📱Download Our App
ब्रेकिंग न्यूज़ : राजा रघुवंशी मर्डर मामले में बड़ा अपडेट

ब्रेकिंग न्यूज़ : राजा रघुवंशी मर्डर मामले में बड़ा अपडेट

इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। शिलांग पुलिस ने दो आरोपियों को क्लीन चीट देते हुए उनका नाम चार्जशीट में शामिल नहीं किया है। पुलिस ने बताया कि जांच में बलवीर अहिरवार (गार्ड) और लोकेंद्र सिंह तोमर (बिल्डिंग मालिक) के खिलाफ कोई सबूत नही मिलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया है। इसके बाद अब पुलिस की जांच पर सवाल उठने लगे हैं।

News Source: न्यूज़ 18
खरगोन न्यूज़ : आज जिले में रहेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

खरगोन न्यूज़ : आज जिले में रहेंगे सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज, 4 फरवरी 2026 को खरगोन जिले के कसरावद प्रवास पर रहेंगे। वे लेपा पुनर्वास स्थित नर्मदालय आश्रम में श्री रामकृष्ण विश्व सद्भावना निकेतन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1:30 से शाम 5:00 बजे तक चलने वाले इस सत्र में वे ‘मनुष्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण’ विषय पर सेवाभावी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगा कई KM जाम

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर पलटा केमिकल टैंकर, लगा कई KM जाम

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर एक केमिकल टैंकर के पलटने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया है । हादसे के बाद करीब 15 घंटे से वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं । जाम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है । प्रशासन यातायात शुरू करने का प्रयास कर रहा है ।

इंदौर : लग्जरी कारों के नाम पर करोड़ों की ठगी, ऐसे ठगे 6 करोड़

इंदौर : लग्जरी कारों के नाम पर करोड़ों की ठगी, ऐसे ठगे 6 करोड़

इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस ने लग्जरी कारों के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी संजय कालरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6 करोड़ रुपये मूल्य की 39 महंगी गाड़ियां बरामद की हैं। संजय कालरा लोगों से लग्जरी कारें लेकर उन्हें गिरवी रख देता था । और वाहन मालिकों को कहता था कि आपकी कार रेंट पर दी है ।

News Source: आज तक
कनॉट प्लेस में डिलीवरी बॉयज ने की कारोबारी की हत्या

कनॉट प्लेस में डिलीवरी बॉयज ने की कारोबारी की हत्या

दिल्ली के कनॉट प्लेस (राजीव चौक) में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। 36 वर्षीय कारोबारी शिवम गुप्ता की फूड डिलीवरी बॉयज के साथ हुए विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने शिवम के सिर पर हेलमेट से कई जानलेवा वार किए थे। 3 जनवरी को हुई इस हिंसा के बाद शिवम 17 दिनों तक अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ते रहे, लेकिन 19 जनवरी को उनकी मौत हो गई।

कर्मचारियों को ले जा रही बुलेरो पलटी, 5 घायल

कर्मचारियों को ले जा रही बुलेरो पलटी, 5 घायल

नर्मदापुरम के बाबई क्षेत्र में मोहसा स्थित सोलर प्लांट के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों को ले जा रहा एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें 7 मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पुलिस हादसे की जांच कर रही है ।

बैतूल : सूने मकान से 5 लाख की चोरी

बैतूल : सूने मकान से 5 लाख की चोरी

बैतूल में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। गंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में एक सूना मकान देखकर चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित परिवार इंदौर गया हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोर घर के ताले तोड़कर भीतर घुसे और करीब 5 लाख रुपये की नकदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

मुंबई को 11 फरवरी को मिलेगा नया महापौर

मुंबई को 11 फरवरी को मिलेगा नया महापौर

बीएमसी चुनाव के नतीजों के बाद अब मुंबई के नए महापौर के चुनाव की तारीख तय हो गई है। 11 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे मुंबई के 78वें महापौर का चुनाव होगा। इस बार यह पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। इच्छुक उम्मीदवार 7 फरवरी को नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 227 सीटों वाली बीएमसी में इस बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

दादी की तेहरवीं पर शादी के कपड़े पहनकर पहुंच गए पोते, वीडियो हो गया वायरल

दादी की तेहरवीं पर शादी के कपड़े पहनकर पहुंच गए पोते, वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे अपनी दादी की तेरहवीं पर साधारण कपड़ों के बजाय कोट-पैंट और चमकदार शादी वाले कपड़े पहनकर पहुंच गए। दुकानदार ने जब उनकी इस मासूम गलती को देखा, तो हंसते हुए उनका वीडियो बना लिया। इंटरनेट पर लोग बच्चों की इस नासमझी और मासूमियत पर खूब ठहाके लगा रहे हैं।

MP में IAS ने तीन साल की बेटी को आंगनवाड़ी भेजा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

MP में IAS ने तीन साल की बेटी को आंगनवाड़ी भेजा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

चित्रकूट के जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अपनी तीन साल की बेटी सिया का दाखिला एक सरकारी आंगनवाड़ी केंद्र में कराकर मिसाल पेश की है। उन्होंने सरकारी शिक्षा प्रणाली और उसकी गुणवत्ता पर विश्वास जताते हुए यह कदम उठाया। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी का आंगनवाड़ी में खेलते हुए वीडियो वायरल हो रहा है, जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें