📱Download Our App
IND vs SA 2nd T20I Live : भारत को मिली पहली सफलता

IND vs SA 2nd T20I Live : भारत को मिली पहली सफलता

स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दक्षिण अफ्रीका ने तेज शुरुआत करते हुए 38 रन बनाए, जिसके बाद मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को गेंद सौंपी गई। वरुण ने अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर खतरनाक दिख रहे रीज़ा हेंड्रिक्स (8 रन) को बोल्ड कर भारत को पहली सफलता दिलाई। क्विंटन डी कॉक (27*) अब भी क्रीज पर हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
BCCI क्यों काट सकती है ROKO की 2-2 करोड़ सैलरी?

BCCI क्यों काट सकती है ROKO की 2-2 करोड़ सैलरी?

BCCI अब विराट कोहली और रोहित शर्मा की सालाना सैलरी में 2-2 करोड़ की कटौती कर सकता है। क्योंकि वर्तमान में A+ ग्रेड (₹7 करोड़) तीनों फॉर्मेट खेलने वालों के लिए है, पर ROKO अब टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं । ऐसे में अब BCCI 22 दिसंबर को उन्हें A+ से डिमोट कर A ग्रेड (₹5 करोड़) में डालने पर विचार करेगी, जिससे उनका वेतन कम होगा ।

News Source: जागरण
BREAKING : बहराइच दंगों में दोषी सरफराज को फांसी की सजा

BREAKING : बहराइच दंगों में दोषी सरफराज को फांसी की सजा

यूपी के बहराइच ज़िले में हुई सांप्रदायिक हिंसा मामले में कोर्ट ने मुख्य दोषी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है। यह घटना 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान राम गोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या के बाद फैली थी। अदालत ने इस मामले में नौ अन्य दोषियों को आजीवन कारावास की सजा दी, जबकि तीन अभियुक्तों को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया।

News Source: आज तक
गर्लफ्रेंड के घर बुलाकर इंजीनियरिंग छात्र की हत्या

गर्लफ्रेंड के घर बुलाकर इंजीनियरिंग छात्र की हत्या

तेलंगाना में इंजीनियरिंग छात्र साई की उसकी गर्लफ्रेंड के घरवालों ने हत्या कर दी। उन्होंने शादी की बात करने का बहाना बनाकर साई को घर बुलाया और क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। परिवार पहले से इस रिश्ते के खिलाफ था और कई बार साई को दूर रहने की चेतावनी दे चुका था। गंभीर चोटों के बाद साई की मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर बैट बरामद कर लिया।

News Source: पत्रिका
12, 13 और 14 दिसंबर को इन राज्यों में होगी जबरजस्त बारिश

12, 13 और 14 दिसंबर को इन राज्यों में होगी जबरजस्त बारिश

तमिलनाडु और केरल में 12 से 14 दिसंबर तक जोरदार बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट है। कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश होगी। वहीं 13 दिसंबर से हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है। दिल्ली और राजस्थान में ठंड बढ़ेगी, शीतलहर और सुबह घना कोहरा रहेगा, लेकिन दिन में धूप मिलेगी।

News Source: पत्रिका
क्या है साइकिल यात्रा पर निकले 3 बुजुर्गो का मकसद

क्या है साइकिल यात्रा पर निकले 3 बुजुर्गो का मकसद

गुजरात के आंणद से तीन यात्री सनातन धर्म की एकता और जागरूकता के लिए साइकिल से 1600 किलोमीटर की यात्रा पर निकले हैं। ये रोज लगभग 90 किलोमीटर तय कर रहे हैं। यात्रा बाबा महाकाल के दरबार से होते हुए बागेश्वर धाम की ओर बढ़ी है। यह यात्रा 20 दिन चलेगी और भगवान श्री राम के धाम अयोध्या में इसका समापन होगा।

क्या है लूथरा भाइयों को भारत लाने का प्लान

क्या है लूथरा भाइयों को भारत लाने का प्लान

गोवा के अर्पोरा नाइटक्लब आग मामले में फरार लूथरा ब्रदर्स को थाईलैंड के फुकेट में हिरासत में लिया गया है। सौरभ और गौरव लूथरा पर गैर इरादतन हत्या का आरोप है। भारत की एजेंसियां उन्हें जल्द वापस लाने की तैयारी कर रही हैं। प्रत्यर्पण जटिल होने के कारण डिपोर्टेशन का रास्ता चुना जाएगा, ताकि दोनों भाइयों को जल्द भारत लाया जा सके।

नीम करोली बाबा ने बताए 5 महत्वपूर्ण जीवन-संदेश

नीम करोली बाबा ने बताए 5 महत्वपूर्ण जीवन-संदेश

नीम करोली बाबा का संदेश है कि जीवन में तरक्की के लिए मेहनत के साथ अच्छे संस्कार, सही सोच और अनुशासन जरूरी हैं। वे बुजुर्गों-महिलाओं का सम्मान, समय की कद्र, बुरी आदतों से दूरी और धन का सदुपयोग जीवन की सफलता का आधार बताते हैं। उनके अनुसार लालच इंसान को गलत रास्तों पर ले जाता है, इसलिए सरलता, संयम और संतोष ही वास्तविक उन्नति का मार्ग हैं।

News Source: न्यूज़ 24
आखिर कब से लागु होगा 8वा वेतन आयोग

आखिर कब से लागु होगा 8वा वेतन आयोग

केंद्र सरकार के कर्मचारियों में 8वें वेतन आयोग को लेकर कंफ्यूजन है, खासकर 1 जनवरी 2026 से लागू होने को लेकर। हाल ही में 8वें पे कमीशन का टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी हुआ है। आयोग अपनी रिपोर्ट 18 महीने में देगा, लेकिन सरकार को मंजूरी में 3से 6 महीने और लग सकते हैं। इसलिए अभी कोई फाइनल तारीख नहीं है और कुछ कहना जल्दी होगा।

News Source: न्यूज़ 24
इस क्रिकेटर की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

इस क्रिकेटर की पत्नी ने भारतीय खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप

रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा एक वायरल वीडियो के कारण विवादों में हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि जडेजा विदेशी दौरों पर भी किसी तरह का व्यसन नहीं करते, जबकि टीम के बाकी खिलाड़ी “गलत काम” करते हैं। बिना नाम लिए इस बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। कई लोग इसे भारतीय टीम पर गंभीर आरोप मान रहे हैं।

News Source: पत्रिका
हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें