📱Download Our App
‘संचार साथी’ ऐप की डाउनलोड्स 10 गुना बढ़ी

‘संचार साथी’ ऐप की डाउनलोड्स 10 गुना बढ़ी

सरकार के साइबर सुरक्षा ऐप संचार साथी ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए अचनाक डाउनलोड की रफ़्तार पकड़ ली है। रोजाना 60 हजार डाउनलोड वाला ऐप मंगलवार को 6 लाख तक पहुंच गया। अब तक 1.5 करोड़ लोग इसे अपने फोन में डाल चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साफ किया कि ऐप को रखना या हटाना यूजर्स के ऊपर है।

19 मिनट वाला यह वीडियो आपको भेज सकता है जेल

19 मिनट वाला यह वीडियो आपको भेज सकता है जेल

19:34 मिनट का वाइरल वीडियो पिछले एक सफ्ताह से सोशल मिडिया पर आग लगा रहा है। हर कोई इस वीडियो को देखने के लिए बेताब है लेकिन क्या आपको पता है, ऐसा अश्लील वीडियो शेयर करने पर आईट एक्ट 2000 की धारा 67, 67ए और 67बी के अनुसार 5-7 की जेल और 10 लाख का जुर्माना देना होगा।

IIT प्रोफेसर को रेप केस में 10 साल जेल

IIT प्रोफेसर को रेप केस में 10 साल जेल

कोटा की कोचिंग में पढ़ाने वाले IIT जोधपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर विवेक विजयवर्गीय को रेप का दोषी पाया गया है। आरोपी को 10 साल की सजा सुनाई गयी है। मामला नोएडा के एक गेस्ट हाउस का है और यह घटना साढ़े छह साल पुरानी है। उस समय महिला की उम्र उस समय 35 और आरोपी की 45 साल थी।

News Source: NDTV Hindi
जेल में इमरान से बहन की मुलाकात

जेल में इमरान से बहन की मुलाकात

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान रावलपिंडी की जेल में हैं। उनकी सेहत को लेकर फैली अटकलों पर उनकी बहन उजमा खानम ने विराम लगा दिया। दबाव बढ़ने पर उन्हें जेल में भाई से मिलने दिया गया। बाहर आकर उन्होंने बताया कि इमरान ठीक हैं, जिससे उनके समर्थकों को बड़ी खुशी हुई है। इस बयान से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थकों ने भी राहत की सास ली।

News Source: नवभारत
डॉलर के मुकाबले 90 के पार हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले 90 के पार हुआ रुपया

3 दिसंबर को रुपया 90 के नीचे गिर गया और दिन में 90.13 तक पहुंचा, जो कल से 0.3% कमजोर है। इसका कारण विदेशी निवेशकों ने 17 अरब डॉलर बाजार से निकाल लिए, जिस वजह से दबाव बढ़ा है। साथ ही FDI भी धीमा है और IPO से पैसा निकलने से नेट इनफ्लो कमजोर हुआ है, लगातार दूसरा महीना नेट FDI निगेटिव रहा।

भोपाल में कमलनाथ की ‘डिनर पॉलिटिक्स’ में विधायकों का लगा जमावड़ा

भोपाल में कमलनाथ की ‘डिनर पॉलिटिक्स’ में विधायकों का लगा जमावड़ा

मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा सत्र से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने निवास पर कांग्रेस विधायकों के लिए ‘डिनर पॉलिटिक्स’ का आयोजन किया। इस बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायकों ने भाग लिया। यह मुलाकात विधानसभा में प्रभावी रणनीति बनाने और पार्टी के भीतर एकजुटता का संदेश देने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसका उद्देश्य आगामी सत्र के लिए मुद्दों पर चर्चा करना था।

News Source: न्यूज़ 18
डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का रुपया

डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का रुपया

बुधवार, 3 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़क गया । भारतीय रुपया पहली बार 90 को पार करते हुए 90.14 पर पहुंच गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली (FPI आउटफ्लो) और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर अनिश्चितता को भारतीय करेंसी पर इस भारी दबाव का मुख्य कारण बताया जा रहा है।

News Source: जागरण
काम में बिजी लोगों के लिए WhatsApp ला रहा ये शानदार फ़ीचर

काम में बिजी लोगों के लिए WhatsApp ला रहा ये शानदार फ़ीचर

WhatsApp जल्द ही ‘Remind Me’ फीचर रोल आउट करने वाला है, जिससे आप पढ़े गए (Read) मैसेज के लिए भी रिमाइंडर सेट कर सकेंगे। यह फीचर खासकर व्यस्त लोगों के लिए है। मैसेज बॉक्स के सेंड बटन को लॉन्ग-प्रेस करके आप 2, 8, 24 घंटे या कस्टम समय के लिए रिमाइंडर सेट कर सकते हैं, ताकि बाद में उस मैसेज का जवाब दिया जा सके।

News Source: जागरण
क्या 8वें वेतन आयोग में DA हट जाएगा? सरकार ने दिया जवाब

क्या 8वें वेतन आयोग में DA हट जाएगा? सरकार ने दिया जवाब

केंद्र सरकार ने लोकसभा में स्पष्ट किया है कि 8वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) को मूल वेतन के साथ मर्ज करने का कोई भी प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। सरकार ने बताया कि मौजूदा व्यवस्था के अनुसार, DA/DR को छमाही आधार पर AICPI-IW सूचकांक के आधार पर संशोधित किया जाता रहेगा।

Big News : इस राज्य में सिर्फ़ ₹300 में मिलेगा गैस सिलेंडर

Big News : इस राज्य में सिर्फ़ ₹300 में मिलेगा गैस सिलेंडर

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने घोषणा की है कि राज्य के लाखों परिवारों को ₹300 प्रति सिलेंडर की दर से रसोई गैस मिलेगी । यह लाभ ओरुनोदोई स्कीम और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दिया जाएगा । इसमें राज्य सरकार ₹250 की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान करेगी । यह पहल जल्द ही लागू की जाएगी ।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें