
Gold – Silver Rate : आज सोना 1200 और चाँदी 3500 रुपए महँगी हुई
दिसंबर के पहले दिन, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी उछाल आया। चांदी का वायदा भाव ₹3,500 प्रति किलो से ज्यादा बढ़कर नए रिकॉर्ड हाई पर पहुँच गया। वहीं, सोने का वायदा भाव भी ₹1,200 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया । आज सराफ़ा बाज़ार में चाँदी 1,78,489 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना 1,30,794 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।






