📱Download Our App
छोटी सी बात पर युवक की चाक़ू घोपकर हत्या

छोटी सी बात पर युवक की चाक़ू घोपकर हत्या

उत्तरी दिल्ली में मोबाइल छीनने का विरोध करने पर एक युवक को चाकू मार दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद जांच हुई और इस केस में दो नाबालिग समेत चार लोगों को पकड़ लिया गया है। पहले इस मामले में BNS की धारा 118(1) के तहत केस दर्ज किया था। युवक की मौत के बाद धारा 103(1) में लगाई है।

John Cena ने बताई रिटायरमेंट लेने की असली वजह

John Cena ने बताई रिटायरमेंट लेने की असली वजह

जॉन सीना जल्द ही WWE से सन्यास लेने वाले है, 13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में वह अंतिम मैच लड़ेंगे। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी स्किल अब आज के WWE प्रोडक्ट के हिसाब से फिट नहीं बैठती है। आज 48 साल की उम्र में वह खुद को उसी लेवल पर नहीं पाते, इसलिए रिटायर होना सही फैसला है।

News Source: न्यूज़ 18
पढ़ाई नहीं… बच्चों से सब्जी-सीमेंट मंगवा रहे शिक्षक

पढ़ाई नहीं… बच्चों से सब्जी-सीमेंट मंगवा रहे शिक्षक

बिहार के भागलपुर में स्कूल की मैडम बच्चों से पढ़ाई की जगह सीमेंट और सब्जी मंगवा रही थीं। बच्चों को 2 किमी दूर साइकल से सीमेंट लाने भेजा गया, जिससे वे हादसे का शिकार होते-होते बचे। छात्रों का कहना है कि कई शिक्षक रोजमर्रा का सामान भी मंगवाते हैं। BEO के आदेश के बाद भी स्कूलों में ऐसी लापरवाही जारी है।

228 करोड़ का फ्रॉड: Anil Ambani के बेटे के खिलाफ FIR

228 करोड़ का फ्रॉड: Anil Ambani के बेटे के खिलाफ FIR

CBI ने अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी, रिलायंस हाउसिंग फाइनेंस के पूर्व सीईओ रवींद्र सुधालकर और अन्य के खिलाफ लगभग 228 करोड़ के बैंक फ्रॉड मामले में क्रिमिनल केस दर्ज किया है। शिकायत में धोखाधड़ी और पैसे की हेराफेरी के आरोप लगे थे। CBI दस्तावेज़, लोन फाइलें और कंपनी रिकॉर्ड की जांच आगे बढ़ा सकती है।

News Source: आज तक
रुबीना दिलैक ने करवाया पहाड़ो में जबरदस्त फोटो शूट

रुबीना दिलैक ने करवाया पहाड़ो में जबरदस्त फोटो शूट

रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो शेयर में रुबीना अनारकली शूट में काफी सुंदर दिखाई दे रही है। यह फोटो उन्होंने पहाड़ो के बीच खिंचाई है जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है। रुबीना ने इस देशी लुक में कई शानदार पोज दिए है। रुबीना ने इस लुक के साथ कैप्शन में लिखा ‘पहाड़ो में पहाड़न’ इनके इंस्टाग्राम पर 9.8 मिलियन फॉलोवर्स है।

बिहार में हाइवे पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे

बिहार में हाइवे पर लगाए जाएंगे हाईटेक कैमरे

बिहार में जिले के हाइवे और महत्वपूर्ण चौक-चौराहों पर अब एएनपीआर कैमरे लगाए जाएंगे, जो वाहनों की नंबर प्लेट खुद पढ़ेंगे। इससे संदिग्ध वाहनों की तुरंत पहचान और कार्रवाई संभव होगी। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 70 से ज्यादा जगहों पर हाई-टेक सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। कैमरे रात, धूप या बारिश में भी काम करेंगे और डेटा सीधे पुलिस कंट्रोल रूम भेजेंगे।

News Source: जागरण
बाबरी मस्जिद के लिए 3 दिन में जमा हुए 3 करोड़

बाबरी मस्जिद के लिए 3 दिन में जमा हुए 3 करोड़

मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की तर्ज पर नई मस्जिद बनवाई है। तीन दिन में मस्जिद के लिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा चंदा जमा हो गया। 12 दान पेटियां और QR कोड से पैसा आ रहा है। कबीर ने कहा, मस्जिद सिर्फ चंदे से बनेगी, और इसके साथ हॉस्पिटल भी बनेगा। विवाद और सवाल उठ रहे हैं, लेकिन कबीर का कहना है कि यह मुसलमानों की भावनाओं को सही करने की कोशिश है।

IPL की ब्रैंड वैल्यू में आई 20% की गिरावट

IPL की ब्रैंड वैल्यू में आई 20% की गिरावट

पिछले पांच साल में IPL की ब्रैंड वैल्यू में 20% की गिरावट देखने को मिली है, जो 2024 के 12 बिलियन डॉलर से घटकर 2025 में 9.6 बिलियन डॉलर रह गई है। रिपोर्ट के अनुसार जियो-पॉलिटिकल तनाव, कमजोर IPL मोमेंटम और नीलामी की गलतियों ने टीमों की रणनीति बिगाड़ी। इसका असर MI, RCB, CSK और KKR की ब्रैंड वैल्यू में 9%–33% तक की गिरावट में दिखा।

News Source: पत्रिका
अखिलेश यादव ने BLO मौत पर उठाया मुद्दा

अखिलेश यादव ने BLO मौत पर उठाया मुद्दा

लोकसभा में अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में चल रही SIR प्रक्रिया में 10 BLO की मौत हो चुकी है। कुछ ने फांसी ली, कुछ की हार्ट अटैक या हादसे से मौत हुई। उन्होंने चुनाव आयोग पर ट्रेनिंग न देने का आरोप लगाया। मृतक BLO के परिवारों को मदद की जानी चाहिए, 1 करोड़ रुपये और परिवार का एक सदस्य सरकारी नौकरी पाने का सुझाव भी दिया।

अगले सालों में 3 राशियों पर शनि का प्रभाव

अगले सालों में 3 राशियों पर शनि का प्रभाव

ज्योतिष के मुताबिक, अगले ढाई साल में कर्क, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को सावधान रहना होगा। करियर, बिजनेस और पैसे में मुश्किलें आ सकती हैं। कर्क और वृश्चिक राशि में प्रमोशन, निवेश और बड़े मौके रुक सकते हैं, खर्च बढ़ सकते हैं। कुंभ राशि में कमाई में उतार-चढ़ाव, सोशल स्टेटस और स्वास्थ्य में दिक्कतें हो सकती हैं। परिवार में तनाव और मानसिक बेचैनी भी बनी रहेगी।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें