
इमरान अभी ज़िंदा है, लेकिन..जेल से मिलकर लौटी बहन ने किया बड़ा दावा
इमरान खान की बहन उज़्मा खानुम ने उनसे अडियाला जेल में मुलाकात के बाद पुष्टि की कि पूर्व पीएम जिंदा और ठीक हैं। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इमरान गुस्से में थे और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने इस स्थिति के लिए सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर को ज़िम्मेदार ठहराया।








