📱Download Our App
सुबह-सुबह हाथ से इन चीजों का गिरना गलत संकेत

सुबह-सुबह हाथ से इन चीजों का गिरना गलत संकेत

वास्तु के अनुसार सुबह-सुबह घर में किसी चीज का गिरना बहुत अशुभ माना जाता है, क्यूंकि ये आने वाली परेशानी, अपशकुन का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह-सुबह इन चीजों के गिरने पर सतर्क होना चाहिए। जैसे सुबह के समय हाथ से दूध को गिरना अशुभ माना जाता है, वही नमक का गिरना भी अत्यंत अशुभ समझा जाता है। हाथ से सिंदूर का गिरना भी बहुत अशुभ माना जाता है।

News Source: आज तक
अमेरिका में आग से 24 साल की छात्रा झुलसी

अमेरिका में आग से 24 साल की छात्रा झुलसी

अमेरिका के न्यूयॉर्क के अल्बानी में घर में लगी आग में 24 साल की भारतीय छात्रा साहजा रेड्डी उडुमाला गंभीर रूप से झुलस गई और उसकी मौत हो गई। उसके शरीर का 90% हिस्सा जल चुका था। परिवार के लिए फंडरेजर शुरू किया गया था, जिसमें अब तक 1.09 लाख डॉलर जुटाए गए हैं। कुल लक्ष्य 1.2 लाख डॉलर रखा गया था।

पुतिन को डिनर में परोसे गए खास व्यंजन

पुतिन को डिनर में परोसे गए खास व्यंजन

राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय भारत दौर के लिए आए जिनका स्वागत मोदी ने काफी आकर्षक किया। पुतिन के लिए भारत ने शानदार डिनर सजाया जिसमे उनके लिए भारतीय तड़का जाफरानी पनीर रोल, अचारी चैंगन और बादाम हल्वा-मोमोस शामिल। वहीं सोशल मीडिया पर यह मेन्यू भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह डिनर राष्ट्रीय भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजन किया गया।

News Source: पत्रिका
श्रीनगर में भालू की दहशत

श्रीनगर में भालू की दहशत

श्रीनगर में इन दिनों एक काला भालू लोगों को परेशान कर रहा है। कभी NIT, कभी कश्मीर यूनिवर्सिटी तो कभी SKIMS के पास दिखा और अब निगीन झील के आसपास घूमता दिखाई दिया है। इसे पकड़ने के लिए ड्रोन, ट्रैंक्विलाइजर टीम और एंबुलेंस तैनात हैं। अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि जरूरत हो तभी बाहर निकलें, टीमें हर स्थिति के लिए तैयार हैं।

साइको किलर पूनम को हो रही बेचैनी

साइको किलर पूनम को हो रही बेचैनी

हरियाणा में चार बच्चों की हत्या करने वाली पूनम उसी गांव की जेल में बंद है, जहां वह पली-बढ़ी। गिरफ्तारी के बाद से उसकी दो रातें ठीक से नहीं बीतीं। जेल सूत्रों के मुताबिक, पूनम रातभर कभी बैठती है तो कभी लेट जाती है। वह कम खा रही है, बेचैन दिखती है और किसी से बात भी नहीं कर रही।

News Source: आज तक
एमिटी में दो छात्राओं का झगड़ा वायरल

एमिटी में दो छात्राओं का झगड़ा वायरल

नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी में दो छात्राएं आपस में भिड़ गईं। मामला तब शुरू हुआ जब एक लड़की ने दूसरी से पूछा कि यहां क्यों बैठी हो। जवाब कड़ा मिला तो बात बढ़ गई। दोनों ने एक-दूसरे के बाल खींचे, धक्का-मुक्की हुई और जोरदार झगड़ा हो गया। बीच में आई उनकी दोस्तों ने काफी कोशिश के बाद उन्हें अलग किया।

6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

6 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

रिपोर्ट के मुताबित एमपी के हरदा जिले में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप का मामले सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपी बच्ची के रिश्तेदार ही बताये जा रहे है। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार यह मामला छिपाबड़ पुलिस स्टेशन के गांव का है। पीडिंत बच्ची को हरदा अस्पताल में रेफर किया एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपी को हिरासत में लिया।

PM मोदी ने पुतिन को दिए कई उपहार

PM मोदी ने पुतिन को दिए कई उपहार

रूस के राष्ट्रपति पुतिन का दो दिन का भारत दौरा खत्म हो चूका है। इस दौरान मोदी ने उन्हें असम की ब्लैक टी, चांदी का टी सेट, चांदी का घोड़ा, मार्बल का चेस सेट, कश्मीरी केसर और रूसी भाषा में श्रीमद्भगवदगीता की कॉपी भेंट की। दोनों देशों के बीच करीब 19 समझौते भी हुए, आगे सहयोग बढ़ाने पर बात बनी।

कड़ाके की ठंड, 11 जिलों में अलर्ट जारी

कड़ाके की ठंड, 11 जिलों में अलर्ट जारी

झारखंड के कई इलाकों में ठंड तेज है। शुक्रवार के दिन गुमला में तापमान 3 डिग्री तक गिर गया। इसे देखते हुए रांची मौसम विभाग ने 11 जिलों में शीतलहर का अलर्ट दिया है। इसमें गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रांची, रामगढ़, बोकारो और खूंटी शामिल हैं। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

डिप्टी CM ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

डिप्टी CM ने लॉन्च किया सिटीजन सर्विस पोर्टल

नई सरकार बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पुलिस मुख्यालय में सिटीजन सर्विस पोर्टल लॉन्च किया है। अब लोगों को पुलिस से जुड़ी कई सेवाएं घर बैठे मिल सकेंगी। छोटे कामों के लिए थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब थानों में मनमानी नहीं चलेगी और सभी काम डिजिटल और पारदर्शी तरीके से होंगे।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें