📱Download Our App
ग्रेट खली ने लगाए तहसीलदार पर जमीन हड़पने का आरोप

ग्रेट खली ने लगाए तहसीलदार पर जमीन हड़पने का आरोप

अब हिमाचल प्रदेश के रेसलर ग्रेट खली की जमीन को लेकर मुद्दा उठा है। कुछ महिलाए और खली ने तहसीलदार पर हेरा-फेरी का आरोप लगाया और मामले को लेकर डीसी से शिकायत की। शिकायतकर्ताओं का कहना है की उनकी जमीन पर अचानक दबाव बनाया जा रहा है और उनकी जमीन को हड़पने का प्रयास कर रही है।

News Source: आज तक
ठाणे में बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी

ठाणे में बुजुर्ग से 1 करोड़ की ठगी

ठाणे में 78 साल के एक बुजुर्ग को ऑनलाइन निवेश के नाम पर 1.06 करोड़ की ठगी का शिकार बनाया गया। व्हाट्सएप ग्रुप पर लालच वाले ऑफर भेजकर आरोपी ने 21 बार में पैसे ट्रांसफर करवाए और बाद में फ़ोन बंद कर दिया। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

News Source: आज तक
इंडिगो के किराए की मनमानी पर सरकार का सख्त एक्शन

इंडिगो के किराए की मनमानी पर सरकार का सख्त एक्शन

उड़ान में दिक्कतों और बढ़े टिकट दामों की शिकायतों पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय सख्त हो गया है। मंत्रालय ने एयरलाइंस को कहा है कि वे तय किराया सीमा का पालन करें। यह नियम हालात सामान्य होने तक रहेगा। सरकार का कहना है कि इससे यात्रियों को महंगे टिकटों से राहत मिलेगी, खासकर बुजुर्गों, छात्रों और मरीजों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा।

टेस्ला का यूरोप में बड़ा धमाका, लांच हुई नई EV कार

टेस्ला का यूरोप में बड़ा धमाका, लांच हुई नई EV कार

टेस्ला कंपनी ने अपनी लोकप्रिय सेडान मॉडल 3 का सबसे कम प्राइस वाला वेरिएंट यूरोप में लांच कर दिया है। ये कार सिंगल चार्जिंग पर 534 km की रेंज देती है साथ ही 682 लीटर का ट्रंक स्पेस भी मिल रहा है। इस कार में सुपरचार्ज भी दिया गया है। इसमें 15.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया है। इसकी कीमत 41,990 पाउंड यानि 50.36 लाख रुपये की रखी है।

News Source: आज तक
इनकम टैक्स के बाद कस्टम ड्यूटी में बदलाव

इनकम टैक्स के बाद कस्टम ड्यूटी में बदलाव

इनकम टैक्स में बदलाव के बाद अब सरकार कस्टम ड्यूटी सिस्टम को बदलने पर ध्यान दे रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि कस्टम्स को मॉडर्न और साफ-सुथरा बनाना जरूरी है, जिससे कारोबार आसान होगा, भ्रष्टाचार कम होगा और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट की प्रक्रिया सरल होगी। उन्होंने इशारा दिया कि इस दिशा में बड़े कदम जल्द दिखेंगे, जैसा फेसलेस इनकम टैक्स सिस्टम में किया गया था।

बीरभूम में TMC नेता की चाकू गोदकर हत्या

बीरभूम में TMC नेता की चाकू गोदकर हत्या

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में TMC नेता राजबिहारी सरदार (65) पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे नानूर इलाके में एक समारोह में करीब 5-6 लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। मृतक के बेटे ने आरोप लगाया है कि सरदार की हत्या पार्टी के ही एक प्रतिद्वंद्वी गुट के सदस्यों ने की है।

AAP विधायक गोपाल इटालिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने फेंका जूता

AAP विधायक गोपाल इटालिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता ने फेंका जूता

जामनगर में AAP नेता गोपाल इटालिया की सभा में एक कांग्रेस कार्यकर्ता छत्रपाल सिंह जडेजा ने उन पर जूता फेंक दिया। इसके बाद सभा में हंगामा हो गया और AAP कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पीट दिया। लड़ाई करीब 10 से 15 मिनट चली। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ। आरोपी चोटिल था, जिसे पुलिस ने इलाज के लिए जीजी अस्पताल भेज दिया।

News Source: जागरण
थाईलैंड में सालगिरह मनाने गए दो दोस्तों की मौत

थाईलैंड में सालगिरह मनाने गए दो दोस्तों की मौत

जोधपुर के दो दोस्त अपनी अंनिवर्सरी बनाने थाईलैंड गए थे। दोनों दोस्तों की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। सीएम अशोक गेहलोत ने एक्स हेण्डल पर ट्वीट कर राज्य सरकार से दोनों की मौत की निष्पक्ष जाँच करने की रिक्वेस्ट की है। बताया जा रहा है की रातानाडा में रेस्टोरेंट संचालक अनिल कटारिया अपने दोस्त हरीश देवानी के साथ 28 नवंबर को जोधपुर से दिल्ली होकर थाईलैण्ड के लिए रवाना हुए थे।

News Source: पत्रिका
SP ऑफिस में महिला ने काटी दोनों हाथों की नस

SP ऑफिस में महिला ने काटी दोनों हाथों की नस

समस्तीपुर एसपी ऑफिस में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो बच्चों के साथ पहुंची महिला ने अचानक हाथ की नस काट ली। महिला का आरोप है कि जेल अधिकारी आदित्य कुमार उसका पति है, लेकिन वह उसे स्वीकार नहीं कर रहे। इसी मामले में वह कई दिनों से ऑफिस का चक्कर लगा रही थी। लगातार निराशा के बाद उसने भावनात्मक होकर यह कदम उठा लिया।

मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव

मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव

TMC से सस्पेंड होने के बाद हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की नींव रख रहे हैं। बेलदांगा में इसके लिए जमीन पहले ही तय की जा चुकी है। सऊदी के मौलाना भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 60 हजार लोगों के लिए बिरयानी तैयार की गई है। अलग-अलग जगहों से लोग ईंट लेकर पहुंच रहे हैं, कार्यक्रम 12 बजे शुरू होगा।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें