
IMD ने जारी किया ठंड और बारिश अलर्ट
भारत के उत्तरी हिस्सों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में हल्की बर्फबारी हो रही है और आगे भी बर्फबारी की संभावना है। IMD ने दिल्ली, नोएडा, देहरादून, शिमला समेत कई शहरों में कड़ाके की ठंड का अलर्ट दिया है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी और आंध्र प्रदेश में बारिश होने की भी संभावना है।







