
सोने की कीमत में आई तेजी, जेब पर पड़ेगा असर
फेड रिजर्व द्वारा 25 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद सोना-चांदी महंगे हो गए। 11 दिसंबर को MCX पर सोना करीब 0.50% चढ़ा। सुबह 10 बजे फरवरी 2026 गोल्ड फ्यूचर्स 667 रुपये बढ़कर 1,30,463 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड हुआ। आज 24 कैरेट सोना 13,032 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 11,946 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया।





