
महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 : आयरलैंड ने किया क्वालीफाई
आयरलैंड की महिला टीम ने थाईलैंड को हराकर ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही आयरलैंड, इंग्लैंड और वेल्स में जून–जुलाई 2026 में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है। आयरलैंड से पहले बांग्लादेश और नीदरलैंड भी इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।






