📱Download Our App
2026 में इन 4 राशि वालो की चमकेगी किस्मत

2026 में इन 4 राशि वालो की चमकेगी किस्मत

नया साल कई राशियों के लिए खुशियों और तरक्की से भरा रहेगा। जिसमे वृषभ राशि वालों को जॉब और बिजनेस में फायदा मिलेगा। सिंह राशि के नए प्रोजेक्ट और विदेश यात्रा के योग हैं। वृश्चिक राशि के सपने पूरे होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कुंभ राशि में करियर और बिजनेस में बड़ा बदलाव आएगा। प्यार और लव लाइफ सभी के लिए बेहतर रहेगी।

BREAKING NEWS : टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

BREAKING NEWS : टेक्सटाइल मार्केट में भीषण आग

गुजरात के सूरत में परवत पाटिया इलाके की राज टेक्सटाइल मार्केट में आग लग गई। मौके पर 20 से ज्यादा फायर टेंडर पहुंचकर आग बुझाने में लगे हुए है। चीफ फायर ऑफिसर बसंत पारीक के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और अब कूलिंग का काम चल रहा है। लगभग 100 से 125 फायर ऑफिसर और कर्मचारी लगे हुए हैं।

News Source: जागरण
फिर स्कूलों को मिली बम धमकी

फिर स्कूलों को मिली बम धमकी

अभी अभी खबर मिली है कि दिल्ली के कई स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली है। लक्ष्मी नगर, मयूर विहार और रोहिणी के स्कूलों में यह सूचना मिली। सुरक्षा के चलते छात्रों को घर भेज दिया गया। पुलिस और फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर स्कूल की इमारतों की जांच कर रही है। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

News Source: न्यूज़ 24
क्या है पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’?

क्या है पंजाब सरकार का ‘प्रोजेक्ट हिफाज़त’?

पंजाब में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘प्रोजेक्ट हिफाजत’ बनाया गया है। 181 हेल्पलाइन 24 घंटे उपलब्ध है, जो घरेलू हिंसा, ऑफिस में हैरेसमेंट या किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की तुरंत मदद देती है। मंत्री डॉ. बलजीत कौर का कहना है कि यह सिस्टम पीड़ित महिलाओं और बच्चों तक तेजी से सहायता पहुंचाएगा। सभी महिलाओं को 181 नंबर जरूर सेव करना चाहिए।

Youtube गोल्डन बटन वालो की कितनी होती है कमाई

Youtube गोल्डन बटन वालो की कितनी होती है कमाई

YouTube पर गोल्डन बटन मिलने के बाद अगर क्रिएटर रेगुलर वीडियो अपलोड करे और अच्छे व्यूज आएं, तो सालाना करीब 40 लाख तक कमा सकता है। एडवरटाइजर्स हर 1000 व्यूज पर लगभग 2 डॉलर मिलते हैं। इसके अलावा विज्ञापन से भी अच्छी कमाई होती हैं। सालाना 2.5 लाख रुपये की कमाई पर कोई टैक्स नहीं देता होता है। वही 2.5–5 लाख पर 5% और 5–10 लाख पर 20% टैक्स लगेगा।

पन्ना में दो दोस्तों की चमकी किस्मत, मिला 50 लाख का हीरा

पन्ना में दो दोस्तों की चमकी किस्मत, मिला 50 लाख का हीरा

एमपी के पन्ना में दो युवकों सतीश खटीक और साजिद मोहम्मद की किस्मत तब चमक उठी जब उनकी ली हुई खदान से 15.34 कैरेट का हीरा मिला, जिसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक हो सकती है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे दोनों ने 20 दिन पहले खदान लीज पर ली थी। हीरा कार्यालय में जमा कराए गए इस हिरे की नीलामी के बाद मिलने वाली राशि से वे बहनों की शादी और अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।

गोवा नाईट क्लब हत्याकांड: आज 2 बजे होगी सुनवाई

गोवा नाईट क्लब हत्याकांड: आज 2 बजे होगी सुनवाई

बर्च बाय रोमियो लेन के मालिक लूथरा भाइयों ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दी है। जिसकी सुनवाई आज सेशंस कोर्ट में दोपहर 2 बजे होने वाली है। CBI ने 7 दिसंबर को लुक आउट नोटिस जारी किया था और इंटरपोल ने थाईलैंड की एजेंसियों से जानकारी लेने को कहा है। लूथरा भाइयों के खिलाफ ब्लू नोटिस भी जारी किया जा चुका है।

News Source: जागरण
पिस्टल से खेल-खेल में घायल हुआ युवक

पिस्टल से खेल-खेल में घायल हुआ युवक

अहमदाबाद के नारोल इलाके में तीन दोस्त मजाक में देशी पिस्टल चला रहे थे। इस दौरान फायरिंग में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने सिद्धांत, जिसने गोली चलाई, और रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी युवराज सिंह गोहिल ने बताया कि दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 110, 54 और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(b) और 27(a) के तहत FIR दर्ज की है।

News Source: आज तक
बुधवार को अपनाएं ये आसान उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुधवार को अपनाएं ये आसान उपाय, हर बाधा होगी दूर

बुधवार को गणेश जी और बुध ग्रह का दिन माना जाता है। इस दिन गणेश जी को 21 दूर्वा चढ़ाने से दिमाग तेज होता है और काम में स्थिरता आती है। हरा कपड़ा या रूमाल इस्तेमाल करना भी शुभ माना जाता है। “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र 108 बार जपने से रुके काम बनते हैं। हरी मूंग दाल दान करने से भी ग्रहों की दिक्कतें कम होती हैं।

News Source: जागरण
सोनिया गांधी कितनी अमीर हैं? जानें 2025 तक उनकी घोषित संपत्ति

सोनिया गांधी कितनी अमीर हैं? जानें 2025 तक उनकी घोषित संपत्ति

सोनिया गांधी ने 2024-25 के अपने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति करीब ₹12.53 करोड़ बताई है, जिसमें भारत और इटली दोनों में अचल व चल संपत्ति शामिल हैं। 2019 में यह राशि लगभग ₹11.81 करोड़ थी  यानी पिछले कुछ वर्षों में आज़ीवन सत्ता एवं रॉयल्टी समेत मिली आय-आधारित संपत्ति में मामूली बढ़ोतरी दर्ज़ हुई है।

News Source: आज तक
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें