📱Download Our App
DJ पर रोक… युवक ने कार चढ़ाई, 3 की मौत

DJ पर रोक… युवक ने कार चढ़ाई, 3 की मौत

घटना कासगंज के गंजडुंडवारा के जेड पैलेस में हुई, जहाँ शादी में डीजे पर लड़के-लड़कियां डांस कर रहे थे। बुजुर्गों ने टोका तो एक रिश्तेदार युवक ने गाली देकर विवाद बढ़ा दिया और डीजे बंद हो गया। बाद में गुस्से में उस युवक ने अपनी ईको कार बैक कर तीन लोगों पर चढ़ा दी, फिर दोबारा कार चढ़ाकर भाग गया।

News Source: जागरण
कार हादसे में 4 डॉक्टरों की मौत

कार हादसे में 4 डॉक्टरों की मौत

अमरोहा में NH-9 पर पार्टी से लौट रहे चार डॉक्टरों की कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें सभी की मौत हो गई। हादसा रात करीब 10 बजे यूनिवर्सिटी से 7 किलोमीटर पहले हुआ। आयुष शर्मा, श्रेयस पंचोली, सप्त ऋषि दास और अरनब चक्रवर्ती सभी वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी में MBBS इंटर्न थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वायुसेना का अभ्यास ‘गरुड़-25’ सफल, भारत–फ्रांस रिश्ते और मजबूत

वायुसेना का अभ्यास ‘गरुड़-25’ सफल, भारत–फ्रांस रिश्ते और मजबूत

भारत-फ्रांस वायुसेना का सयुक्त अभ्यास ‘गरुड़-25’ पूरा हो चूका है। जिसमे भारतीय वायुसेना ने Su-30MKI, IL-78 और C-17 विमानों के साथ हिस्सा लिया। भारतीय वायुसेना का दल 2 दिसंबर को स्वदेश लौट आया। इस अभ्यास ने फिर दिखाया कि भारत और फ्रांस के रिश्ते मजबूत हैं। साथ ही इससे भारतीय वायुसेना को नई सीख और लड़ाई की तैयारियों में फायदा मिला।

News Source: आज तक
गोल्डी बराड़ को मिली धमकी, वायरल हो रहा ऑडियो

गोल्डी बराड़ को मिली धमकी, वायरल हो रहा ऑडियो

पंजाब में एक ऑडियो वायरल होने के बाद गैंगवार का खतरा बढ़ गया है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर ने गोल्डी बराड़ को खुली धमकी दी है। उसने कहा कि गोल्डी पहले लॉरेंस की चप्पल साफ करता था और दुनिया उसकी औकात जानती है। हैरी ने उसे बिल से बाहर निकलने की चुनौती दी। इस मामले के बाद पुलिस और एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

आज रात दिखेगा साल का आखरी खूबसूरत सुपरमून

आज रात दिखेगा साल का आखरी खूबसूरत सुपरमून

2025 जल्द खत्म होने वाला है और खगोल विज्ञान प्रेमियों के लिए आज की रात बेहद खास होने वाली है। क्यूंकि आज की साल का आखरी और भव्य सुपरमून दिखाई देने वाला है। ये वो अद्भुद मौका है जब चाँद अपनी सामान्य पूर्णिमा की तुलना में कई ज्यादा बड़ा और खूबसूरत नजर आएगा। आप भी इस नज़ारे को देखना चाहते है तो आज रात को आसमान से नजर न हटाए।

Miss India Washington बनी पटना की ऐश्वर्या

Miss India Washington बनी पटना की ऐश्वर्या

पटना की ऐश्वर्या वर्मा को अमेरिका में हुए ग्लोबल वूमन फेस्टिवल में Miss India Washington 2025 का ताज मिला है। यह इवेंट 30 नवंबर को वाशिंगटन में हुआ और हर साल महिलाओं की उपलब्धियों और लीडरशिप को बढ़ावा देता है। ऐश्वर्या की यह जीत बिहार के लिए गर्व का पल है और उन्हें इस सम्मान से काफी पहचान मिली है।

बम धमकी के बाद मदीना–हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बम धमकी के बाद मदीना–हैदराबाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर मदीना से हैदराबाद जा रही Indigo Flight की बम की धमकी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एक यात्री की संदिग्ध हरकत से हड़कंप मच गया। सुरक्षा टीम पहुंची, सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और जांच शुरू हो गई। संदिग्ध यात्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और एयरपोर्ट पर तलाशी जारी है।

News Source: जागरण
शादी में रसगुल्ले पर बवाल, चले लात–घूंसे और कुर्सियां

शादी में रसगुल्ले पर बवाल, चले लात–घूंसे और कुर्सियां

बिहार के बोधगया की एक शादी में रसगुल्ले के चक्कर में इतना हड़कंप मच गया कि मेहमानो के बीच लात–घूंसे और कुर्सियां चलने लगी। होटल की यह CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष पर दहेज का मामला दर्ज कराया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

News Source: नवभारत
फिर शुरू हुई MH370 फ्लाइट की खोज

फिर शुरू हुई MH370 फ्लाइट की खोज

2014 में रहस्यमय तरीके से गायब हुई मलेशिया की MH370 फ्लाइट की खोज फिर से शुरू हो रही है। 30 दिसंबर से मिशन ‘नो फाइंड, नो फी’ के तहत ओशियन इन्फिनिटी की टीम उस इलाके को खंगालेगी जिसे पहले पूरी तरह नहीं देखा जा सका। इस बार उन्नत स्कैनर और हाई-रिजॉल्यूशन मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल होगा। अभियान करीब 50 दिन चलेगा।

News Source: नवभारत
पुतिन के साथ कौन-कौन आ रहा है भारत

पुतिन के साथ कौन-कौन आ रहा है भारत

व्लादिमीर पुतिन आज शाम भारत आ रहे हैं। उनके साथ रूस के रक्षा मंत्री समेत सात कैबिनेट मंत्री भी हैं। दौरे में हथियार बनाने वाली रोसोबोरोनएक्सपोर्ट कंपनी के सीनियर अधिकारी और रशियन सेंट्रल बैंक के गवर्नर भी मौजूद होंगे। पुतिन के मीडिया सलाहकार दिमित्री पेसकोव भी इस दौरे पर उनके साथ रहेंगे। दौरा दोनों देशों के रिश्तों और व्यापार को मजबूत करने के लिए है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें