📱Download Our App
रिलायंस इंफ्रा पर ED की बड़ी कार्रवाई

रिलायंस इंफ्रा पर ED की बड़ी कार्रवाई

ED ने विदेशी मुद्रा कानून (FEMA) के कथित उल्लंघन के मामले में अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (R-Infra) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । ईडी ने कंपनी के 13 बैंक खातों से लेन-देन पर रोक लगाते हुए कुल ₹77.86 करोड़ की राशि को ‘लीन’ (Lien) पर लगा दिया। यह कार्रवाई NHAI परियोजनाओं के सार्वजनिक धन को अवैध रूप से UAE भेजने से जुड़ी है ।

News Source: जागरण
इंडिगो के CEO के बाद अब चेयरमैन ने मांगी माफी

इंडिगो के CEO के बाद अब चेयरमैन ने मांगी माफी

बड़े पैमाने पर उड़ानें रद्द होने और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए इंडिगो के चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता ने माफी मांगी है । उन्होंने स्वीकार किया कि एयरलाइन यात्रियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी । बोर्ड ने गड़बड़ी के मूल कारणों की जांच करने और समस्या को ठीक करने के लिए बाहरी तकनीकी विशेषज्ञों को शामिल करने का निर्णय लिया है ।

News Source: जागरण
इंदौर में 2002 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में नया मोड़

इंदौर में 2002 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में नया मोड़

सेंट्रल जीएसटी विभाग ने इंदौर की एलोरा टोबेको कंपनी पर ₹2002 करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में विभाग के 71 अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है। इन अधिकारियों की तैनाती सिगरेट फैक्ट्री पर थी, फिर भी कंपनी प्रतिदिन कम उत्पादन दिखाकर भारी टैक्स चोरी करती रही। अधिकारियों पर मिलीभगत का संदेह है, जिसके कारण उन पर शिकंजा कसा गया है।

News Source: जागरण
पूर्व विधायक ‘पज्जन भैया’ की फैक्ट्रियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

पूर्व विधायक ‘पज्जन भैया’ की फैक्ट्रियों पर इनकम टैक्स की छापेमारी

आयकर विभाग ने छतरपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक आलोक चतुर्वेदी ‘पज्जन भैया’ और उनके कारोबारी पार्टनर की फैक्ट्रियों पर छापेमारी की। छापेमारी के लिए आयकर अधिकारी शादी के स्टीकर लगी 50 गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे। अवैध खनन और कर भुगतान में अंतर की जांच के तहत टीम ने खदानों के रिकॉर्ड, वित्तीय दस्तावेज़ और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए।

News Source: द-सूत्र
चाणक्य नीति : बुद्धिमान लोगों में होती हैं ये खास खूबियां

चाणक्य नीति : बुद्धिमान लोगों में होती हैं ये खास खूबियां

आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुद्धिमान व्यक्ति जन्मजात नहीं होते, बल्कि उनमें खास आदतें होती हैं। वे निजी बातों को गोपनीय रखते हैं, क्रोध में निर्णय नहीं लेते, शांत मन से सोचते हैं। वे निरंतर सीखते हैं, अधिक सुनते हैं, कम बोलते हैं, और रिश्तों में संतुलन बनाते हुए भविष्य की चुनौतियों को पहले ही पहचान लेते हैं।

जानें इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहे चांदी के दाम?

जानें इतनी तेज़ी से क्यों बढ़ रहे चांदी के दाम?

विशेषज्ञों की मानें तो चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी के मुख्य कारण मजबूत औद्योगिक मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द ही ब्याज दर में कटौती की उम्मीदें हैं। इसके अलावा सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक वाहनों जैसी नई तकनीकों में चांदी की बढ़ती खपत से भी मांग बढ़ी है, जिसके चलते विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है की चाँदी साल के अंत तक 2.2 लाख का रिकॉर्ड तोड़ सकती है ।

MP कृषि मंत्री का प्याज़ को लेकर बेतुका बयान

MP कृषि मंत्री का प्याज़ को लेकर बेतुका बयान

मध्य प्रदेश में प्याज के दाम न मिलने से परेशान किसानों ने फसलें सड़कों पर फेंक दीं। इस पर कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने अजीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस बार पैदावार ज़्यादा है, इसलिए किसान प्याज फेंक रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके राज में तो प्याज होती ही नहीं थी, पानी ही नहीं मिलता था। इस बयान पर कांग्रेस ने घमंड में होने का आरोप लगाते हुए पलटवार किया है।

विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के बचाव में उतरे भजन गायक कन्हैया मित्तल

विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के बचाव में उतरे भजन गायक कन्हैया मित्तल

भजन गायक कन्हैया मित्तल ने इंदौर के भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के विवादित मामलों पर खुले मंच से उनका बचाव किया है। विधायक के बेटे की शादी पर आयोजित भजन संध्या के दौरान मित्तल ने रुद्राक्ष को “प्यारा भाई” बताते हुए कहा, “क्लब के बाहर तो नहीं मिला न हमारा भाई… यही तो सनातन है।” उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष पर उंगली कोई “सनातन विरोधी” ही उठाएगा।

गोवा अग्निकांड पर सरकार का बड़ा ऐक्शन, रद्द किया लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट

गोवा अग्निकांड पर सरकार का बड़ा ऐक्शन, रद्द किया लूथरा ब्रदर्स का पासपोर्ट

गोवा के नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में अग्निकांड के बाद फरार हुए लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है।  विदेश मंत्रालय ने दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए हैं, जिससे वे अब थाईलैंड से आगे नहीं जा पाएंगे । इसके अलावा इंटरपोल ने उनके खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया है ।

News Source: आज तक
शादी टूटने के बाद पहली बार बोली स्मृति मंधाना

शादी टूटने के बाद पहली बार बोली स्मृति मंधाना

शादी टूटने की चर्चाओं के बीच पहली बार सार्वजनिक रूप से आईं स्मृति मंधाना ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि “मुझे नहीं लगता कि मैं क्रिकेट से ज़्यादा किसी चीज़ को प्यार करती हूँ।” मंधाना ने कहा कि टीम इंडिया की जर्सी पहनना उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है और वर्ल्ड चैंपियन बनना सपना सच होने जैसा था।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें