📱Download Our App
Share Market : आज फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स

Share Market : आज फोकस में रहेंगे ये 10 स्टॉक्स

10 दिसंबर को शेयर बाजार में जायडस लाइफसाइंसेज, टाटा पावर, स्विगी, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर, जीपीटी इंफ्रा, हुडको, सेपक, नालको और गोदरेज जैसे 10 स्टॉक्स फोकस में रहेंगे । इन शेयरों में खबर, नतीजे और बड़े कॉर्पोरेट एक्शन के चलते आज भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है ।

केंद्रीय कर्मचारियों को झटका

केंद्रीय कर्मचारियों को झटका

सरकारी कर्मचारियों को झटका लगा है । 1 दिसंबर, 2025 से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से एकीकृत पेंशन योजना (UPS) में माइग्रेट होने का विकल्प बंद कर दिया गया है । कर्मचारियों के लिए UPS चुनने की आखिरी तारीख 30 नवंबर, 2025 थी । UPS एक सुनिश्चित और मुद्रास्फीति-सूचकांकित सेवानिवृत्ति लाभ योजना है, जिसे इस साल जनवरी में नोटिफाई किया गया था ।

MP AQI : देखें आज किस शहर में कितनी प्रदूषित है हवा

MP AQI : देखें आज किस शहर में कितनी प्रदूषित है हवा

[ समय सुबह – 8:00 AM ] गंभीर श्रेणी AQI वाले शहर –  नीमच (282), अजिगरहा (253), मंदसौर (235)
अस्वस्थ श्रेणी AQI वाले शहर – सतना (188), मैहर (173), सिंगरौली (169), भोपाल (163), बुरहानपुर (157), कटनी (156), विदिशा (153)
खराब श्रेणी AQI वाले शहर – रतलाम (130), ग्वालियर (128), इंदौर (127), बेटमा (122), जबलपुर (114), पीथमपुर (102), उमरिया (136)
मध्यम श्रेणी AQI वाले शहर – ओरछा (75), देवास (73), खजुराहो (96), सागर (95), उज्जैन (92), दमोह (53)

इस बैंक पर गिरी गाज, RBI ने लगाया बैन

इस बैंक पर गिरी गाज, RBI ने लगाया बैन

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के नासिक जिला महिला विकास सहकारी बैंक लिमिटेड पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब बैंक को लोन देने या नई जमा स्वीकार करने से रोक दिया गया है। बैंक के ग्राहक अब अपने खाते से केवल ₹35,000 तक की सीमित नकद निकासी कर सकते हैं। आरबीआई ने यह कदम बैंक लिक्विडिटी की स्थिति को देखते हुए उठाया है।

Stock Market : जानें आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Stock Market : जानें आज कैसी रह सकती है बाजार की चाल

लगातार दो दिन तगड़ी गिरावट के बाद शेयर मार्केट की चाल पर कुछ भी कह पाना मुश्किल है। आज बाजार की चाल वैश्विक संकेतों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी के निर्णय पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, आज बाजार में थोड़ी गिरावट के साथ मामूली बढ़ोत्तरी की संभावना है । आज फाइनेंशियल शेयरों और मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में मामूली हलचल हो सकती है।

क्या है चीन का सीक्रेट ‘इंजेक्शन’? जिससे दुनिया को दिया जा रहा ‘आर्थिक जहर’

क्या है चीन का सीक्रेट ‘इंजेक्शन’? जिससे दुनिया को दिया जा रहा ‘आर्थिक जहर’

चीन अपनी धीमी घरेलू मांग और फैक्ट्री उत्पादन बढ़ने के कारण विश्वभर में सस्ते सामानों की ‘डंपिंग’ कर रहा है। इसे ‘सीक्रेट इंजेक्शन’ कहा जा रहा है, जो दुनिया के लिए ‘आर्थिक जहर’ साबित हो रहा है। चीन की यह रणनीति यूरोप, ईस्ट एशिया और मैक्सिको जैसे देशों के उद्योगों को भारी नुकसान पहुंचा रही है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्थिर हो रही है।

News Source: न्यूज़ 18
Chanakya Niti : पत्नी की ये 4 आदतें पति को बना देती हैं कंगाल

Chanakya Niti : पत्नी की ये 4 आदतें पति को बना देती हैं कंगाल

आचार्य चाणक्य के अनुसार, पत्नी की ये 4 आदतें पति को बना देती हैं कंगाल

  • ज़रूरत से ज़्यादा फिजूलखर्ची
  • दिखावे पर पैसा खर्च करना (कर्ज लेकर भी)
  • खान-पान का अत्यधिक शौक (बाज़ार की चीजों या शराब पर खर्च)
  • बुरे समय के लिए पैसों की बचत न करना
1 साल में सोने ने दिया है इतना रिटर्न

1 साल में सोने ने दिया है इतना रिटर्न

सोना लगातार रिकॉर्ड ऊंचाइयों के करीब है । सोने की कीमतों में जारी तेजी के कारण पिछले एक साल में इसने भारतीय बाजार में लगभग 70% और पिछले 3 साल में 139% का बंपर रिटर्न दिया है। हालांकि, इसे जोखिम से बचाव का साधन मानते हुए, जानकार कुल निवेश का केवल 5 से 10 प्रतिशत ही गोल्ड में लगाने की सलाह दे रहे हैं।

लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर

लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर चला बुलडोजर

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर वागाटोर स्थित लूथरा ब्रदर्स के क्लब पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस रेस्टोरेंट का एक हिस्सा तोड़ा जा रहा है। आग लगने के बाद आज क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा थाईलैंड भाग गए थे और अब इंटरपोल की वॉचलिस्ट में शामिल हो चुके है।

News Source: जागरण
आयुष्मान कार्ड से कितनी बार करवा सकते है फ्री इलाज

आयुष्मान कार्ड से कितनी बार करवा सकते है फ्री इलाज

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि आप साल में कितनी भी बार अस्पताल जा सकते है। इसकी कोई संख्या निर्धारित नहीं है। लेकिन यह सुविधा सिर्फ 5 लाख रूपए की वार्षिक सीमा तक ही लागु होती है। आयुष्मान भारत योजना को दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में गिना जाता है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें