📱Download Our App
महिलाओ को हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार

महिलाओ को हर महीने मिलेंगे ₹20 हजार

महिला एवं विकास मंत्रालय ने महिलाओं के लिए दो महीने की खास इंटर्नशिप शुरू की है। इसमें हर महीने 20 हजार रुपये मिलेंगे। जिसमे महिलाओ को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आंगनवाड़ी, पोषण योजना जैसी सरकारी योजनाओं में मदद करना होगा। यह इंटर्नशिप फरवरी-मार्च में होगी। केवल गांव या छोटे शहर की 21 से 40 साल की महिलाएं इसमें अप्लाई कर सकती हैं।

News Source: आज तक
कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर?

कौन हैं पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर?

मंगलवार रात ट्रेन से गिरफ्तार किये गए पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं और कई विवादों में जुड़े रहे हैं। 2021 में उन्हें जबरन रिटायर किया गया था। अमिताभ ठाकुर मुलायम सिंह यादव से झड़गे और अतीक अहमद मर्डर केस में हस्तक्षेप के मामले से काफी सुर्खियों रहे थे। साथ ही वे 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे है।

News Source: न्यूज़ 24
BREAKING NEWS : तेंदुए ने किया 7 लोगो को घायल

BREAKING NEWS : तेंदुए ने किया 7 लोगो को घायल

नागपुर के पारडी इलाके में शनिवार सुबह तेंदुए ने दहशत मचा दी। करीब 7 बजे तेंदुआ गलियों में घूमते हुए घरों की ओर भागा और 7 लोगों को घायल कर दिया। घायल लोगों में एक महिला भी शामिल है। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया।

News Source: आज तक
सर्दियों में सही गीजर कैसे चुनें

सर्दियों में सही गीजर कैसे चुनें

ज्यादातर लोग 15 से 25 लीटर स्टोरेज वाला गीजर लेते हैं, जो लगातार गर्म पानी देता है। टैंक ग्लास लाइन/टाइटेनियम कोटेड होना चाहिए, वारंटी 7 से 8 साल अच्छी रहती है। हीटिंग एलिमेंट पर कम से कम 2 से 3 साल की वारंटी जरूरी है। इंस्टालेशन और सर्विस वारंटी भी देखें। इसके अलावा सेफ्टी का भी ध्यान रखना चाहिए।

फ्लाइट कैंसिलेशन से इंडिगो को करोडो का नुकसान

फ्लाइट कैंसिलेशन से इंडिगो को करोडो का नुकसान

CTI के मुताबिक एयरलाइन को करीब 1000 करोड़ का नुकसान हो चुका है। 1 दिसंबर से अब तक 4,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं, जिससे दिल्ली एयरपोर्ट के हजारों यात्रियों की यात्रा प्लान बिगड़ गए। आम दिनों में 1.5 लाख लोग सफर करते हैं, लेकिन फ्लाइट कैंसिलेशन की वजह से यात्रियों की संख्या काफी कम हो गई है।

BREAKING : रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग

BREAKING : रिहायशी बिल्डिंग में भीषण आग

दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग में एक चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। आग करीब 150 वर्ग मीटर इलाके में फैल गई थी। फायर टीम के मुताबिक यह बिल्डिंग खुद से बनी कंक्रीट स्ट्रक्चर थी। आग कैसे लगी इसकी जांच जारी है और बाकी सारे काम भी तेजी से किए जा रहे हैं।

व्हाट्सऐप पर ये गलती दिखाईगी सीधा जेल का रास्ता

व्हाट्सऐप पर ये गलती दिखाईगी सीधा जेल का रास्ता

व्हाट्सऐप हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। क्यूंकि चैटिंग हो, फोटो-वीडियो शेयर करना या कॉलिंग सब कुछ इसी ऐप के जरिए होता है, लेकिन कई लोग बड़ी गलती कर देते है। व्हाट्सऐप पर फेक न्यूज, अफवाहें या आपत्तिजनक फोटो-वीडियो शेयर करना कानूनन अपराध है। इससे IPC और IT Act के तहत कार्रवाई, जुर्माना और जेल तक हो सकती है।

हमेशा डिमांड में रहती है इंदौर सराफा की ये स्पेशल मर्डर वाला ड्रिंक

हमेशा डिमांड में रहती है इंदौर सराफा की ये स्पेशल मर्डर वाला ड्रिंक

इंदौर के सराफा बाजार की ‘मर्डर वाला कोकोनट क्रश’ हमेशा डिमांड में रहती है। यह ड्रिंक बेंगलुरु से मंगाए गए मलाईदार नारियल और RO पानी से बनी बर्फ से तैयार की जाती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है। ग्राहकों के सामने नारियल को जोश से तोड़ने का अनोखा अंदाज इसे और खास बना देता है।

डेयरी निवेश के नाम पर 10 करोड़ की ठगी

डेयरी निवेश के नाम पर 10 करोड़ की ठगी

पुणे और मुंबई के कई लोगों से डेयरी बिजनेस में निवेश का लालच देकर 10 करोड़ से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। ED ने इसी मामले में आज बारामती में छापेमारी की। आरोप है कि लोखंडे दंपति खुद को बड़े नेता का करीबी बताकर लोगों से पैसे लेते थे और कई फर्जी कंपनियां खोलकर खूब ठगी करते रहे।

क्रिकेट कोच पर जानलेवा हमला

क्रिकेट कोच पर जानलेवा हमला

पुडुचेरी की U-19 टीम के हेड कोच एस. वेंकटरमन पर तीन खिलाड़ियों ने हमला कर दिया। तीनो खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के स्क्वाड में नहीं चुने जाने को लेकर बेहद गुस्सा थे। इस वजह से खिलाड़ियों ने कोच को बुरी तरह घायल कर दिया, उनके कंधे में फ्रैक्चर आया और 20 टांके लगे। पुलिस में FIR दर्ज हो गई है। अब उनकी तबीयत पहले से बेहतर है।

News Source: न्यूज़ 24
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें