📱Download Our App
नकली नोट गैंग धराशायी, 5 सप्लायर गिरफ्तार

नकली नोट गैंग धराशायी, 5 सप्लायर गिरफ्तार

बांग्लादेश से नकली नोटों की सप्लाई कर रहे नेटवर्क का दिल्ली पुलिस ने भंडाफोड़ दिया है। इसमें टीम ने 5 सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों दिनेश कुमार, खैरुल इस्लाम, आकाश कुमार, नजीम हुसैन उर्फ ​​सद्दाम और अमीरुल सेख के पास से पुलिस ने 6,21,500 रुपए की नकली करेंसी बरामद की है।

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी PAK को देने वाला जासूस राजस्थान से गिरफ्तार

ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी PAK को देने वाला जासूस राजस्थान से गिरफ्तार

दिल्ली ब्लास्ट मामले में कार्रवाई जारी है और अब राजस्थान के श्रीगंगानगर से एक ISI एजेंट पकड़ा गया है। वह राजस्थान, पंजाब और गुजरात से सेना से जुड़ी गोपनीय जानकारी जुटाकर पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों को भेज रहा था। टीम को जांच में उसके मोबाइल से विदेशी और पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबरों से संपर्क के सबूत मिले हैं।

News Source: NDTV Hindi
मेरी पहचान भारतीय विरासत है : मेयर ममदानी

मेरी पहचान भारतीय विरासत है : मेयर ममदानी

ओजस ओमूर के पहले भारतीय मूल के मेयर, ममदानी ने कहा कि वे अपनी भारतीय जड़ों पर गर्व करते हैं। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह भारत के सकारात्मक बदलावों को दुनिया तक पहुँचाना चाहते हैं और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे।

News Source: ऑफिशियल लिंक
कार्बेट में पहली बार दिखा दुर्लभ हॉफिंच पक्षी

कार्बेट में पहली बार दिखा दुर्लभ हॉफिंच पक्षी

अस्सी और नब्बे के दशक में POK में रिपोर्ट हुआ दुर्लभ हॉफिंच पक्षी हाल ही में कार्बेट टाइगर रिजर्व में देखा गया है। वन विभाग का दावा है कि इससे पहले वह केवल दो बार ही पीओके में रिपोर्ट हुआ है। इसे 22 नवंबर को इसे ढेला रेंज के पास देखा गया। यह जानकारी मिलने के अगले दिन ही तत्काल विशेषज्ञ टीम को भेजा गया।

क्यों नहीं मिलेगी जापान में मुसलमानो को दफ़नाने के लिए जमीन

क्यों नहीं मिलेगी जापान में मुसलमानो को दफ़नाने के लिए जमीन

अभी-अभी जापान से एक चौकाने वाली ख़राब सामने आई है, जिसमे सरकार ने मुश्लिम समुदाय को दफ़नाने के लिए नई जमीन देने से साफ़ इनकार कर दिया है। सरकार का कहना है की जापान में पहले ही जगह की कमी है और मुश्लिम समुदाय की संख्या दिन पे दिन बढ़ रही है। इस फैसले के पीछे जापान की कई बड़ी चुनौतियां छिपी है।

News Source: पत्रिका
रिबन में फसा गला, मासूम की गयी जान

रिबन में फसा गला, मासूम की गयी जान

UP के मेरठ में 13 साल के बच्चे की आई-कार्ड के रिबन में गला फंसने से मौत हो गई। वह शाम 4:30 बजे ड्रेस बदलने कमरे में गया था। करीब 6:30 बजे मां ने उसे फर्श पर पड़ा देखा। फ़िलहाल सुचना पर पहुंची पुलिस ने पुरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
संचार साथी ऐप इंस्टॉल जरूरी नहीं

संचार साथी ऐप इंस्टॉल जरूरी नहीं

संचार साथी ऐप को लेकर केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि अगर आप ऐप नहीं चाहते है तो इसे डिलीट कर सकते है। सरकार का कर्तव्य है कि इस ऐप को सभी तक पहुंचाए। इसे रखना है या नहीं, यह यूजर पर निर्भर करता है। सरकार ने 28 नवंबर को सभी मोबाइल कंपनियों को निर्देश दिया है कि 90 दिनों के भीतर इसे इंस्टॉल करे।

किसी कंपनी के ख़राब प्रोडक्ट की कहां करें शिकायत?

किसी कंपनी के ख़राब प्रोडक्ट की कहां करें शिकायत?

यदि आप बाज़ार से कोई समान लेते है और आपको प्रोडक्ट को लेकर कोई शिकायत दर्ज करवाना है तो आप सबसे पहले स्थानीय फूड सेफ्टी या कंज्यूमर अफेयर्स विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, कंज्यूमर हेल्पलाइन 1800-11-4000 पर कॉल करें या वेबसाइट पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। खाद्य सामग्री की शिकायत FSSAI पोर्टल पर भी की जा सकती है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली पैरी हत्याकांड की जिम्मेदारी

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली पैरी हत्याकांड की जिम्मेदारी

चंडीगढ़ में हुई इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की हत्या के मामले में कई बड़े खुलासे हो रहे है। इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने बताया की यह दुबई में मारे गए अपने साथी सिद्धेश्वर उर्फ सीपा (सिप्पी) का बदला था। वारदात से जुड़े एक CCTV फुटेज में देखा गया की आरोपी इंदरप्रीत की कार में ही था।

News Source: NDTV Hindi
संचार साथी ऐप अनिवार्य नही, इसे डिलीट कर सकते है

संचार साथी ऐप अनिवार्य नही, इसे डिलीट कर सकते है

राज्यसभा में विपक्ष ने मोबाइल में संचार साथी ऐप को प्री-इंस्टॉल किए जाने पर आपत्ति जताई। इस पर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा ‘संचार साथी ऐप अनिवार्य नहीं है। लोग चाहें तो इस ऐप को मोबाइल से डिलीट कर सकते हैं। ये ऐप लोगों को धोखाधड़ी से बचाने के लिए है। ऐसे से किसी की जासूसी नहीं होगी।’ विपक्ष ने सरकार पर इस ऐप के जरिए जासूसी करने का आरोप लगाया है।

News Source: एबीपी न्यूज़
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें