
क्रिकेट के मैदान पर शिवराज का जलवा, जडेजा की गेंद पर जड़ा चौका
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह क्रिकेट के मैदान पर हाथ आजमाते दिख रहे हैं। स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज ने शानदार चौका जड़कर सभी को हैरान कर दिया। राजनीति के ‘दिग्गज’ को खेल के मैदान पर इस अंदाज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।





