📱Download Our App
पवन सिंह ने लाइव शो में ऐक्ट्रेस को शादी के लिए किया प्रपोज़, वीडियो हुआ वायरल

पवन सिंह ने लाइव शो में ऐक्ट्रेस को शादी के लिए किया प्रपोज़, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह लाइव शो में किसी ऐक्ट्रेस को प्रपोज़ करते नज़र आए। वीडियो में पवन ने पूछा, “आपकी शादी हो गई?” ऐक्ट्रेस के ‘ढूंढ रही हूं’ जवाब पर पवन बोले, “आपके सामने खड़ा है। चुन लीजिए। सांवला हूं, काला हूं, कमाता हूं, संस्कारी हूं, सुंदर नहीं हूं लेकिन टिकाऊ हूं।”

चोरी हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

चोरी हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न (रोवविल) स्थित ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से महात्मा गांधी की प्रतिमा को काटकर चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है । भारत सरकार ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीय समुदाय की भावनाओं पर चोट और बापू का अपमान बताया है। भारत ने ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों से दोषियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

एमपी में रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने की पति की हत्या, यूट्यूब से सीखा तरीका

एमपी में रील बनाने से मना किया तो पत्नी ने की पति की हत्या, यूट्यूब से सीखा तरीका

मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर एक हत्या का मामला सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पत्नी ने अपने पति को रील बनाने से मना करने पर गला दबाकर मार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि हत्या से पहले महिला ने यूट्यूब पर मर्डर का तरीका भी देखा था।

जेल जाएँगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, कल 4 बजे तक करना होगा सरेंडर

जेल जाएँगे बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव, कल 4 बजे तक करना होगा सरेंडर

चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव के प्रति कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें 4 फरवरी 2026 की शाम 4 बजे तक जेल सरेंडर करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि राजपाल ने भुगतान के वादे बार-बार तोड़े और न्यायिक प्रक्रिया के प्रति लापरवाही दिखाई। अब उन्हें ट्रायल कोर्ट द्वारा सुनाई गई 6 महीने की सजा काटनी होगी।

ब्रेकिंग न्यूज़ : BJP के युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए सीएम

ब्रेकिंग न्यूज़ : BJP के युमनाम खेमचंद सिंह होंगे मणिपुर के नए सीएम

भाजपा नेता युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर के 13वें मुख्यमंत्री होंगे । मंगलवार को BJP विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया । अब राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा । भाजपा के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया है कि कुकी-जो समुदाय को संतुष्ट करने के लिए 10 कुकी विधायकों में से एक को डिप्टी सीएम का पद दिया जा सकता है । बता दें राष्ट्रपति शासन 12 फरवरी को खत्म हो रहा है ।

MP में ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

MP में ओवरब्रिज से कार पर गिरा हाईवा, 1 की मौत, 5 गंभीर घायल

जबलपुर-भोपाल नेशनल हाईवे-45 पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर चल रही कार पर हाईवा गिर गया। हादसे में हाईवा ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। कार सवार 5 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही शहपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

MP में तीसरी के छात्र की मौत मामले में पिता गिरफ्तार, जानें क्यों

MP में तीसरी के छात्र की मौत मामले में पिता गिरफ्तार, जानें क्यों

भोपाल के गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा के छात्र इब्राहिम की गोली लगने से हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पिता रिजवान लाला को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि रिजवान अपने घर में फरार अपराधियों को शरण देता था। पुलिस ने उसके पास से बिना लाइसेंस की देसी पिस्टल और अन्य अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिसके बाद उस पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

इंदौर ब्रेकिंग : 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

इंदौर ब्रेकिंग : 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड

इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली नवविवाहिता मोनिका चौहान (20) ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पति घर के बाहर था। जब वह लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटका देख तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में मिला 21 तोला सोना और 71 लाख केस, हुई आलोचना

यूट्यूबर अरुण पंवार को दहेज में मिला 21 तोला सोना और 71 लाख केस, हुई आलोचना

ऑटोमोबाइल यूट्यूबर अरुण पंवार की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल वीडियो के अनुसार, अरुण को उनकी शादी में 21 तोला सोना और ₹71 लाख नकद दहेज के रूप में मिले हैं। विलासिता और भारी नकद राशि के इस प्रदर्शन ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग इतना दहेज लेने के लिए उनकी आलोचना कर रहे है ।

पश्चिम बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

पश्चिम बंगाल चुनाव पर ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है । सीएम ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन को झटका देते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल ने उनकी पार्टी TMC अकेले चुनाव लड़ेगी । वे किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे । इसके साथ ही कहा कि वे दो-तिहाई बहुमत के साथ चौथी बार सरकार बनाएंगी ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें