📱Download Our App
तेज रफ़्तार कार ने ली 11वीं के छात्र की जान

तेज रफ़्तार कार ने ली 11वीं के छात्र की जान

भोपाल के कमला पार्क के पास बुधवार को 11वीं के छात्र आतिफ हुसैन की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने पिता के लिए दवाई लेकर घर लौट रहा था तभी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी। कार चालक भागने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों और पुलिस ने वीआईपी रोड पर कार को रोक लिया। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का मामला दर्ज कर लिया।

News Source: आज तक
शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रदूषण पर बहस

शीतकालीन सत्र के चौथे दिन प्रदूषण पर बहस

संसद सत्र के चौथे दिन विपक्ष ने प्रदूषण को बड़ा मुद्दा बनाया। नेताओं ने मकर द्वार पर गैस मास्क पहनकर विरोध किया और दिल्ली की खराब हवा को राष्ट्रीय हेल्थ इमरजेंसी घोषित करने की मांग की। प्रियंका गांधी ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कत है और सरकार को अब ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

News Source: हरिभूमि
IT समेत इन Stocks में आई तेजी

IT समेत इन Stocks में आई तेजी

पिछले दिनों शेयर मार्केट गिरा था, लेकिन आज सेंसेक्स-निफ्टी खुलने के बाद हल्की गिरावट के बाद फिर उठे। आईटी शेयरों में TCS Share (1.92%), Tech Mahindra Share (1.90%), HCL Tech Share (1.60%) की बढ़त दिखी। वहीं स्मॉलकैप में मुक्का प्रोटीन, नेकलाइफ और लक्ष्मी डेंटल के शेयर मजबूत उछाल के साथ ट्रेड कर रहे थे।

News Source: आज तक
सुभ्रा सेन ने 16.89 करोड़ में ख़रीदी दो प्रीमियम प्रॉपर्टी

सुभ्रा सेन ने 16.89 करोड़ में ख़रीदी दो प्रीमियम प्रॉपर्टी

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन की मां शुभ्रा सेन ने मुंबई के गोरेगांव ईस्ट में दो प्रीमियम फ्लैट खरीदे हैं। इन दोनों आलीशान अपार्टमेंट्स की कुल कीमत 16.89 करोड़ रुपये है। दोनों अपार्टमेंट एक ही हाई-एंड बिल्डिंग Elysian by Oberoi Realty में लिए गए हैं । शुभ्रा सेन के हर फ़्लैट का RERA कारपेट एरिया 1,760 वर्ग फुट है । इस ‘एलिसियन’ प्रोजेक्ट में अब तक 1,715 करोड़ वेल्यू के कुल 172 अपार्टमेंट बिक चुके है।

SIR ने लौटाई 13 साल बाद बेटी

SIR ने लौटाई 13 साल बाद बेटी

छत्तीसगढ़ में इन दिनों SIR प्रक्रिया के चलते 13 साल बाद एक बेटी अपने घर लौटी है। सुनीता यादव वर्ष 2012 में पारिवारिक परेशानियों के चलते घर छोड़ कर रायपुर चले गयी थी। लेकिन जब SIR के लिए दस्तावेजों की जरुरत पड़ी तो उसे वापस आना पड़ा। अपनी बेटी को इतने साल बाद पाकर माता-पिता को काफी खुशी हुई है।

अनुष्का शंकर ने एयरलाइंस पर निकाला गुस्सा

अनुष्का शंकर ने एयरलाइंस पर निकाला गुस्सा

फेमस सितार वादक अनुष्का शंक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो एयर इंडिया से काफी नाराज है। अनुष्का का आरोप है की एयर इंडिया लापरवाही के चलते उनका सितार टूट गया है, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर शेयर किया है। उनका कहना है कि एयर इंडिया से सफर करने की कीमत उन्हें अपना सितार बेचकर चुकानी पड़ी।

News Source: पत्रिका
विरासत की लड़ाई: डीएम ऑफिस पहुँचे चंद्रचूड़ सिंह

विरासत की लड़ाई: डीएम ऑफिस पहुँचे चंद्रचूड़ सिंह

एक्टर चंद्रचूड़ सिंह अलीगढ़ में अपनी पुश्तैनी हवेली को लेकर चल रहे विवाद के कारण डीएम ऑफिस पहुंचे। उन्होंने कहा रिश्तेदार हवेली बेचने की कोशिश कर रहे हैं और उन्हें अंदर भी नहीं जाने दिया जा रहा। ये हवेली खैर रोड पर 10 एकड़ में बनी है और करोड़ों की है। DM ने मामले में नियम के हिसाब से कार्रवाई का भरोसा दिया है।

जानिए कौन हैं अमर सुब्रमण्यम जिन्हें Apple ने बनाया है AI चीफ़

जानिए कौन हैं अमर सुब्रमण्यम जिन्हें Apple ने बनाया है AI चीफ़

Apple ने भारतीय मूल के अनुभवी AI रिसर्चर अमर सुब्रमण्यम को AI डिवीजन का नया वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया है। वह पहले माइक्रोसॉफ्ट में कॉर्पोरेट वीपी थे और उन्होंने गूगल में 16 साल तक जेमिनी असिस्टेंट प्रोजेक्ट के इंजीनियरिंग हेड के रूप में काम किया। वे अब Apple में AI रिसर्च, फाउंडेशन मॉडल और सेफ्टी जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों का नेतृत्व करेंगे।

सुबह-सुबह बांग्लादेश में भूकंप का झटके

सुबह-सुबह बांग्लादेश में भूकंप का झटके

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और आसपास के इलाकों में सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अच्छी बात यह रही कि कहीं नुकसान की खबर नहीं है। इसका केंद्र नरसिंगडी जिले के पास था। लोगों की चिंता इसलिए बढ़ी क्योंकि एक महीने पहले आए 5.7 तीव्रता के भूकंप में बांग्लादेश के 10 लोगों की मौत हुई थी।

हरियाणा–बिहार में NIA की बड़ी रेड

हरियाणा–बिहार में NIA की बड़ी रेड

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमे की एजेंसी ने 22 अलग अलग स्थानों पर छापे मारे, ये छापे एजेंसी की केस नंबर RC-01/2025/NIA/PAT के तहत जांच का हिस्सा थे। सुबह से चल रही अधिकारियों की यह छापेमारी अभी भी जारी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें