
मिलिए BJP की ‘सोनिया गांधी’ से
केरल के मुन्नार स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की उम्मीदवार सोनिया गांधी चर्चा में हैं। उनका नाम कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष से प्रभावित होकर रखा गया था। वह अपनी सीट पर कांग्रेस की उम्मीदवार मंजुला रमेश से मुकाबला कर रही हैं। इस नाम का दिलचस्प संयोग चुनाव के माहौल में ध्यान खींच रहा है।





