📱Download Our App
आज होगी भारत–रूस की 8 बड़ी डील तय

आज होगी भारत–रूस की 8 बड़ी डील तय

भारत-रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी के 25 साल होने के मौके पर व्लादिमीर पुतिन भारत आ रहे है। इस दौरान भारत और रूस के बीच कुछ अहम् डील्स होने वाली है। जिसमे 2030 इकोनॉमिक कोऑपरेशन प्रोग्राम, सेक्टोरल एग्रीमेंट्स, मीडिया आदि), SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट डील, एनर्जी कॉर्पोरेशन डील- मॉड्यूलर रिएक्टर, ऑयल सेक्टर, सिक्योरिटी कॉर्पोरेशन डील RELOS, लॉजिस्टिक सपोर्ट डिफेंस समझौता और ब्रह्मोस मिसाइल अपग्रेड शामिल है।

News Source: आज तक
IND vs SA मैच के बीच भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास

IND vs SA मैच के बीच भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी। मोहित ने भारत के लिए 26 वनडे और 8 टी20 मैच खेले, और वह 2015 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे। यह फैसला उनके एक दशक से अधिक लंबे करियर का अंत है।

News Source: न्यूज़ 18
16 से कम उम्र वालों को सोशल मीडिया बैन

16 से कम उम्र वालों को सोशल मीडिया बैन

ऑस्ट्रेलिया सरकार बच्चों को ऑनलाइन खतरे से बचाने के लिए नया नियम लाने वाली है। जिसमे 10 अक्टूबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चे फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर अकाउंट नहीं बना सकेंगे। इसी तरह मलेशिया ने भी 2026 से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगाने का ऐलान किया है।

BHU कैंपस में छात्र और सुरक्षाकर्मियों के बीच पथराव

BHU कैंपस में छात्र और सुरक्षाकर्मियों के बीच पथराव

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पिछली रात जमकर बवाल हुआ। जब छात्रों और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के बीच कहासुनी हो गयी। और मामला इतना बढ़ गया की गुस्साए छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के साथ-साथ सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देख रही है जो भी उसमें दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कोबरा स्टिंग में मौत? जांच तेज़

कोबरा स्टिंग में मौत? जांच तेज़

सहारनपुर के बिहारीगढ़ में 34 साल के सिकंदरनाथ की कोबरा के काटने से मौत हो गई। परिवार का कहना है कि यूट्यूबर और सांप रेस्क्यू करने वाला मोहित अपने साथियों के साथ उसे जबरन सांप से कटवाता रहा और इलाज भी नहीं करने दिया। हालत खराब होने पर आरोपी उसे अस्पताल छोड़कर भाग गए। पुलिस वीडियो और बयान के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

News Source: आज तक
प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में पहुंचे पलाश मुच्छल, तस्वीर आयी सामने

प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में पहुंचे पलाश मुच्छल, तस्वीर आयी सामने

क्रिकेटर स्मृति मंधाना से कथित रूप से शादी टूटने की अफवाहों के बीच म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के सत्संग में शामिल हुए। उनकी मास्क पहने, हाथ जोड़े वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। पलाश की इस यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा हो रही है ।

वोटर लिस्ट 2025 में अपना नाम ऐसे चेक करें

वोटर लिस्ट 2025 में अपना नाम ऐसे चेक करें

  • भारत के आधिकारिक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाएं।
  • उस सेक्शन को ओपन करें जहां से आप E Roll PDF एक्सेस कर सकते हैं।
  • लिस्ट से अपना राज्य, जिला, विधानसभा क्षेत्र चुनें।
  • इसके बाद अपने मतदान केंद्र की अंतिम वोटर लिस्ट (PDF) डाउनलोड होगी ।
  • PDF ओफन करें और लिस्ट में अपना नाम खोजें।
Science Inc. ने लाँच की इंसानों को नहलाने वाली वॉशिंग मशीन

Science Inc. ने लाँच की इंसानों को नहलाने वाली वॉशिंग मशीन

जापान की कंपनी Science Inc. ने ‘मिराई ह्यूमन वॉशिंग मशीन’ लॉन्च की है। यह मशीन एक बड़े कैप्सूल या हाई-टेक स्पा पॉड की तरह है, जिसमें व्यक्ति लेटकर माइक्रोबबल्स और फाइन मिस्ट शॉवर से सिर्फ 15 मिनट में सिर से पैर तक पूरी तरह से साफ हो जाता है। यह मशीन शारीरिक के साथ-साथ मानसिक आराम भी देने का दावा करती है।

क्या होता है दंड कर्म पारायणम्, जिसे वेदमूर्ति महेश रेखे ने पूरा किया

क्या होता है दंड कर्म पारायणम्, जिसे वेदमूर्ति महेश रेखे ने पूरा किया

दंड कर्म पारायणम् एक अत्यंत कठिन और विशिष्ट वैदिक परीक्षा है। इसमें साधक को शुक्ल यजुर्वेद के लगभग 2000 मंत्रों को सीधे और उल्टे क्रम में, पूर्ण शुद्धता के साथ पढ़ना होता है । वेदमूर्ति महेश रेखे ने लगातार 50 दिनों में इसे सफलतापूर्वक पूरा कर इतिहास रचा है। यह वेदों के ज्ञान को गहनता से आत्मसात करने का महत्वपूर्ण तरीका है ।

कौन है ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक

कौन है ईस्ट इंडिया कंपनी का मालिक

भारत पर राज करने वाली ऐतिहासिक ईस्ट इंडिया कंपनी को 1874 में बंद कर दिया गया था। दशकों तक बंद रहने के बाद, इसे साल 2005 में एक भारतीय मूल के कारोबारी संजीव मेहता ने खरीद लिया। अब यह कंपनी एक लग्जरी ब्रांड के रूप में मसालों, चाय और प्रीमियम उत्पादों का कारोबार करती है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें