📱Download Our App
शहडोल में नशे के खिलाफ अभियान

शहडोल में नशे के खिलाफ अभियान

शहडोल जिले में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है । इसी कड़ी में कोतवाली थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है,जहां नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप बरामद करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जिसमें दो नाबालिग भी शामिल हैं ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
रॉकेट हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक उछला

रॉकेट हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 2400 और निफ्टी 700 अंक उछला

भारत-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील और टैरिफ में 25% से 18% तक की कटौती के ऐलान से मार्केट रिकॉर्ड तेजी के साथ ओपन हुआ । खबर लिखे जाने तक मार्केट का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 3 फीसदी (2400 अंक) की तेजी के साथ 83,974.65 पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, निफ्टी 50 भी 700 अंक ऊपर करीब 25,812.65 पर ट्रेड कर रहा है ।

आज क्‍या है चांदी का भाव?

आज क्‍या है चांदी का भाव?

चांदी का भाव 3 फरवरी, 2026 को करीब 2.37 लाख रुपये/किलो पर आ गया । 29 जनवरी, गुरुवार को चांदी ने 4.20 लाख रुपये/किलो का भाव पार करते हुए अपना रिकॉर्ड हाई बनाया था । जहां से ये 1.83 लाख रुपये टूटकर 2.37 लाख रुपये के भाव पर आ गया है । एक्सपर्ट का मानना है कि ट्रेडिंग सेशन (10AM-4PM) में आज चाँदी की कीमतों में बढ़ोत्तरी हो सकती है ।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
अमेरिकी टैरिफ कम होने से किन सेक्टर्स को होगा फायदा?

अमेरिकी टैरिफ कम होने से किन सेक्टर्स को होगा फायदा?

अमेरिकी टैरिफ कम होने से इन सेक्टर्स को होगा फायदा – 1. टेक्सटाइल और अपैरल
2. सीफूड सेक्टर
3. ऑटो और ऑटो पार्ट्स
4. केमिकल और एग्रोकेमिकल
5. कंज्यूमर गुड्स

सागर : थाना प्रभारी ने CPR देकर बचाई पत्रकार की जान

सागर : थाना प्रभारी ने CPR देकर बचाई पत्रकार की जान

सागर के मकरोनिया थाने में मानवता की मिसाल पेश करते हुए थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह चौहान ने एक फोटो जर्नलिस्ट की जान बचाई। पत्रकार जितेंद्र श्रीवास कवरेज के दौरान अचानक हार्ट अटैक आने से बेसुध होकर गिर पड़े थे। स्थिति भांपते हुए थाना प्रभारी ने बिना देरी किए 5 मिनट तक लगातार CPR दिया, जिससे पत्रकार की थमी हुई सांसें वापस लौट आईं।

इंग्लैंड रिटर्न इंजीनियर बना ट्रेन चोर, भोपाल GRP ने पकड़ा

इंग्लैंड रिटर्न इंजीनियर बना ट्रेन चोर, भोपाल GRP ने पकड़ा

भोपाल जीआरपी ने ट्रेनों में चोरी करने वाले एक हाई-प्रोफाइल चोर प्रांजल दीक्षित को गिरफ्तार किया है। आरोपी बीटेक पास है और इंग्लैंड में नौकरी कर चुका है। जुए में पैसे हारने और आर्थिक तंगी के कारण उसने चोरी का रास्ता चुना। पुलिस ने उसके पास से 7 लाख रुपये के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। आरोपी मूल रूप से लखनऊ का रहने वाला है ।

बड़वाह : कैप्सूल वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत

बड़वाह : कैप्सूल वाहन ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौके पर हुई मौत

बड़वाह के जय स्तंभ चौराहे पर सोमवार शाम करीब 4:30 बजे एक तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने 60 साल की बुजुर्ग महिला सलीमा (60) को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई । घटना से गुस्साए लोगो ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी बल तैनात किया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : MP में भोपाल-भिंड समेत कई जिलों में बारिश छाया घना कोहरा

ब्रेकिंग न्यूज़ : MP में भोपाल-भिंड समेत कई जिलों में बारिश छाया घना कोहरा

मध्य प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत 20 जिलों में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटों में ओलावृष्टि की भी संभावना जताई गई है। उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड और नमी बढ़ने की उम्मीद है।

MP के उज्जैन में भीषण हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से एक की मौत

MP के उज्जैन में भीषण हादसा, एंबुलेंस की टक्कर से एक की मौत

उज्जैन-मक्सी रोड पर ताजपुर चौपाटी के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित एंबुलेंस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए फ्रीगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज सरपट दौड़ सकता है भारतीय शेयर बाजार

आज सरपट दौड़ सकता है भारतीय शेयर बाजार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर टैरिफ 25% से घटाकर 18% करने के ऐलान के बाद आज भारतीय शेयर बाजार में बड़ी तेजी आ सकती है। Gift Nifty ने पहले ही 600+ अंकों की छलांग लगाकर सकारात्मक संकेत दे दिए हैं । विशेषज्ञों का मानना है कि मंगलवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में ‘रॉकेट’ जैसी रफ्तार देखने को मिल सकती है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें