📱Download Our App
21 वर्षीय युवती की रहस्यमयी तरिके से मौत

21 वर्षीय युवती की रहस्यमयी तरिके से मौत

कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में रहने वाली मानसी की रहस्यमयी तरिके से मौत हो चुकी है। परिवार ने युवती के प्रेमी मनीष यादव पर हत्या और रेप का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले मानसी के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया, फिर उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े ठूंस दिए। फ़िलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जमीन के लालच में भाई की निर्मम हत्या

जमीन के लालच में भाई की निर्मम हत्या

यूपी के गाजीपुर में लल्लन यादव नामक युवक की शराब पिलाकर उसी के भाई और भतीजे ने हत्या कर दी। जमीनी विवाद के चलते लल्लन के भाई और भतीजे को उससे नाराजगी थी। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने फावड़ा, लोहे की छड़, मृतक का टूटा मोबाइल, चश्मा, डायरी और जले हुए कपड़े बरामद किए हैं।

संदेह के चलते पति ने ली पत्नी की जान

संदेह के चलते पति ने ली पत्नी की जान

नासिक के पंचवटी में नितिन भामरे नामक युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह के कारण गला दबाकर जान ले ली। घटना की जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। नशे में युवक ने पत्नी की काफी पिटाई की और उसके बाद रस्सी से गला दबा दिया। हत्या करने के बाद घर का दरवाजा बंद कर मौके से फरार हो गया।

मध्यप्रदेश में इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में मेट्रो का कॉमर्शियल रन को मंजूरी मिल चुकी है, लोग जिसका इंतजार लम्बे समय से कर रहे है। सूत्रों के अनुसार 21 दिसंबर को पीएम मोदी उद्घाटन में वर्चुअली जुड़ेंगे। लोकार्पण के बाद मेट्रो में सफर के लिए मीडिया, प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की सूची तैयार की जाने वाली है।

आवारा कुत्तो ने 16 लोगो को काटा

आवारा कुत्तो ने 16 लोगो को काटा

आजकल सभी तरफ आवारा कुत्तो ने आतंक मचा रखा है, जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान हो चुके है। मुंबई के गोरेगांव में बीते 24 घंटो में कुत्तो ने 16 लोगो को काटा है। इनमे पुरुष और महिलाये दोनों शामिल है, एक आदमी पर कुत्ते के हमला करना की फोटो CCTV कैमरे में कैद हुई है। आवारा कुत्तो के दहशत से लोग बाहर निकलने से डर रहे है।

रजनीकांत की एक्शन स्टाइल ने बदली भारतीय सिनेमा की भाषा

रजनीकांत की एक्शन स्टाइल ने बदली भारतीय सिनेमा की भाषा

रजनीकांत की अनोखी एक्शन स्टाइल — चश्मा उछालना, सिगरेट फ्लिक करना, बिजली-सी तेज चाल — ने भारतीय सिनेमा में एक नया ट्रेंड शुरू किया। 80 और 90 के दशक में उनकी फिल्मों ने दक्षिण भारत ही नहीं, पूरे देश में एक अलग फैन-कल्चर बनाया। आज भी नई पीढ़ी के दर्शक उनकी फिल्मों के स्टाइलिश एंटरटेनमेंट को एक ‘राजनीकांत ब्रांड’ के रूप में देखते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी के घर डिनर

NDA सांसदों ने किया पीएम मोदी के घर डिनर

अभी अभी हुए बिहार चुनावों में एनडीए की जीत के बाद पीएम मोदी ने सभी सांसदों को अपने घर डिनर पर बुलाया। जिसमे मोदी ने लगभग हर सांसद से बातचीत की, इसमें कोई सामुदायिक भाषण नहीं था। इस डिनर में कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी के साथ सभी राज्यों में तरह तरह के व्यंजन परोसे गए।

रजनीकांत की सफलता का मंत्र : सादगी, मेहनत और आध्यात्मिकता

रजनीकांत की सफलता का मंत्र : सादगी, मेहनत और आध्यात्मिकता

रजनीकांत भले ही भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार हों, लेकिन उनकी सादगी और आध्यात्मिक जीवनशैली लाखों लोगों को प्रेरित करती है। सफलता के बावजूद वे आज भी अनुशासन, कम बोलना और साधारण जीवन को महत्व देते हैं। रजनीकांत कई बार बता चुके हैं कि उनकी ऊर्जा ध्यान, योग और आध्यात्मिक यात्राओं से आती है। यही कारण है कि प्रशंसक उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं, बल्कि प्रेरणा मानते हैं।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन : भारतीय सिनेमा के थलैवा को मिली दुनिया भर से शुभकामनाएँ

सुपरस्टार रजनीकांत का जन्मदिन : भारतीय सिनेमा के थलैवा को मिली दुनिया भर से शुभकामनाएँ

भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता और निर्माता रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। तमिल फिल्म उद्योग के “थलैवा” कहे जाने वाले रजनीकांत अपनी अनोखी स्टाइल, दमदार संवाद अदायगी और बड़े पर्दे की करिश्माई मौजूदगी के लिए मशहूर हैं। बस कंडक्टर से लेकर सुपरस्टार बनने तक की उनकी यात्रा करोड़ों प्रशंसकों के लिए प्रेरणा है। सोशल मीडिया पर देश-दुनिया से बधाइयों की बाढ़ आ गई है।

News Source: @ChoteNews रिसर्च
गोवा के बाद एक और नाइट क्लब में लगी भीषण आग

गोवा के बाद एक और नाइट क्लब में लगी भीषण आग

गोवा अग्निकांड से लोग उभरे ही नहीं थे कि भुवनेश्वर के सत्य विहार इलाके में स्थित एक नाइट क्लब में आग लग गयी। गरिमत यह रही की भीषण आग किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। आग की लपटे इतनी तेज थी की पास की एक फर्नीचर दुकान भी जल चुकी है। अभी तक आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है।

हिंदी English
अगली खबर के लिए ऊपर स्वाइप करें