📱Download Our App
आज सोना 1,29,802 रुपये पर खुला

आज सोना 1,29,802 रुपये पर खुला

5 दिसंबर को सोने की कीमतों में हल्की बढ़त दिखी। MCX पर गोल्ड फ्यूचर 1,29,802 रुपये पर खुला था और पिछले दिन 1,30,078 पर बंद हुआ था। सुबह 9:25 बजे 5 फरवरी एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,30,159 रुपये पर ट्रेड कर रहा था, जो करीब 80 रुपये की बढ़त दिखाता है। शुरुआती कारोबार में सोना 1,30,254 रुपये तक पहुंचा।

आपका पर्सनल डेटा लीक कर रही ये वेबसाइट

आपका पर्सनल डेटा लीक कर रही ये वेबसाइट

एक तरफ लोग संचार साथी से जासूसी का डर महसूस कर रहे हैं, वहीं ProxyEarth नाम की वेबसाइट लोगों का डेटा लीक कर रही है। सिर्फ किसी का फोन नंबर डालते ही ये नाम, ईमेल, एड्रेस और कई पर्सनल डिटेल्स दिखाती है। यहां तक कि ये लाइव लोकेशन तक बता देती है। जितनी सही इसकी जानकारी लगती है, उतनी ही खतरनाक भी है।

News Source: आज तक
भारत–रूस के रक्षा मंत्रियों की बड़ी बातचीत

भारत–रूस के रक्षा मंत्रियों की बड़ी बातचीत

23वें भारत–रूस शिखर सम्मेलन से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूसी रक्षा मंत्री से मुलाकात की। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अपना रक्षा उत्पादन और निर्यात बढ़ाने में तेजी से काम कर रहा है। बैठक में भारत–रूस रिश्ते को भरोसे पर आधारित बताया गया। यह बातचीत आज मोदी और पुतिन की मुलाकात से पहले काफी अहम मानी जा रही है।

IndiGo की 400 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल

IndiGo की 400 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल

इंडिगो ने आज 400 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी, जिससे कई एयरपोर्ट पर यात्रियों को दिक्कत हुई। इससे पहले भी एयरलाइन 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर चुकी है। इस पूरे मामले पर राहुल गांधी ने कहा कि यह सरकार के ‘मोनोपली मॉडल’ की कीमत है, जिसका खामियाज़ा आम लोग भुगत रहे हैं।

News Source: आज तक
अटल जी की छत्रछाया में मोदी की पुतिन से मुलाकात

अटल जी की छत्रछाया में मोदी की पुतिन से मुलाकात

रूसी राष्ट्रपति पुतिन आज भारत आ रहे हैं और पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। अटली जी की छत्रछाया में मोदी और पुत‍िन के बीच भरोसे का ऐसा ब्रिज बना, जो 24 साल से कायम है। मोदी और पुतिन की दोस्ती 2001 से शुरू हुई, जब मोदी नए CM बने थे और वाजपेयी उन्हें रूस ले गए थे। तब पुतिन भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे थे।

News Source: न्यूज़ 18
पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज का निधन

पूर्व राज्यपाल कौशल स्वराज का निधन

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता स्वराज कौशल का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति और दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे, उनके जाने से बांसुरी बेहद दुखी है। स्वराज कौशल के निधन की खबर से राजनीतिक और कानूनी हलकों में शोक छा गया। उन्होंने 1990–93 तक मिजोरम के राज्यपाल के रूप में काम किया।

News Source: जागरण
एक परिवार पर 30 लोगों ने किया हमला

एक परिवार पर 30 लोगों ने किया हमला

श्रीगंगानगर की पुरानी आबादी में देर रात 25-30 हथियारबंद बदमाशों ने एक घर पर हमला किया। उन्होंने महिला को पकड़ा और घर पर पथराव किया। CCTV में यह पूरा मंजर कैद हुआ। परिवार ने पुलिस को सूचना दी, पर बदमाश भाग गए। पीड़ितों ने शिकायत दी, लेकिन अब तक FIR नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है और कार्रवाई जल्द करने का भरोसा दिया है।

रूपए नहीं निकलने पर तोड़ी ATM मशीन

रूपए नहीं निकलने पर तोड़ी ATM मशीन

भिंड में देर रात 12 बजे दो युवकों ने SBI के एटीएम में तोड़फोड़ की। जब प्रोसेसिंग के बाद पैसे नहीं निकले तो एक युवक गुस्से में स्क्रीन पर मुक्का मारकर तोड़ दी। देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश कर रही है। ATM की मरम्मत और जांच जारी है।

आप भी खाते है मोमोस तो हो जाए सतर्क

आप भी खाते है मोमोस तो हो जाए सतर्क

आजकल फास्टफूड का काफी चलन है और हर कोई इसे खाना पसंद करता है लेकिन अब आप भी सावधान हो जाए। अभी-अभी छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मोमोज खाने के बाद 20 से ज्यादा लोगों की तबीयत खराब होने का मामला सामने आया है। इसमें 13 से अधिक बच्चे है। स्वास्थ्य विभाग ने पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी किया और खाद्य सुरक्षा के मानकों की जांच शुरू की है।

News Source: पत्रिका
राजनाथ–रूसी मंत्री की अहम मुलाकात

राजनाथ–रूसी मंत्री की अहम मुलाकात

आज पुतिन के साथ रूसी रक्षा मंत्री भी भारत आए हैं। शाम 5 बजे साउथ ब्लॉक में राजनाथ सिंह और बेलौसोव की मुलाकात होगी। इसमें दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, वायु सुरक्षा और भविष्य की प्रोजेक्ट्स पर बात होगी। माना जा रहा है कि भारत एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की और खेप खरीदने में दिलचस्पी दिखा सकता है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें