📱Download Our App
WhatsApp पर अनचाहे नंबर ऐसे करें ब्लॉक

WhatsApp पर अनचाहे नंबर ऐसे करें ब्लॉक

अब WhatsApp पर कोई भी आसानी से अनजान या परेशान करने वाले नंबर को ब्लॉक कर सकता है। इसके लिए सबसे पहले WhatsApp खोलें और उस चैट पर जाएं। ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर टैप करें, ‘More’ चुनें और फिर ‘Block’ पर क्लिक करें। कन्फर्म करने के लिए दोबारा ‘Block’ पर टैप करें। सेटिंग्स से भी नंबर ब्लॉक किया जा सकता है।

News Source: न्यूज़ 24
BREAKING NEWS : 14 महीने बाद दोषियों को सजा

BREAKING NEWS : 14 महीने बाद दोषियों को सजा

यूपी के बहराइच में 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोप में कोर्ट आज 10 दोषियों को सजा सुनाएगी। इस वारदात में सरफराज उर्फ रिंकू, फहीम, सैफ अली, जावेद खान, अब्दुल हमीद, तालिब उर्फ सबलू, ईसान, सुएब खान, ननकऊ और मारूफ को पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है। करीब 14 महीने बाद इस केस का फैसला आ रहा है।

Silver Rate Today : देखें आज 11 दिसंबर का भाव

Silver Rate Today : देखें आज 11 दिसंबर का भाव

चांदी में तेजी का दौर जारी है। देश के ज्यादातर राज्यों में सिल्वर ने नया पीक बनाया है । आज 11 दिसंबर 2025 को चांदी 2000 रुपये महंगी हुई है । ये है चाँदी का आज का भाव

शहर (City) कीमत ( प्रति किलो )
दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, गुरुग्राम, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर, पटना, भुवनेश्वर 2,01,000 रुपए
चेन्नई, हैदराबाद 2,09,000 रुपए
आने वाले दिनों में इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

आने वाले दिनों में इन 3 राशियों का चमकेगा भाग्य

16 दिसंबर 2025 को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और खरमास की शुरुआत होगी। इस गोचर से कुछ राशियों को बड़ा फायदा मिलेगा। मेष वालों की आर्थिक स्थिति सुधरेगी और काम में तेजी आएगी। सिंह राशि को करियर, मान-सम्मान और सरकारी कामों में लाभ मिलेगा। धनु राशि वालों को प्रमोशन, विदेश के मौके और परिवार से खुशखबरी मिलने के योग बन रहे हैं।

पीएम मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का निमंत्रण

पीएम मोदी को जॉर्जिया मेलोनी का निमंत्रण

इटली के डिप्टी पीएम और विदेश मंत्री एंटोनियो तयानी भारत दौरे पर आए। उन्होंने बताया कि इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी की ओर से उन्होंने पीएम मोदी को इटली आने का निमंत्रण दिया, जिसे मोदी ने स्वीकार कर लिया है। तयानी ने भारत–इटली संबंध, IMEC परियोजना, व्यापार और संस्कृति पर चर्चा की। उन्होंने यूक्रेन शांति और भारत–ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर भी उम्मीद जताई।

News Source: न्यूज़ 18
DSP कल्पना वर्मा : व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल

DSP कल्पना वर्मा : व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल

छत्तीसगढ़ में लेडी DSP कल्पना वर्मा पर लव ट्रैप केस में आरोप लगे हैं कि उन्होंने एक व्यवसायी से 2 करोड़ रुपये, गहने और कार ले ली और होटल अपने नाम कराने का दबाव डाला। इस केस में हाल ही में कुछ व्हाट्सएप चैट और फोटो वायरल हुए हैं, जो सबूत में पेश किए गए। DSP ने सभी आरोपों को झूठा बताया है।

News Source: आज तक
तहखाने से 586 लीटर शराब बरामद

तहखाने से 586 लीटर शराब बरामद

बिहार के समस्तीपुर में शराब माफिया अपना अवैध कारोबार जारी रखे हुए थे। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बाघी गांव से 586 लीटर शराब तहखाने में छुपाकर रखी मिली। वहीं, विभूतिपुर थाना क्षेत्र से 546 लीटर शराब बरामद हुई और दो तस्कर गिरफ्तार किए गए। शराब छिपाने के लिए जमीन खोदकर गहरा तहखाना बनाया गया था। विभाग और पुलिस की कार्रवाई से माफिया पकड़े गए।

लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की हत्या

लव ट्रायंगल के चलते एक युवक की हत्या

ओडिशा के संबलपुर में लक्ष्मीडुंगुरी पहाड़ी से अभय दास नामक युवक का शव मिला है। जिसे आशुतोष और एक नाबालिग लड़की ने मिलकर नशीला ड्रिंक पिलाया फिर चाकू और ब्लेड से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आशुतोष अस्पताल में नर्सिंग इंटर्नशिप कर रहा था जिससे उसे मेडिकल फील्ड की जानकारी भी थी। आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार है।

गोवा अग्निकांड : लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में किया गिरफ़्तार

गोवा अग्निकांड : लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड में किया गिरफ़्तार

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के मुख्य आरोपी सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आग लगने के बाद देश छोड़कर भागे दोनों लूथरा ब्रदर्स के खिलाफ इंटरपोल ने ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था। अब गोवा पुलिस उन्हें भारत प्रत्यर्पण कराने की तैयारी कर रही है।

घर ही इस आसान तरिके से बनाएं रेड वाइन

घर ही इस आसान तरिके से बनाएं रेड वाइन

क्रिसमस पर मेहमानों को बिना अल्कोहल वाली वाइन सर्व करना चाहते हैं तो यह आसान रेसिपी ट्राय कर सकते हैं। काले अंगूर को धोकर हल्का कुचलें और चीनी, यीस्ट व थोड़ा पानी मिलाकर जार में डाल दें। 10–20 दिन फर्मेंट होने दें। फिर छानकर साफ कंटेनर में 1–3 महीने रखकर एज करें। बाद में बोतलों में भरकर सर्व कर सकते है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें