
नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
खैरथल-तिजारा के मुंडावर में युवक ने 20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला काटकर हत्या कर दी। लड़की के पिता ने आरोप लगाया कि उसे किडनैप कर रेप के बाद मार दिया। आरोपी उपेंद्र कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है, वह हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के दूंगड़ा गांव का रहने वाला है। घटना के विरोध में लोगों ने थाने के बाहर प्रदर्शन किया।








