📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, 2 आतंकी घिरे

ब्रेकिंग न्यूज़ : उधमपुर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू, 2 आतंकी घिरे

जम्मू – कश्मीर के उधमपुर के जोफड़-रामनगर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को घेरा है । सुरक्षाबल घटनास्थल पर पूरी तैयारी के साथ मौजूद हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रम्प के दावे ‘भारत रूसी तेल नहीं ख़रीदेगा’ पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

ट्रम्प के दावे ‘भारत रूसी तेल नहीं ख़रीदेगा’ पर रूस ने दी पहली प्रतिक्रिया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे पर कि भारत रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा, पर रूस ने प्रतिक्रिया दी है। क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि उन्हें भारत की ओर से ऐसा कोई आधिकारिक बयान या सूचना नहीं मिली है। उन्होंने भारत-रूस संबंधों को रणनीतिक और अटूट बताते हुए कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और वह अपने आर्थिक हितों के आधार पर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है।

आज 1.5% मजबूत हुआ भारतीय रुपया

आज 1.5% मजबूत हुआ भारतीय रुपया

रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 1.5% की तेज़ बढ़त के साथ 90.125 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया । यह 2018 के बाद एक दिन में सबसे बड़ी मजबूती मानी जा रही है । बता दें रुपया अब तक डॉलर के मुकाबले ₹92.02 प्रति डॉलर तक जा चुका है ।

News Source: न्यूज़ 18
जोश हाई  में है शेयर बाजार, सेंसेक्स 2070 अंक के पास उछलकर बंद

जोश हाई में है शेयर बाजार, सेंसेक्स 2070 अंक के पास उछलकर बंद

भारत-अमेरिका ट्रेड डील की घोषणा ने भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ उछाल ला दिया है। मंगलवार को सेंसेक्स 2,400+ अंकों की भारी बढ़त के साथ खुला, जबकि क्लोजिंग के समय यह 2070 अंकों के उछाल के साथ बंद हुआ। आज निफ्टी भी 25,730 के करीब बंद हुआ । वंही NIFTY IT 2.5% की बढ़त के साथ 39,006.10 के स्तर पर बंद हुआ है ।

News Source: न्यूज़ 18
देवास ब्रेकिंग : रसूलपुर चौराहा बना मौत का चौराहा 🚨

देवास ब्रेकिंग : रसूलपुर चौराहा बना मौत का चौराहा 🚨

रसूलपुर चौराहे पर एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवा सरपंच की मौत हो गई। नेशनल हाईवे पर धीमी गति से चल रहा ब्रिज निर्माण का कार्य आए दिन इन हादसों की वजह बन रहा है। स्थानीय लोगों में नेशनल हाईवे के अधिकारियों के प्रति भारी आक्रोश है। इस दुर्घटना के बाद अर्जुन बड़ोद मार्ग पर घंटों लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीर परेशान रहे।

लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड, स्पीकर पर फेकें कागज

लोकसभा में विपक्ष के 8 सांसद सस्पेंड, स्पीकर पर फेकें कागज

लोकसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर, गुरजीत सिंह औजला, अमरिंदर राजा वड‍िंग, हिबी ईडन, किरन रेड्डी, प्रशांत पोडोले, एस वेंकटेश्वरन और जीन कोर‍ियाकोस को निलंबित किया गया है । आरोप है कि उन्होंने सदन में स्पीकर की कुर्सी के पास आकर हंगामा किया और कागज फाड़कर उनको कुर्सी के पास उड़ा दिए। लोकसभा को बुधवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में कई TMC नेताओं के घर ED की छापेमारी

ब्रेकिंग न्यूज़ : पश्चिम बंगाल में कई TMC नेताओं के घर ED की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में अवैध रेत खनन मामले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज सुबह से ही कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, ED की टीमें राज्य के कई जिलों में TMC नेताओं और बिजनेसमैन के घरों और ऑफिस पर दबिश दे रही हैं। बता दें कि कल ही ममता बनर्जी ने CEC ज्ञानेश कुमार से दिल्ली में मुलाक़ात कि थी ।

ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से ज़्यादा घायल

ब्रेकिंग न्यूज़ : खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 30 से ज़्यादा घायल

देहरादून के कालसी क्षेत्र अंतर्गत कुआनु-मीनाक रोड पर हिमाचल रोडवेज की एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के वक्त बस में 30 से अधिक यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में कई यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और घायलों को अस्पताल पहुँचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

UP CM का बड़ा बयान -“पुलिस गोली ना मारे तो क्या गोली खाए”

UP CM का बड़ा बयान -“पुलिस गोली ना मारे तो क्या गोली खाए”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर उठने वाले सवालों का कड़ा जवाब दिया है। बहुत बार लोग टिप्पणी करते हैं कि पुलिस गोली क्यों मार दी.. अगर पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए । उन्होंने कहा कि अगर अपराधी गोली चलाने के लिए स्वतंत्र है, तो पुलिस को भी आत्मरक्षा और मुकाबले का अधिकार है, इसी के लिए उसे प्रशिक्षण और हथियार दिए जाते हैं ।

आप हमारे नियमों को नहीं मान सकते तो भारत छोड़ दें : वॉट्सऐप से सुप्रीम कोर्ट

आप हमारे नियमों को नहीं मान सकते तो भारत छोड़ दें : वॉट्सऐप से सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने डेटा शेयरिंग को लेकर मेटा और व्हाट्सएप को कड़ी चेतावनी दी है। सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने सख्त लहजे में कहा कि देश की प्राइवेसी से समझौता नहीं होगा और डेटा शेयर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनियां भारतीय संविधान का पालन नहीं कर सकतीं, तो वे देश छोड़कर जा सकती हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें