📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : पीथमपुर चौपाटी मनाल होटल पास हुआ हादसा, महिला की मौके पर मौत

ब्रेकिंग न्यूज़ : पीथमपुर चौपाटी मनाल होटल पास हुआ हादसा, महिला की मौके पर मौत

पीथमपुर चौपाटी स्थित मनाल होटल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुची है। बताया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है । अन्य जानकारी अपडेट की जा रही है …

शंकराचार्य विवाद में कूदे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, दिया अल्टीमेटम

शंकराचार्य विवाद में कूदे जगद्गुरु परमहंस आचार्य, दिया अल्टीमेटम

माघ मेला में मौनी अमावस्या स्नान पर्व के दौरान संगम क्षेत्र में हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है । अब शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद अल्टीमेट देते हुए तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि की जब तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शब्द वापस नहीं लेते और योगी जी माफी नहीं मांगते, तब तक उन्हें अयोध्या में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा ।

News Source: न्यूज़ 18
बांके बिहारी मंदिर : सलीम को रेलिंग का ठेके पर विवाद, CM तक पहुंचा मामला

बांके बिहारी मंदिर : सलीम को रेलिंग का ठेके पर विवाद, CM तक पहुंचा मामला

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में स्टील रेलिंग लगाने का ठेका सलीम अहमद को दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि इस फैसले से सनातनी समाज की भावनाएं आहत होंगी, इसलिए काम किसी सनातनी ठेकेदार को ही मिलना चाहिए।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज ली विधायक पद की शपथ

बाहुबली नेता अनंत सिंह ने आज ली विधायक पद की शपथ

मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ लेने से पहले उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। बाहुबली छवि वाले अनंत सिंह को विधायक पद की शपथ लेने के लिए कोर्ट ने मंज़ूरी दी है । बता दे की अनंत सिंह, दुलारचंद हत्याकांड में 3 महीने से जेल में बंद है ।

कौन हैं सांसद सदानंदन मास्टर?  जिनके दोनों पैर कम्युनिस्टों ने काट दिए थे

कौन हैं सांसद सदानंदन मास्टर? जिनके दोनों पैर कम्युनिस्टों ने काट दिए थे

सदानंदन मास्टर केरल के पूर्व RSS कार्यकर्ता और वर्तमान राज्यसभा सांसद हैं। 1994 में वैचारिक मतभेद के चलते कम्युनिस्टों ने उनके दोनों पैर काट दिए थे। अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्होंने अपना सामाजिक कार्य जारी रखा, जिसके बाद राष्ट्रपति ने उन्हें राज्यसभा के लिए नामित किया । जब सोमवार को राज्यसभा में अपनी कृत्रिम टांगे दिखाई तो सब लोग आश्चर्यचकित रह गए ।

News Source: न्यूज़ 18
ब्रेकिंग न्यूज़ : सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल

ब्रेकिंग न्यूज़ : सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की घोषणा के बाद सर्राफा बाजार में जोरदार तेजी देखी गई। टैरिफ में भारी कटौती (50% से 18%) और डॉलर की तुलना में रुपये की मजबूती के बावजूद, औद्योगिक मांग बढ़ने की उम्मीद में चांदी की कीमतों में करीब ₹23,000 प्रति किलो तक का उछाल आया। वहीं, से सोना भी लगभग ₹7,000 प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया।

ट्रेड डील के लिए PM मोदी को पहनाई फूलमाला, किया भव्य स्वागत

ट्रेड डील के लिए PM मोदी को पहनाई फूलमाला, किया भव्य स्वागत

संसद परिसर में आयोजित NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जोरदार स्वागत किया गया। एनडीए सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पीएम मोदी को माला पहनाई और इस बड़ी सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान सांसदों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से देश की अर्थव्यवस्था को मिलने वाली मजबूती की सराहना की।

MP में तार से कटी बाइक सवार की गर्दन, मौके पर ही हुई मौत

MP में तार से कटी बाइक सवार की गर्दन, मौके पर ही हुई मौत

सतना के कोठी रोड पर सोमवार रात गढिया टोला के पास ट्रैक्टर से मिक्सर मशीन खींचने के लिए सड़क के बीचों-बीच लोहे का तार बांधा गया था। अंधेरे के कारण बाइक सवार तीन युवक इस तार की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे रामजस चौधरी (45) की गर्दन कटने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो रिश्तेदार अरविंद (38) और रामप्रसाद (40) गंभीर रूप से घायल हैं।

‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर रिलीज

‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर रिलीज

रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘धुरंधर 2’ का पहला पोस्टर शेयर कर दिया है । सामने आए पोस्टर में एक्टर का वॉयलेंट लुक नजर आ रहा है । साथ ही उन्होंने बड़ा अपडेट भी दिया है कि आज यानी 3 फरवरी 2026 को फिल्म का टीजर भी रिलीज होने वाला है ।

News Source: न्यूज़ 18
खंडवा ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता इमरान परियानी गिरफ्तार

खंडवा ब्रेकिंग : कांग्रेस नेता इमरान परियानी गिरफ्तार

शहर में अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालन के मामले में कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस नेता इमरान परियानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दो दिनों की रिमांड में भेज दिया है। इमरान परियानी पिछले पांच दिनों से MP-MH बॉर्डर पर डेढ़ तलाई इलाके में छिपा हुआ था। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

News Source: नवभारत
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें