हें वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों में काफी निपुण माना जाता है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
भारत में कब-कब लीक हुआ बजट?

भारत में कब-कब लीक हुआ बजट?

भारत में इतिहास में दो बार बजट लीक हो चुका है। द गार्जियन के अनुसार, 1947 में ब्रिटेन के चांसलर हग डाल्टन ने आज़ाद भारत का पहला बजट पेश होने से पहले पत्रकार को प्रस्तावित टैक्स बदलावों की जानकारी दे दी थी। 1950 में बजट प्रिंटिंग के दौरान पेज लीक हो गए जिससे तत्कालीन वित्तमंत्री को इस्तीफा देना पड़ा था।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें