📱Download Our App
1 दिसंबर से महंगी होगी उड़ानें

1 दिसंबर से महंगी होगी उड़ानें

1 दिसंबर से एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में बढ़ा दिए गए हैं। जिसकी घोषणा इंडियन ऑयल ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई के लिए की है। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर की विनिमय दर में बदलाव बताया गया है। इससे LPG और अन्य पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है।

News Source: जागरण
31 दिसंबर 2025 तक PAN-आधार लिंक जरूरी

31 दिसंबर 2025 तक PAN-आधार लिंक जरूरी

दिसंबर का यह महीना कई अहम् बदलावों के साथ शुरू हुआ है। जिसमे केंद्र सरकार ने पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तक कर दी है। अगर आप अंतिम तारीख से पहले PAN-आधार नहीं करते है तो पैन कार्ड 1 जनवरी 2026 से निष्क्रिय हो जाएगा।

2026 में पैदल सफर का असली मज़ा ये 5 शहर देंगे

2026 में पैदल सफर का असली मज़ा ये 5 शहर देंगे

अगर आप 2026 में भीड़ से दूर, आराम से पैदल घूमने वाली जगह ढूंढ रहे है तो दुनिया के ये पांच शहर आपके लिए बेस्ट हो सकते है। स्पेन का कॉर्डोबा शहर, जापान का नागासाकी और हिरोशिमा, इटली का रेजियो कैलाब्रिया शहर और मोनाको का मोंटे कार्लो शहर। यहां आप बिना टैक्सी या बस के पैदल आसानी से सफर कर सकते है।

News Source: आज तक
डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष

डॉ. प्रेम कुमार बने बिहार विधानसभा अध्यक्ष

BJP के अनुभवी विधायकों की श्रेणी में रहे डॉ. प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है। वह गया टाउन से चुने गए हैं और 202 सीटों की जीत के बाद उनका नाम फाइनल था। सोमवार को उनका नामांकन इकलौता रहा। 35 विधायकों वाला महागठबंधन इस पद के लिए किसी को नहीं खड़ा कर सका।

यूपी में मंदिर में मिली युवक की अर्धनग्न लाश

यूपी में मंदिर में मिली युवक की अर्धनग्न लाश

कुशीनगर के कटाई भरपुरवा गांव में काली मंदिर परिसर में एक युवक की अर्धनग्न लाश मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बिहार के जवाहिर कुशवाहा (45) के रूप में हुई। उसका चेहरा ईंट से कुचला गया था, मौके पर खून लगी ईंट मिली। युवक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए SP से जांच की मांग की है।

UP PCS 2025 में सीटें 200 से 900+ हुईं

UP PCS 2025 में सीटें 200 से 900+ हुईं

यूपी पीसीएस प्रीलिम्स देने वाले उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट से पहले अच्छी खबर सामने आई है। जिसमे की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पदों में लगभग 4.5 गुना से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में PCS 2025 में पहले जो वैकेंसी 200 थीं वो अब बढ़कर अब 900 से ज्यादा पहुंच गई हैं।

News Source: नवभारत
सिगरेट–तंबाकू पर बढ़ेगा टैक्स

सिगरेट–तंबाकू पर बढ़ेगा टैक्स

तंबाकू वाले प्रोडक्ट्स जैसे सिगरेट, सिगार, हुक्का, जर्दा और चबाने वाले तंबाकू पर नई एक्साइज ड्यूटी लगने वाली है। सिगरेट पर हर 1,000 स्टिक ₹5,000 से ₹11,000 तक एक्साइज ड्यूटी लगेगी। कच्चे तंबाकू पर 60–70% और निकोटीन आधारित इनहेलेशन प्रोडक्ट्स पर 100% तक टैक्स बढ़ने की तैयारी है। इससे लोगो पर टैक्स का बोझ बढ़ेगा नहीं और सरकार की कमाई भी कम नहीं होगी।

‘मां, मेरे बच्चों का ध्यान रखना…’, एक ओर BLO ने की आत्महत्या, छोड़ा वीडियो नोट

‘मां, मेरे बच्चों का ध्यान रखना…’, एक ओर BLO ने की आत्महत्या, छोड़ा वीडियो नोट

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में SIR के भारी वर्क प्रेशर के कारण 46 वर्षीय BLO (सर्वेश सिंह) ने आत्महत्या कर ली । सुसाइड से पहले रिकॉर्ड किए गए भावुक वीडियो और एक पत्र में उन्होंने अपनी मां और बहन से अपनी चार छोटी बेटियों का ध्यान रखने की गुजारिश की । उन्होंने कहा कि वह काम का बोझ पूरा नहीं कर पाए। बता दें कि देशभर में अब तक कई BLO ने SIR वर्क प्रेशर के कारण आत्महत्या कर ली है।

कंटेंट क्रिएटर ने बताया नॉन स्टिक तवे को साफ करने का आसान तरीका

कंटेंट क्रिएटर ने बताया नॉन स्टिक तवे को साफ करने का आसान तरीका

कंटेंट क्रिएटर अंजली यादव ने गंदे और चिकने नॉन स्टिक तवे को साफ करने का एक आसान तरीका बताया है। गर्म तवे पर 1 रुपये का शैंपू डालने से उसमें मौजूद सर्फेक्टेंट तुरंत सक्रिय हो जाते हैं। गर्मी की वजह से ये रसायन जिद्दी चिकनाई को तेजी से तोड़ना शुरू कर देते हैं। इसके बाद बेकिंग सोडा और टूथपेस्ट का मिश्रण तवे को नए जैसा चमका देता है।

News Source: नवभारत
महाराष्ट्र में 35 MLA के फैसले से सियासत गरमाई

महाराष्ट्र में 35 MLA के फैसले से सियासत गरमाई

महाराष्ट्र में स्थानीय निकाय चुनावों से पहले सत्ता पक्ष Vs विपक्ष न होकर BJP बनाम शिवसेना हो गया है। दोनों ही पार्टिया कई सीटों पर एक दूसरे के खिलाफ कैंडिडेट खड़े कर रही है। खबर निकल कर सामने आ रही है कि एकनाथ शिंदे से 35 MLA अलग हो सकते हैं, जिसके बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मच गया है।

News Source: नवभारत
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें