📱Download Our App
वायुसेना प्रमुख के इस बयान से चीन – पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

वायुसेना प्रमुख के इस बयान से चीन – पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए. पी. सिंह ने ‘विजय दिवस’ के अवसर पर कहा कि भारतीय वायुसेना दुश्मन की किसी भी गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने ज़ोर दिया कि IAF किसी भी आपात स्थिति में दो मोर्चों पर युद्ध लड़ने के लिए मुस्तैद है और लगातार अपनी रणनीतियों में सुधार कर रही है।

क्या आगरा पागलखाने में जंजीरों से बांधे जाते हैं मरीज?

क्या आगरा पागलखाने में जंजीरों से बांधे जाते हैं मरीज?

यूपी के आगरा का मानसिक स्वास्थ्य संस्थान, जिसे बोलचाल में लोग आगरा का पागलखाना भी कहते हैं, के बारे में आपने भी सुना ही होगा की यंहा मरीज़ों को जंजीरों से बांधकर रखा जाता है। लेकिन अब यह प्रथा पूरी तरह बंद हो चुकी है। डायरेक्टर प्रो. डॉ. दिनेश राठौर बताते हैं कि अब मरीजों को बेहतर दवाइयों और काउंसलिंग के साथ आधुनिक चिकित्सा दी जाती है।

News Source: न्यूज़ 18
भारत में कॉन्सर्ट्स महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं – ब्रिटिश ट्रैवल इन्फ्लुएंसर

भारत में कॉन्सर्ट्स महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं – ब्रिटिश ट्रैवल इन्फ्लुएंसर

एक ब्रिटिश ट्रैवल इन्फ्लुएंसर एम्मा ने गुवाहाटी में पोस्ट मेलोन के कॉन्सर्ट में असुरक्षित महसूस करने का अनुभव साझा किया । उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें और उनकी सहेली को गलत तरीके से छुआ गया, जिससे उन्हें कार्यक्रम जल्दी छोड़ना पड़ा । इस घटना ने भारत में बड़े संगीत समारोहों में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं ।

News Source: पत्रिका
शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में आईं नजर स्मृति मंधाना

शादी टूटने के बाद पहली बार पब्लिक में आईं नजर स्मृति मंधाना

पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद क्रिकेटर स्मृति मंधाना पहली बार सार्वजनिक रूप से दिल्ली में अमेज़न के ‘सम्भव समिट’ में दिखीं । उन्होंने वहां भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और अपनी मैनेजर नूपुर कश्यप से गर्मजोशी से मुलाकात की और गले मिलीं ।  उन्होंने हाल ही में घोषणा की थी कि वह रिश्ते से पीछे हटकर पूरी तरह क्रिकेट पर ध्यान देंगी ।

News Source: आज तक
नशे में दोस्ती का कत्ल

नशे में दोस्ती का कत्ल

सोनीपत के राणा खेड़ी में किसान प्रदीप का शव खेत में मिला तो हत्या का शक गहरा गया। गले पर रस्सी के निशान देखकर पुलिस ने जांच तेज की। पता चला कि प्रदीप और उसका दोस्त राजेश साथ में शराब पी रहे थे। 20 हजार रुपये को लेकर झगड़ा हुआ और नशे में राजेश ने रस्सी से गला दबाकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।

अवैध कब्जे पर चलेगा सरकार का बुलडोजर

अवैध कब्जे पर चलेगा सरकार का बुलडोजर

बिहार में बगहा शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों बगहा बाजार, नवकी बाजार, डीएम एकेडमी चौक, चित्रांगदा सिनेमा चौक और बांबे बाजार रोड पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठ ने कहा की यदि निर्धारित समय सीमा में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू करेगा।

ऐसे चेक करे 31वी क़िस्त

ऐसे चेक करे 31वी क़िस्त

सरकार ने 9 दिसंबर 2025 को लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी कर दी। CM मोहन यादव ने महिलाओं के खातों में 1500 रुपये भेजे हैं। अगर आपके पास मैसेज नहीं आया या पैसे नहीं दिख रहे, तो आप आसानी से ऑफिशियल साइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपना पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

News Source: न्यूज़ 24
विधानसभा में MLA का लेपर्ड लुक बना चर्चा का विषय

विधानसभा में MLA का लेपर्ड लुक बना चर्चा का विषय

महाराष्ट्र विधानसभा के नागपुर सत्र में जुन्नर के MLA शरद सोनवणे तेंदुए जैसा कपड़ा पहनकर सदन इसलिए पहुंचे, क्योकि चारो और तेंदुए का आतंक काफी बढ़ चूका है। उन्होंने यह कदम इसलिए भी उठाया ताकि नाशिक, अहमदनगर, पुणे और विदर्भ में बढ़ रहे तेंदुआ दिखने और हमलों की घटनाओं पर सरकार का ध्यान जाए। ग्रामीण इलाकों में इसका डर लगातार बढ़ रहा है।

News Source: न्यूज़ 24
कैसा होगा कल का मौसम?

कैसा होगा कल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 11-15 दिसंबर के दौरान कई राज्यों में कोहरा रहेगा। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में सुबह घना कोहरा देखने को मिलेगा। 11-13 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश और पूर्वी यूपी में, 11-12 दिसंबर को उत्तराखंड और ओडिशा में, जबकि 13-15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी हो सकती है।

गवाही देने जा रहे गवाह की मौत

गवाही देने जा रहे गवाह की मौत

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा केस के मुख्य गवाह भोलानाथ घोष के बेटे और ड्राइवर की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। भोलानाथ आज कोर्ट में गवाह के रूप में पेश होने वाले थे। उन्होंने कहा कि जेल में बैठे शाहजहां शेख ने पंचायत अध्यक्ष सबिता रॉय और अन्य लोगों के साथ मिलकर यह घटना करवाई। कार को ट्रक ने तीन बार टक्कर मारी है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें