


9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न
अभी मालेगांव के डोंगराले में 3 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या का मामला शांत ही नहीं हुआ था और कुछ दिनों बाद ही नासिक जिले के सतना में
एक 75 साल के व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सताना पुलिस स्टेशन में POCSO और दूसरी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

फूड पॉइजनिंग से 3 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
खजुराहो के गौतमा रिसॉर्ट में रविवार रात खाना खाने के बाद कई कर्मचारियों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उलटी, बेचैनी और सिरदर्द होने पर उन्हें छतरपुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन की मौत हो गई और बाकी इलाज में हैं। मरने वालों में प्रागीलाल कुशवाहा, गिरजा रजक और रामस्वरूप कुशवाहा हैं। घटना से हेल्थ डिपार्टमेंट में हड़कंप है।
)
वैशाली में बस–ऑटो भिड़त, 3 की मौत
बिहार के वैशाली में हाजीपुर–लालगंज रोड पर बस और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 7 से अधिक लोग घायल हो गए। जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में डर फैल गया। हादसा इतना तेज था कि दोनों गाड़ियाँ बुरी तरह टूट गईं। मरने वालों में दिलशेर, राजीव कुमार और शंभू साह शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेज दिया।

सोनिया गांधी को कोर्ट का नोटिस
दिल्ली की राऊज़ एवेन्यू कोर्ट ने कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी को नोटिस भेजा है। ये नोटिस 1980-81 की चुनावी लिस्ट में उनके नाम शामिल होने के मामले की रिवीजन याचिका पर आया है। कोर्ट ने राज्य सरकार को भी नोटिस दिया और TCR मंगवाया। इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी को होने वाली है।

23 दिन के नवजात की मौत, वजह जानकर चौक जायेंगे आप
अमरोहा में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बिस्तर पर सोते 23 दिन के नवजात की सांसें घुट गईं और उसकी मौत हो गई। बच्चा मां-बाप के बीच सो रहा था, नींद में किसी की करवट बच्चे पर पड़ गई। सुबह मां ने बेटे को निढाल देखा तो चीख पड़ी। उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इंडिगो फ्लाइट के अंदर कबूतर की एंट्री
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो फ्लाइट के अंदर उड़ान के दौरान एक कबूतर तेजी से इधर-उधर उड़ता दिख रहा है। यात्री और क्रू मेंबर्स उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे, लेकिन वह किसी के हाथ नहीं आया। वीडियो शेयर करने वाले ने इसे फ्लाइट का “सरप्राइज गिफ्ट” बताया। यह अनोखा नज़ारा देखकर यात्री हंसी और हैरानी से भर गए।

आखिर कब है शुभ फल देने वाली पौष अमावस्या
पौष माह की अमावस्या 19 दिसंबर 2025 को है। ये दिन पितरों के लिए खास माना जाता है। इस दिन तर्पण और दान करने से अच्छे फल मिलते हैं। पौष अमावस्या सुबह 4:59 बजे शुरू होगी और अगले दिन 7:12 बजे खत्म होगी। सुबह 5:19 से 6:14 तक स्नान और दान का सही समय है। पितर पूजा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच करनी चाहिए।

27 लाख में खरीदा कार का VIP नंबर
नोएडा में निजी वाहनों की नई सीरीज UP16FH की ऑनलाइन नीलामी में वीआईपी नंबर UP16FH 0001 रिकॉर्ड 27.50 लाख में बिका। M/S AVIORION PRIVATE LIMITED ने सबसे बड़ी बोली लगाई। माना जा रहा है कि यह नंबर किसी लक्जरी कार के लिए खरीदा गया है, क्योंकि ऐसे महंगे नंबर आमतौर पर मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू या ऑडी जैसी गाड़ियों पर ही लगाए जाते हैं।
-1765255923664.webp)
सरकार ने IndiGo को दी चेतावनी
इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार आठवें दिन भी बड़े पैमाने पर रद्द हुईं। चेन्नई, बेंगलुरु और तिरुवनंतपुरम में 100 से ज्यादा उड़ानें नहीं चलीं। पिछले 7 दिनों में 4500 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल होने पर सरकार ने सख्त कदम की चेतावनी दी है और इंडिगो के कुछ स्लॉट दूसरी एयरलाइंस को देने पर विचार किया जा रहा है। कंपनी 827 करोड़ रुपये का रिफंड दे चुकी है।